आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Major Lakes of India

भारत की प्रमुख झीलें


भारत की प्रमुख झीलें

No:1. भारत में कई प्राकृतिक व मानवनिर्मित झीलें पायी जाती है।

No:2. प्राकृतिक झीलों को कई वर्गो में बांटा गया है।

विवर्तनिक झील

No:1. धरातल के बड़े भाग के धसने या उठने से इनका निर्माण होता है।

No:2. कश्मीर का वूलर झील(झेलम नदी पर) इसका उदाहरण है।

No:3. यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।

लैगून अथवा अनूप झील

No:1. तटीय समुद्री जल का कुछ भाग बालू या प्रवाल भित्ति द्वारा मुख्य भूमि से अलग झीलनुमा आकृति बना लेता है। इसे ही लैगून झील कहते हैं।

No:2. चिल्का सबसे बड़ी लैगून झील है। यह सबसे बड़ी तटीय झील भी है।

No:3. यहां नौ-सेना का प्रशिक्षण केन्द्र भी है।

No:4. पुलीकट झील(आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु) बेम्बनाद(केरल), अष्ठामुडी(केरल), कोलेरू झील(आन्ध्र प्रदेश) अन्य प्रमुख लैगून झीले हैं।

हिमानी निर्मित झील

No:. हिमानी या हिमनद के अपरदन से बनी झीले - राकसताल, नैनीताल, भीमताल, समताल इनके उदाहरण हैं।

वायु निर्मित झील

No:1. हवा द्वारा सतह की मिट्टी को उड़ाकर ले जाने से ऐसी झीलों का निर्माण होता है।

No:2. इन्हें प्लायाझील भी कहते हैं। राजस्थान की सांभर, डीडवाना, पंचभद्रा प्रमुख उदाहरण हैं।

डेल्टाई झील

No:1. डेल्टाई झीलों का निर्माण डेल्टाई प्रदेशों में कई वितरिकाओं के मध्य छोटी बड़ी झीलों के रूप में होता है।

No:2. जो प्रायः मीठे जल की होती हैं। उदाहरण - कोलेरू झील।

कुछ प्रमुख झीलों का विस्तार पूर्वक अध्ययन

वूलर झील

No:1. जम्मू-कश्मीर में स्थित भारत की वृहद्तम ताजे पानी की झीलहै।

No:2. वूलर झील झेलम नदी पर निर्मित विवर्तनिक(गोखुर) झील का उदाहरण है।

डल झील

No:1. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हिमानी निर्मित ताजे जल की झील।

जयसमंद झील/ढेबर झील (उदयपुर)

No:1. राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है।

No:2. इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी झामरी व बगार नदीयों का पानी रोककर;1687.91द्ध कराया गया।

No:3. इस झील में छोटे.बडे़ सात टापू है।

No:4. इनमें सबसे बडे़ टापू का नाम बाबा का भगड़ाध्भकड़ा है और उससे छोटे का नाम प्यारी है।

No:5. इन टापूओं पर आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते है।

No:6. जयसंमद झील से उदयपुर जिले को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

No:7. जयसंमद झील को पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

No:8. इस झील से श्यामपुरा व भट्टा दो नहरें भी निकाली गई है।

चिल्का झील(उड़ीसा)

No:1. यह भारत की सबसे बड़ी लैगून झील है।

No:2. यह एक खारे पानी की झील है।

No:3. रामसर आर्द्र भूमि सूची के अन्तर्गत चिल्का को 1981 में शामिल किया गया।

No:4. चिल्का झील के अंदर कई छोटे-छोटे द्वीप हैं। जिनमें नालाबानाद्वीप प्रमुख है।

पुलिकट झील

No:1. यह झील आन्ध्र प्रदेश व तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है|

No:2.  यह 350 किमी. में फैला एक लैगून झील है|

No:3.  इसका 84 प्रतिशत आन्ध्रप्रदेश व 16 प्रतिशत तमिलनाडु की सीमा में स्थित है।

लोकटक झील

No:1. यह मणिपुर के विष्णुपुर जिले में स्थित है यह उत्तर पूर्वी भारत की सबसे बड़ी(300 किमी.) झील है।

No:2. यह विश्व की एक मात्र झील है जो तैरती झीलके नाम से प्रसिद्ध है।

No:3. अपनी उत्पादकता और जैवविविधता के कारण यह झील मणिपुर की जीवन-रेखाकहलाती है।

साॅंम्भर झील

No:1. यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है।

No:2. बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चैहान शासक वासुदेव ने करवाया था।

No:3. यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

No:4. यह देश का सबसे बड़ा आन्तरिक स्त्रोत है यहां मार्च से मई माह के मध्य नमक बनाने का कार्य किया जाता है।

No:5. यहां पर रेशता नमक, क्यार नमक दो विधियों से तैयार होता है।

No:6. यहां नमक केन्द्र सरकार के उपक्रम "हिन्दुस्तान साॅल्ट लिमिटेड" की सहायक कम्पनी 'सांभर साल्ट लिमिटेड' द्वारा तैयार किया जाता है।

No:7. भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यहां से उत्पादित होता है।

वेंबनाद झील

No:1. यह केरल में स्थित एक लैगून झील है। इसे भारत की सबसे लम्बा(96.5 किमी) झील माना जाता है।

No:2. इस झील के पूर्वी तट पर कुमारकोम पक्षी अभ्यारणस्थित है।

No:3. प्रसिद्ध नेहरू ट्राफी नौकायन प्रतियोगिताइस झील में प्रतिवर्ष ओणम पर्व के अवसर पर आयोजित की जाती है।

No:4. इसी झील में वेलिंगटन द्वीपहै जहां पर भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A है।

पंचभद्रा (बाड़मेर)

No:1. राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोत्तरा के पास स्थित है।

No:2. इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है।

No:3. इस झील का नमक समुद्री झील क ेनमक से मिलता जुलता है।

No:4. इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिषत मात्रा सोडियम क्लोराइड है।

No:5. अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी है।

No:6. इस झील से प्राचीन समय से ही खारवाल जाति के 400 परिवार मोरली वृक्ष की टहनियों से नमक के (क्रीस्टल) स्फटिक तैयार करते है।

अष्टमुदी झील

No:1. केरल के कोमल जिला स्थित लैगून झील जिसकी 8 शाखाएं हैं।

No:2. रामसर समझौते द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमि घोषित किया गया है।

चो-ल्हामु झील

No:1. यह सिक्किम के उत्तरी भाग में 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो भारत की सबसे ऊंची झील है।

तथ्य

No:1. भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील(उड़ीसा) है।

No:2. भारत की सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील(राजस्थान) है।

No:3. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील(ज.क.) है।

No:4. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द सागर झील(पंजाब) में सतलज नदी पर है।

No:5. भारत की सबसे ऊंचाई पर निर्मित झील चो-ल्हामु झील(सिक्किम) है।

Related Post : Rivers of India 

No comments:

Post a Comment