आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Rivers in UP

 

Rivers in UP

Rivers in UP (उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ)

Rivers in UP (उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ)

No:1. उत्तर प्रदेश (U.P.) में अनेक नदियाँ है और इन नदियों के उद्गम स्थान भी भिन्न-भिन्न है|

No:2. इन नदियों के उद्गम स्थलों के आधार पर हम इन्हे तीन श्रेणी में विभाजित कर सकते हैं|

1). हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियाँ

2). गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ

3). दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ

हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियाँ

No:1. हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, काली/ शारदा एवं गण्डक नदियाँ प्रमुख हैं।

No:2. रामगंगा और राप्ती नदियाँ लघु हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है।

गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ

No:1. गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियों में गोमती, रिहन्द, वरुणा, पाण्डो, ईसन आदि प्रमुख हैं।

No:2. इन नदियों के उद्गम स्थल झीलें तथा अन्य दलदली क्षेत्र हैं।

दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ

No:1. दक्षिणी के पठार से निकलने वाली नदियों में चम्बल, केन, बेतवा, सोन, कन्हार, रिहन्द आदि मुख्य हैं।

No:2. ये नदियाँ दक्षिण के पठारी भाग से निकलती हैं और गंगा या यमुना में मिल जाती हैं।

रामगंगा नदी (Ramganga River)

No:1. उद्गम स्थल रामगंगा नैनीताल जनपद के समीप

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड

No:3. लम्बाई (किमी) – 590

No:4. सहायक नदियाँ कोह

गोमती नदी (Gomti River)

No:1. उद्गम स्थल पीलीभीत जनपद

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तर प्रदेश

No:3. लम्बाई (किमी) – 940

No:4. सहायक नदियाँ सई, जोमकाई, बर्ना, गच्छई, चुहा

गंगा नदी (Ganga River)

No:1. उद्गम स्थल केदारनाथ चोटी के उत्तर में गऊमुख (गौमुख) नामक स्थान पर 6,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पं० बंगाल एवं बांग्लादेश

No:3. लम्बाई (किमी) – 2,655

No:4. सहायक नदियाँ अलकनन्दा, भागीरथी, रामगंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी

यमुना नदी (Yamuna River)

No:1. उद्गम स्थल बन्दरपूँछ के पश्चिमी ढाल के जमुनोत्री (यमुनोत्री) नामक स्थान पर 6,315 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली

No:3. लम्बाई (किमी) – 1,376

No:4. सहायक नदियाँ गिरी, असम, चम्बल, बेतवा, केन

कैन नदी (Cane River)

No:1. उद्गम स्थल सतना जनपद (मध्य के प्रदेश) में कैमूर पहाड़ियाँ

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है मध्य प्रदेश तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश

No:3. लम्बाई (किमी) – 360

गण्डक नदी (Gandak River)

No:1. उद्गम स्थल तिब्बत-नेपाल सीमा पर धौलागिरि पर्वत श्रेणी

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है नेपाल में सालिग्रामी नाम से उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा रेखा और बिहार का मैदानी क्षेत्र

No:3. लम्बाई (किमी) – 300 (भारत)

No:4. सहायक नदियाँ काली गण्डक, त्रिशूली गंगा

राप्ती नदी (Rapti River)

No:1. उद्गम स्थल रूकुमकोट (नेपाल)

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तरी-पूर्वी उत्तर प्रदेश

No:3. लम्बाई (किमी) – 640

घाघरा (सरयू) नदी (Ghagarra (Saryu River)

No:1. उद्गम स्थल तिब्बत में मानसरोवर के समीप भारचाचुंगर मिनद राक्षसताल

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है नेपाल, उत्तर प्रदेश

No:3. लम्बाई (किमी) – 1,080

No:4. सहायक नदियाँ राप्ती, शारदा, छोटी गण्डक

शारदा नदी (काली नदी) (Sharda (Kali River)

No:1. उद्गम स्थल तिब्बत के सीमान्त पूर्वोत्तर कुमायूँ के निकट मिलाप हिमनद

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है उत्तराखण्ड

No:3. लम्बाई (किमी) – 480

No:4. सहायक नदियाँ धर्या, लिसार, सरयू, पूर्वी रामगंगा, ऊल, हिमनद चौका, दहावर, सुहेली

चम्बल नदी (Chambal River)

No:1. उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में मऊ के समीप विंध्य पर्वतमाला की जनापाव पहाडी

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम तथा मन्दसौर जनपद तथा मुरैना जनपद की उत्तरी सीमा, राजस्थान के कोटा, बूंदी, धौलपुर जनपद

