आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Africa Continent

 

Africa Continent

अफ्रीका महाद्वीप | Africa Continent Notes In Hindi

Africa Continent Notes In Hindi: विश्व का भूगोल नोट्स (अफ्रीका महाद्वीप) Africa Continent Notes In Hindi, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण नोट्स पीडीएफ़

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent Notes In Hindi)

No:1. क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप।

No:2. यह प्राचीनतम भूखंड है जो गोंडवाना लैंड का भाग है।

No:3. इसे अंध महाद्वीप भी कहा जाता है

No:4. कर्क रेखा, भूमध्य रेखा तथा मकर रेखा तीनो इस महाद्वीप से गुजरती है।

No:5. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश नाइजीरिया

No:6. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश अल्जीरिया

अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत

1). एटलस पर्वतमाला :- उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया में विस्तृत।

2). किलिमंजारो :- तंजानिया में, अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत – 5895 मी.

3). ड्रेकेंसबर्ग :- दक्षिण अफ्रीका में इस पर्वत से ओरेंज नदी निकलती है।

अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियां

1). नील नदी :-  विश्व की सबसे लंबी नदी – 6853 किमी

No:1. उद्गम विक्टोरिया झील से

No:2. अन्त भूमध्य सागर में

No:3. मिस्र में आसवन बांध इसी नदी पर है।

No:4. मिस्र को नील नदी का बरदान कहते हैं।

No:5. काहिरा व खार्तूम इसी नदी पर है।

2). कांगो/जायरे नदी :- भूमध्य रेखा को दो बार काटती है।

No:1. स्टैनले व लिविंगस्टोन जल-प्रपात इसी नदी पर है।

3). जांबिया नदी :- विक्टोरिया जल-प्रपात (अफ्रीका का सबसे ऊंचा) इसी नदी पर है।

4).  लिम्पूपू नदी :- मकर रेखा को दो बार काटती है।

अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल

1). सहारा मरुस्थल :- उत्तरी अफ्रीका में

No:1. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल

No:2. चाड झील (नाइजर, नाइजीरिया, चाड की सीमा पर) स्थित है।

2). कालाहारी मरुस्थल :- बोत्सवाना नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका में।

No:1. बुशमैन जनजाति निवास करती है।

No:2. शुतुरमुर्ग पक्षी पाया जाता है।

3). न्यूबियन/नूबिया मरुस्थल :- सूडान में।

4). नामिब मरुस्थल :- नामीबिया में।

अफ्रीका महाद्वीप की झीलें

1). विक्टोरिया झील :- केन्या, युगांडा व तंजानिया की सीमा पर स्थित यह अफ्रीका की सबसे बड़ी व विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है।

No:1. इस झील से भूमध्य रेखा होकर गुजरती है।

2). टॉगानिका झील :- कांगो, तंजानिया, बंरुडी व जांबिया की सीमा पर।

No:1. अफ्रीका की सबसे गहरी झील।

3). मलावी झील :- तंजानिया, मलावी व मोजांबिक की सीमा पर।

No:1. महान भू भ्रंश घाटी (6900 किमी. लम्बी) इस झील के दक्षिण से शुरू होकर मृत सागर तक जाती है।

4). नासिर झील :- मिश्र व सूडान की सीमा पर।

अफ्रीका महाद्वीप में चलने वाली स्थानीय पवने

1). हरमट्टन :- नाइजीरिया में गर्म पवनें (गिन्नी की खाड़ी के तटवर्तीय देशों में इसे डॉक्टर भी कहा जाता है।)

2). गिबली :- लीबिया में गर्म शुष्क पवनें

3). सिरॉको :- अल्जीरिया से भूमध्यसागर होते हुए इटली तक बहने वाली गर्म पवनें। इन पवनों से इटली में होने वाली वर्षा को रक्त वर्षा कहा जाता है।

4). सिमूम :- सूडान में चलने वाली गर्म पवनें।

5). बर्ग :-  दक्षिण अफ्रीका में गर्म हवा।

6). चिली :- ट्यूनीशिया में बहने वाली गर्म पवन।

अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ

1). जिब्राल्टर जलसंधि :- मोरक्को व स्पेन के मध्य

No:1. इसे भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है।

No:2. यह भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर के साथ जोड़ती है।

अफ्रीका महाद्वीप के घास के मैदान

1). वेल्डास :- दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण घास के मैदान।

2). सवाना :- मध्य अफ्रीका में उष्णकटिबंधीय घास के मैदान।

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

No:1. नाइजीरिया को ताड़ तेल का देश कहा जाता है।

No:2. जंजीबार व पेंबा द्वीप लौंग उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

No:3. आईवरी कोस्ट व घाना कोको पेय फसल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

No:4. विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थान अलअजीजिया (लीबिया) है।

No:5. सूडान में नील व सफेद नील नदी के बीच का मैदानी भाग गजीरा कहलाता है।

No:6. पिग्मी जनजाति मध्य अफ्रीका में पाई जाती है।

No:7. रुहा नेशनल पार्क तंजानिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क।

स्वेज नहर :- भूमध्य सागर और लाल सागर के मध्य

i). निर्माण – 1869 में, लंबाई – 168 किलोमीटर

ii). स्वेज नहर के चीफ इंजीनियर फार्डीनेड-डि-लेसेप्स थे (फ्रांसीसी)

iii). 1956 में मिश्र ने इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया।

No:8. मिश्र के गीजा पिरामिड प्रसिद्ध है। (Africa Continent Notes In Hindi)

No:9. अफ़्रीका में सर्वाधिक स्वाहिली भाषा बोली जाती है।

Recommended : North America Continent

No comments:

Post a Comment