आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Easy GK Questions and Answers in Hindi

Easy GK Questions and Answers in Hindi


Easy GK Questions and Answers in Hindi

No:1. हिंदी के आसान सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर श्रृंखला में हम यहां important 100 easy general knowledge question उपलब्ध करा रहे है।

No:2. लगभग सभी सरकारी नौकरी भर्ती संबधी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न जरूर पूछे जाते है।

No:3. इसी को ध्यान में रखकर हम General Knowledge से संबंधित 100 ऐसे सवालों को दे रहे है जो बार बार अनेक परीक्षाओं में पूछे जा चुके है और इनके उत्तर भी अपडेट नहीं होते।

No:4. इस सभी प्रश्नों का अध्ययन करके आप अपने पूरे नंबर पक्के कर सकते है।

भारतीय इतिहास संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:1. मगध में नंदवंश का संस्थापक कौन था? – महापदमानंद

No:2. यूनानी लेखक जस्टिन द्वारा किसे सैन्ड्रोकोटास कहा गया था? – चंद्रगुप्त मौर्य

No:3. न्याय दर्शन के संस्थापक कौन थे? – अक्षपाद गौतम

No:4. घोड़े के नाल के आकार की मेहराब सर्वप्रथम प्रयोग किसके निर्माण में लाई गई थी? – अलाई दरवाजा में

No:5. कौनसे सूफी संत महबूब-ए-इलाही के नाम से जाने जाते है? – शेख निजामुद्दीन औलिया

No:6. किस सुल्तान ने भू-राजस्व बढ़ाकर उपज का 50% कर दिया था? – अलाउद्दीन खिलजी

No:7. तबकात-ए-अकबरी किसने लिखी थी? – निजामुद्दीन अहमद

No:8. किस सिख गुरु के द्वारा सिखों का 'खालसा' में रूपांतरण किया गया था? – गुरु गोविंद सिंह

No:9. ब्रिटिश संसद के किस अधिनियम ने भारत में व्यापार पर ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार को समाप्त किया? – 1813 का चार्टर एक्ट

No:10. कौनसा फ्रांसीसी सेनापति 1760 के वांंदिवाश युद्ध में पराजित हुआ था? – काउंट लाली

No:11. इंपीरियल कैडेट कॉर्स की स्थापना किसने की? – लॉर्ड कर्जन

No:12. बंगाल विभाजन की घोषण कब की गई? – 19 जुलाई, 1905 में

No:13. कर्नल वाइली की हत्या के आरोप में किसे मृत्युदंड दिया गया? – मदनलाल धींगरा

No:14. भारतीय उच्चायुक्त के पद का किस अधिनियम से सृजन हुआ? – भारत सरकार अधिनियम, 1919

No:15. राजेंद्र प्रसाद ने किसको पाकिस्तान का जन्मदाता माना है? – लॉर्ड मिंटो

No:16. 'नाउ ऑर नेवर पैम्फलेट किसने लिखी? – रहमत अली ने

No:17. पंजाब भूमि हस्तांतरण अधिनियम कब पारित किया गया? – वर्ष 1900

No:18. वर्ष 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? – केरल में

No:19. भारत में स्वदेशी आंदोलन किस दौरान हुआ था? – बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन

No:20. 'भारत छोड़ो आंदोलन' का आरंभ किसने किया था? – महात्मा गांधी

No:भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:21. 'संघ शासन' शब्द को लैटिन शब्द 'फोएडस' से लिया गया है, इसका क्या अभिप्राय है? – 'संधि' या 'समझौता'

No:22. किसने संसदीय व्यवस्था को कैबिनेट व्यवस्था कहा है? – आइवर जेनिंग्स

No:23. न्यायिक पुनरीक्षण शक्ति का परिसीमन किस वर्ष किया गया है? – वर्ष 1975 (38वां संविधान संशोधन)

No:24. किस संविधान संशोधन ने केंद्रीय मंत्रियों की संख्या को लोक सभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है? – 91वां संविधान संशोधन

No:25. भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में से किसका व्यवहार में क्रियान्वयन कभी नहीं हुआ है? – अनुच्छेद 360 का

No:26. कौन एक रिट न्यायालय में कार्यवाही लंबित होने की दशा में लागू की जाती है? – प्रतिषेध (प्रोहिबिशन)

No:27. किस उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया है कि एक ही बार में तीन बार तलाक कहने से तलाक होना गैर-कानूनी है? – इलाहाबाद उच्च न्यायालय

No:28. लोक सभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिए प्रावधान संविधान में किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है? – अनुच्छेद 331

