आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Aahaar Kranti Mission Kya Hai

 

Aahaar Kranti Mission Kya Hai

Aahaar Kranti Mission Kya Hai

No:1. आहार क्रांति मिशन (Aahaar Kranti Mission): आहार क्रांति यह पोषण के प्रति जागरूकता के सृजन एवं स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषक खाद्य, फलों व सब्जियों तक पहुंच स्थापित करने के बारे में समर्पित एक मिशन है,

No:2. जिसकी लांचिंग विजनाना भारती (विभा), ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोकेट (GIST) फोरम, विज्ञान प्रसार एवं प्रवासी भारतीय एकेडमिक एंड साइंटिफिक संपर्क (PRABHASS) द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

No:3. इसका आदर्श वाक्य (Motto)-उत्तम आहार-उत्तम विचार (Good Dict-Good Cognition) है।

No:4. इस अभियान का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वर्चुअल तरीके से 14 अप्रैल, 2021 को किया।

No:5. मिशन के शुभारंभ के अवसर पर बताया गया कि भारत जितनी कैलोरी ऊर्जा का उपभोग करता है, उससे दोगुनी ऊर्जा का उत्पादन देश में होता है।

No:6. इसके बावजूद देश में अनेक लोग कुपोषित है। इस विचित्र स्थिति का मुख्य कारण पोषण संबंधी जागरूकता का अभाव है।

No:7. आहार क्रांति आंदोलन के तहत् भारत की परंपरागत खुराक की पौष्टिकता व उपयोगिता (India's Traditional Dict) के संबंध में लोगों को जागरूक करके इस समस्या के समाधान का प्रस्ताव किया गया है।

No:8. स्थानीय रूप से उपलब्ध फलों व सब्जियों के उपयोग से आहार को संतुलित बनाने पर ध्यान केंद्रित इस आंदोलन के जरिए किया जाएगा।

No:9. बेहतर जागरूकता, बेहतर पोषण व बेहतर कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास इसके तहत् किया जाएगा।

No:10. आहार क्रांति नाम से एक मासिक पत्रिका का हिंदी व अंग्रेजी में प्रकाशन भी इसके तहत् विज्ञान प्रसार द्वारा किया जाएगा।

आहार क्रांति मिशन प्रमुख बिंदु

No:1. आहार क्रांति आंदोलन का उद्देश्य भारत में हंगर और विभिन्न प्रकार की बीमारियों की समस्या का समाधान तलाशना है।

No:2. आहार क्रांति मिशन का लक्ष्य पोषक संतुलित आहार की ज़रूरत और सभी स्थानीय फलों और सब्ज़ियों तक पहुंच कायम करने की ज़रूरत को समझना है।

No:3. विज्ञान भारती तथा ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट एंड टैक्नोक्रैट्स फोरम (जीआईएसटी) ने मिलकर उत्तम आहार-उत्तम विचारके लक्ष्य को लेकर यह मिशन शुरू किया है।

Suggested : Easy GK Questions and Answers in Hindi

No comments:

Post a Comment