No:3. लम्बाई (किमी) – 966

No:4. सहायक नदियाँ काली सिन्ध, सिप्ता, पार्वती, बनास, नेवाज, क्षिप्रा, दूधी

सोन (स्वर्ण नदी) (Son (Svarn River)

No:1. उद्गम स्थल अमरकण्टक की पहाड़ियों में सोनभद्रं जनपद

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है मध्य प्रदेश के सीथी और रीवा जनपद तथा बिहार के पालामऊ, औरंगाबाद तथा भोजपुर जनपद

No:3. लम्बाई (किमी) – 784

No:4. सहायक नदियाँ महानदी, बांस, गोफ्त, रिहन्द, कांकर, उत्तरी कोयल, कांहर, घघर

बेतवा नदी (Betwa River)

No:1. उद्गम स्थल रायसेन जनपद (मध्य प्रदेश) के कुमरा गाँव के समीप विंध्य पर्वतमाला

No:2. प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है भोपाल, विदिशा, गुना, टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) तथा ललितपुर, झाँसी तथा हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

No:3. लम्बाई (किमी) – 480

No:4. सहायक नदियाँ धसान, बीना

उत्तर प्रदेश की नदियाँ, उद्गम स्थल, लंबा

 

Rivers in UP

Important facts about Rivers of Uttar Pradesh in Hindi-

No:1. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लंबी नदी गंगा नदी है|

No:2. हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, रामगंगा, घाघरा, काली/ शारदा, गंडक और राप्ती नदी है|

No:3. उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों से निकलने वाली प्रमुख नदियों के नाम गोमती, वरुणा नदी, सई नदी और ईशन नदी है|

No:4. दक्षिण के पठार से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों के नाम चंबल नदी, केन, बेतवा, सोन, टोंस नदी, कन्हार तथा रिहंद है|

No:5. गंगा नदी, यमुना नदी एवं विलुप्तप्राय सरस्वती नदी का संगम इलाहाबाद में है|

No:6. हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं और बिजनौर जनपद से गंगा नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है |

No:7. कन्नौज के निकट गंगा नदी से रामगंगा नदी मिलती है|

No:8. गंगा नदी के किनारे बसे हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों के नाम फर्रुखाबाद, कानपुर, कन्नौज, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि है|

No:9. कानपुर गंगा नदी के दाएं किनारे पर बसा हुआ है जबकि वाराणसी गंगा नदी के बाएं किनारे पर बसा हुआ है|

No:10. यमुना नदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, औरैया, आगरा, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद आदि जिलों से होकर बहती है|

No:11. चंबल नदी जमुना नदी से इटावा के पास में मिलती है|

No:12. बेतवा नदी, यमुना नदी को हमीरपुर के निकट मिलती है|

No:13. उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, वृंदावन, इटावा, हमीरपुर,, बटेश्वर, कौशांबी आदि नगर यमुना नदी के किनारे बसे हुए हैं|

No:14. रामगंगा नदी उत्तर प्रदेश के कार्बेट नेशनल पार्क से होकर बहती हैं|

No:15. शारदा नदी नेपाल एवं पीलीभीत की सीमा को निर्धारित करती है|

No:16. शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहराम घाट के निकट होता है|

No:17. घाघरा एवं राप्ती नदियों का संगम उत्तर प्रदेश के देवरिया में बरहज नामक स्थान पर होता है|

No:18. बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के औरैया, झांसी, जालौन एवं हमीरपुर जिलों से होकर बहती है|

No:19. केन नदी एवं यमुना नदी का संगम भोजहा ( बांदा) के निकट होता है|

No:20. सोन नदी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों से होकर बहती है|

No:21. गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की फुलहर झील से होता है|

No:22. गोमती नदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, खीरी, लखनऊ, जौनपुर एवं सुल्तानपुर जिले से होकर प्रवाहित होती है|

No:23. गोमती नदी गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिल जाती है|

No:24. लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर नगर गोमती नदी के किनारे बसे हुए हैं|

No:25. टोंस नदी एवं गंगा नदी का संगम सिरसा ( इलाहाबाद) में होता है|

No:26. हिंडन नदी यमुना नदी की सहायक नदी है यह नदी सहारनपुर जिले से ऊपरी शिवालिक से निकलती है|

No:27. कर्मनाशा नदी गंगा नदी की एक सहायक नदी है और यह नदी बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर श्रेणी से निकलती है|

No:28. कर्मनाशा नदी चौसा के निकट गंगा नदी में मिल जाती है|

 Recommended : Lakes in Uttar Pradesh

No comments:

Post a Comment