No:29. अंतर्राज्यीय परिषद् गठन करने के लिए कौन अधिकृत है? – राष्ट्रपति

No:30. पंचायतों की संरचना के बाबत उपबंध करने को कौन अधिकृत है? – राज्य का विधानमंडल

पर्यावरण संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:31. भारत में पहली रामसर साइट कौनसी थी? – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

No:32. इंसीनरेटर्स का प्रयोग किसके लिए किया जाता है? – कूड़ा कचरा को जलाने के लिए

No:33. हवा के तैरते हुए श्वसनीय सूक्ष्म कणों का आकार कितना होता है? – 5 माइक्रोन से कम

No:34. कौनसा वायु प्रदूषक ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से रक्त के हीमोग्लोबिन में घूल जाता है? – कार्बन मोनो ऑक्साइड

No:35. अम्ल वर्षा में वर्षा जल एवं हिम को कौन प्रदूषित करते हैं? – सल्फर डाइऑक्साइड तथा नाइट्रोजन ऑक्साइड

No:36. जैव विविधता के संदर्भ में भारत में कौनसा क्षेत्र 'हॉट स्पॉट' माना जाता है? – अंडमान निकोबार द्वीप समूह

37. लाइकेंस किसके सबसे अच्छे सूचक हैं? – वायु प्रदूषण

No:38. ब्लू मारमॉन तितली किस राज्य की राज्य तितली है? – महाराष्ट्र

No:39. सुल्तानपुर बर्ड सेंक्चुअरी कहां स्थित है? – गुरुग्राम में

No:40. यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क कहां स्थित है? – हिमाचल प्रदेश में

भारत एवं विश्व का भूगोल संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:41. नदियों में किसके मुहाने पर 'पक्षी के पंजे' की आकृति वाला डेल्टा बनता है? – मिसीसिपी

No:42. आर्कटिक महासागर का सबसे गहरा स्थान कौनसा है? – यूरेशियन बेसिन

No:43. कौनसी नहर दक्षिण जर्मनी में आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है? – लुडविग्स नहर

No:44. गांधी सागर बांध किस परियोजना का भाग है? – चंबल परियोजना

No:45. समान वर्षा वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा क्या कही जाती है? – आइसोहाइट

No:46. भारत के राज्यों में से किसकी तटरेखा सबसे लंबी है? – गुजरात

No:47. कौनसा शैल समूह भारत में धात्विक खनिजों का प्रमुख सोत है? – धारवाड़ समूह

No:48. कोल बांध परियोजना का निर्माण किस नदी पर हुआ है? – सतलज नदी

No:49. राउरकेला इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति कहां से होती है? – क्योंझर (ओडिशा)

No:50. भारत के किस राज्य में गन्ने की खेती के अंतर्गत सबसे अधिक भूमि है? – उत्तर प्रदेश

भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:51. रेपो रेट किसके अंतर्गत विचारणीय होता है? – मौद्रिक नीति

No:52. मुद्रा की पूर्ति यथावत् रहने पर यदि मुद्रा की मांग में वृद्धि होती है, तो ब्याज की दर में क्या होगा? – वृद्धि

No:53. प्रमुख व्यूह रचना के रूप में किस पंचवर्षीय योजना में महिला अंश योजना प्रारंभ की गई थी? – 9वीं पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1997-2002)

No:54. कैपिटल गेन टैक्स किस वस्तु पर लगाया जाता है? – सम्पत्ति कर

No:55. वर्ष 1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे? – पी.सी. महालनोबिस

No:56. विदेशी मुद्रा, जिसमें त्वरित प्रवास की प्रवृत्ति होती है, क्या कहलाती है? – गर्म मुद्रा

No:57. मशीन फीशरी पॉलिसी किस वर्ष जारी की गई? – वर्ष 2004

No:58. भारत में घाटे को पूरा करने की तदर्थ ट्रेजरी बिल प्रणाली को कब समाप्त कर दिया? – 31 मार्च, 1997

No:59. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बिमल जालान पैनल किसलिए गठित किया गया था? – नए बैंकों को लाइसेंस देने हेतु आवेदन-पत्रों के सूक्ष्म परीक्षण के लिए

No:60. फाइनेंशियल इन्क्लूजन' (वित्तीय समावेशन) पर बनाई गई समिति के अध्यक्ष कौन थे? – सी. रंजराजन

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:61. शरीर की वे कोशिकाएं, जिनमें शरीर की किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में विभाजन तथा विशिष्टीकरण की क्षमता है और जो कई गंभीर बीमारियों पर शोध का केंद्र बिंदु है, उन्हें क्या कहते हैं? – स्टेम कोशिकाएं

