आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Europe Continent

 

Europe Continent

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent Notes In Hindi)

No:1. यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

No:2. यह महाद्वीप तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है अतः इसे प्रायद्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।

No:3. यह महाद्वीप पूर्ण रूप से मरुस्थल विहीन महाद्वीप है।

No:4. विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात व  जन घनत्व इसी महाद्वीप का है।

No:5. औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इसी महाद्वीप से हुई है।

यूरोप महाद्वीप के पर्वत

1). यूराल पर्वतमाला :- रूस को दो महाद्वीपों में पृथक करती है।

2). काकेशस पर्वतमाला :- जॉर्जिया, आर्मेनिया तथा अजरबैजान में विस्तार। इस पर्वत श्रेणी में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुर्ज (जॉर्जिया) है। (ऊंचाई – 5642 मी.)

3). जूरा पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और जर्मनी के मध्य।

4). आल्पस पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और इटली के मध्य।

5). पिरेनीज पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और स्पेन के मध्य।

6). एपिनाइन पर्वतश्रेणी :- इटली

यूरोप महाद्वीप की नदियां

1). वोल्गा नदी :- यह यूरोप की सबसे बड़ी नदी है जो यूराल पर्वतमाला के वाल्डिया हिल्स से निकलकर रूस में बहते हुए कैस्पियन सागर झील में गिरती है।

2). डेन्यूब नदी :- यह जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलकर इस महाद्वीप के 11 देशों में बहते हुए काला सागर में गिरती है।

नोट यह विश्व में सर्वाधिक देशों में बहने वाली नदी है।

3). राइन नदी :- यह जर्मनी में बहती हुई उत्तरी सागर में गिरती है इसे कोयला नदी भी कहा जाता है। यह विश्व में सर्वाधिक व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग का निर्माण करती है।

No:1. इंग्लैंड की राजधानी लंदन टेम्स नदी पर स्थित है।

No:2. फ्रांस की राजधानी पेरिस सीन नदी पर स्थित है।

No:3. स्पेन की सबसे लंबी नदी टेंगस है।

No:4. इटली की राजधानी रोम टाइबर नदी पर स्थित है।

No:5. पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

यूरोप महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ

1). इंग्लिश चैनल इंग्लैंड तथा फ्रांस के मध्य

2). डॉवर जलसंधि इंग्लिश चैनल तथा उत्तरी सागर के मध्य

3). कील नहर उत्तरी सागर व बाल्टिक सागर के मध्य।

4). मेसिना जलसंधि इटली व सिसली द्वीप के मध्य

5). ओन्ट्रोटो जलसंधि भूमध्य सागर व एड्रियाटिक सागर के मध्य

6). केरिच जलसंधि काला सागर तथा एजोव सागर के मध्य

7). बोसफोरस जल सन्धि मरमरा सागर व काला सागर के मध्य

यूरोप महाद्वीप की झीलें

1). लेक लाडोगा   रूस में। यह यूरोप की सबसे बड़ी झील है।

2). लेक ओनेगा   रूस में।  यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी झील।

No:1. फिनलैंड को हजार झीलों का देश कहा जाता है।

No:2. बालाटोन झील (हंगरी) मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील है।

No:3. गड़ा झील इटली में है।

यूरोप महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

No:1. इंग्लैंड के साउथएम्प्टन क्षेत्र में 1 दिन में 4 बार ज्वार आता है।

No:2. इंग्लैंड के यार्कशायर व लंकाशायर औद्योगिक क्षेत्र सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

No:3. विश्व में सर्वप्रथम रेल सेवा 1826 इंग्लैंड में शुरू हुई।

No:4. इंग्लैंड, स्कॉटलैंड तथा वेल्स को संयुक्त रूप से ग्रेट ब्रिटेन कहते हैं।

No:5. यूनाइटेड किंगडम (UK) – ग्रेट ब्रिटेन + आयरलैंड

No:6. स्कैंडेनवियाई देश डेनमार्क + नार्वे + स्वीडन + फिनलैण्ड

No:7. बाल्टिक देश लातविया + लिथुआनिया + एस्टोनिया

No:8. मिस्ट्रल (शीत पवन) फ्रांस में चलती है।

No:9. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर स्वीडन से की गई।

No:10. शांति का नोबेल पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो से दिया जाता है।

No:11. 2014 से नोबेल पुरस्कार की राशि घटाकर 80 लाख क्रोनर कर दी गई। (पहले एक करोड़ क्रोनर थी)

No:12. नोकिया कंपनी का संबंध फिनलैंड से है।

No:13. फ्रांस की राजधानी पेरिस फैशन डिजाइनिंग उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

No:14. स्वीटजरलैंड में अल्पाइन घास के मैदान पाए जाते हैं।  (शीतोष्ण कटिबंधीय)

No:15. जर्मनी में रूर बेसिन तथा फ्रांस में सार बैसिन क्षेत्र कोयला और लोहा इस्पात उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

नोट रूर बेसिन को यूरोप का आर्थिक हृदय भी कहा जाता है।

No:16. विश्व में अंगूरों का सर्वाधिक उत्पादन फ्रांस

No:17. यहां विश्व प्रसिद्ध शैम्पेन शराब तैयार की जाती है।

No:18. स्पेन का राष्ट्रीय खेल बुल फाइटिंग (सांडों की लड़ाई) है।

No:19. विश्व में जैतून की सर्वाधिक खेती स्पेन

No:20. भारत में राफेल विमान द साल्ट कंपनी (फ्रांस) से खरीदा है।

No:21. विश्व में मैग्नीज के सर्वाधिक भंडार जॉर्जिया में है।

No:22. विश्व में सर्वप्रथम ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में यूनान से।

Recommended : Africa Continent

No comments:

Post a Comment