No:62. जीन के भीतर अनुक्रम-आधार परिवर्तन क्या कहलाता है? – उत्परिवर्तन

No:63. श्वसन में ऊर्जा किस रूप में उत्पादित होती है? – ATP

No:64. कौनसा विटामिन शरीर में भंडारित नहीं होता है? – विटामिन 'सी'

No:65. ताप के किस पैमाने में ऋणात्मक मान नहीं होता है? – कल्विन

No:66. बर्फ का टुकड़ा पेय को कैसे ठंडा बना देता है? – बर्फ पिघलने के लिए पेय से गुप्त ऊष्मा लेता है

No:67. कौनसा तत्व सोलर सेल में उपयोग किया जाता है? – सिलिकॉन

No:68. एक समतल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या कैसी होती? – अनन्त

No:69. हीरे की खनिजीय बनावट क्या है? – कार्बन

No:70. किसकी उपस्थिति के कारण पीतल का रंग हवा में फीका पड़ जाता है? – हाइड्रोजन सल्फाइड

कंप्यूटर संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:71. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वायरस कौनसा है? – सी-ब्रेन

No:72. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियां ढूंढ़ने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है? – डीबगिंग

No:73. कंप्यूटर के सभी भागों के बीच सामंजस्य कौन स्थापित करता है? – कंट्रोल यूनिट

No:74. सेकंडरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? – इनस्टॉलेशन

No:75. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य ने इंटरनेट पर टेलीफोन डाइरेक्टरी उपलब्ध कराई? – सिक्किम

No:76. वह कौनसा डिवाइस है, जो दो या अधिक नेटवर्कों का जोड़ता है? – गेटवे

No:77. जब कंप्यूटर दिए गए अनुदेशों पर कार्य करता है, तो उसे क्या कहा जाता है? – प्रोसेसिंग

No:78. वे ग्राफिकल तस्वीरें, जो फाइल, फोल्डर इत्यादि जैसे ऑब्जेक्ट को रिप्रेजेंट करती हैं, क्या कहलाती हैं? – आइकॉन्स

No:79. ऐसी इंटरनेट सेवा, जो उपलब्ध संसाधनों को, मल्टीमीडिया इंटरफेस प्रदान करवाती हो, उसे क्या कहते हैं? – वर्ल्ड वाइड वेब

No:80. स्टोरेज डिवाइस पर, जो मुख्य फोल्डर होता है, उसे क्या कहा जाता है? – रूट डाइरेक्टरी (विविध)

खेलकूद संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:81. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौनसा है? – इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली

No:82. विजेंद्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित है? – मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)

No:83. बीमर शब्द का संबंंध किस खेल से है? – क्रिकेट

No:84. एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है? – आस्ट्रेलिया और इंगलैंड

No:85. संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी है? – हॉकी

No:86. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है? – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

No:87. शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जाता है? – भारत

No:88. कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – 7

No:89. द्रोणाचार्य पुरस्कार की शुरूआत किस वर्ष हुई? – 1985 में

No:90. विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं? – सानिया मिर्जा

कृषि संबंधी प्रश्न उत्तर हिंदी में

No:91. Co. 1148 किसकी एक महत्वपूर्ण प्रजाति है? – गन्ना की

No:92. सरसों की उन्नतशील प्रजातियां कौनसी हैं? – क्रांति, माया, वरूणा है, जिन्हें टी-59 कहा जाता है

No:93. खरीफ की मुख्य फसल मूंगफली की प्रमुख प्रजातिया, जो उत्तर प्रदेश में बोई जाती है? – चित्रा, कौशल, प्रकाश (CSMG-884), अंबर, टी.जी., उत्कर्ष, दिव्या

No:94. राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरंभ किया गया था? – 10वीं पंचवर्षीय योजना

No:95. भारतीय सब्जी शोध संस्थान कहां स्थित है? – वाराणसी में

No:96. इलाइची एवं काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौनसा है? - केरल

No:97. हरी खाद वाली फसलों में से किसमें नाइट्रोजन की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती? – बोड़ा (लोबिया)

No:98. चना की फसल में किस रोग की संभावना होती है? – उकठा (विल्ट) रोग की

No:99. 'करनाल बंट' किस फसल की एक बीमारी है? – गेहूं की

No:100. 'कचन' किसकी एक उन्नत किस्म है? – आंवला का

Suggested : What is a cyclonic storm and how is it named?

No comments:

Post a Comment