आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

MP HSTET Syllabus | MP High School Teachers Eligibility Syllabus

 प्रिय उम्मीदवारों इस लेख में हमने MP HSTET (Madhya Pradesh High School Eligibility Test) का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।जिससे अब आप आसानी से MPPEB HSTET Selection Process, MPPEB HSTET Syllabus In Hindi और MPPEB HSTET Exam Pattern सम्बन्धी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी आगामी मध्यप्रदेश

No.-1. HSTET परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, और अभी तक आपको मध्यप्रदेश HSTET सिलेबस (Madhya Pradesh HSTET Syllabus PDF in Hindi) और मध्यप्रदेश HSTET परीक्षा पैटर्न HSTET पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

No.-2. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में हाईस्कूल स्तर (कक्षा IX से कक्षा X) में शिक्षक बनने के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए HSTET परीक्षा आयोजित करता है। इसका फुल फ़ॉर्म High School Teachers Eligibility Test (HSTET) होता है।

No.-3. अभ्यर्थियों, किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करना है।

No.-4. इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर Madhya Pradesh HSTET परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है।

No.-5. आप यहां से मध्यप्रदेश HSTET परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं और मध्यप्रदेश HSTET लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।

MPPEB HSTET Syllabus & Exam Pattern

No.-1. प्रिय उम्मीदवारों आप अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए एक सही रणनीति बनाने के लिए इस पृष्ठ पर मध्यप्रदेश HSTET Syllabus और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

No.-2. HSTET पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आपको परीक्षा की अंकन योजना और परीक्षा में प्रश्न किस विषय किस टॉपिक से पूंछे जाएंगे यह समझने में मदद करेगा।

No.-3. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड इस लिखित परीक्षा के माध्यम से राज्य विद्यालयों के विभिन्न शिक्षण पदों के लिए योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का ही चयन करेगा।

No.-4. इसलिए आपको मध्यप्रदेश HSTET की लिखित परीक्षा में अधिक से अधिक सही प्रश्नों को हल करने के लिए अपने विषय ज्ञान और कौशल में सुधार करना होगा।

No.-5. दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को एक ठोस अध्ययन योजना के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए।

No.-6. एक अच्छी अध्ययन योजना बनाने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है की अभ्यर्थियों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम की गहन समझ होनी चाहिए।

No.-7. इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर मध्यप्रदेश HSTET (Level 1 एंड Level 2) परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है, जो आपकी तैयारी की रणनीति को बढ़ावा देने में आपकी मदद करेगा।

Madhya Pradesh HSTET Exam Pattern

No.-1. इससे पहले कि हम HSTET Syllabus पर चर्चा करें, आइए परीक्षा पैटर्न और मध्यप्रदेश HSTET की अंकन योजना के बारे में जानें।

No.-2. मध्यप्रदेश HSTET परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा होगी।

No.-3. MPPEB HSTET लिखित परीक्षा में 2 भाग होते हैं। भाग सभी के लिए अनिवार्य होगा, भाग के अंतर्गत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

No.-4. अब, नीचे देखते हैं कि क्रमशः HSTET पेपर (भाग और भाग ) का परीक्षा पैटर्न क्या है।

No.-5. HSTET लिखित परीक्षा का सेक्शन डिवीजन इस प्रकार है:

भाग

खण्ड

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल मार्क्स

No.-1

सामान्य हिंदी

08

08

No.-2

सामान्य अंग्रेजी

05

05

No.-3

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी घटना, तार्किक एवं आंकिक योग्यता

07

07

No.-4

शिक्षाशास्त्र (Pedagogy)

10

10

 

 

30 प्रश्न

30 मार्क्स

भाग

खण्ड

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल मार्क्स

No.-1

स्नातकोत्तर डिग्री विषय प्रश्नपत्र

120

120

HSTET परीक्षा पैटर्न की मुख्य विशेषताएं

No.-1. MPPEB HSTET लिखित परीक्षा में 2 भाग होते हैं। भाग सभी के लिए अनिवार्य होगा, भाग के अंतर्गत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

No.-2. लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न होते हैं जिन्हें 150 मिनट (2:30 hour) में पूरा करना होता है।

No.-3. सभी प्रश्नों के अंक समान हैं अर्थात अधिकतम अंक 150 के बराबर हैं।

No.-4. गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन है।

No.-5 .प्रश्न-पत्र की भाषा का माध्यम (भाषा विषयों को छोड़कर) हिन्दी एवं अंग्रेजी में द्विभाषीय (Bilingual) होगा।

No.-6 .जैसा कि हमने पहले बताया है भाग - 120 अंक का होगा एवं इस प्रश्नपत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगें। प्रश्नपत्र के अंतर्गत 16 विषय नीचे तालिका में दिए अनुसार होंगें, जिसमें से अभ्यर्थी अपने स्नातकोत्तर उपाधि के विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा।

No.-1. हिन्दी भाषा

No.-2. अंग्रेजी भाषा

No.-3. संस्कृत भाषा

No.-4. उर्दू भाषा

No.-5. गणित

No.-6. भौतिक विज्ञान

No.-7. जीव विज्ञान

No.-8. रसायन विज्ञान

No.-9. गृह विज्ञान

No.-10. वाणिज्य

No.-11. इतिहास

No.-12. भूगोल

No.-13. राजनीति शास्त्र

No.-14. अर्थशास्त्र

No.-15. कृषि

No.-16. समाजशास्त्र

MPPEB HSTET Detailed Syllabus

No.-1. इस खंड में, उम्मीदवार मध्यप्रदेश HSTET पेपर I लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

No.-2. जैसा कि हमने पहले बताया है MPPEB HSTET लिखित परीक्षा में 2 भाग होते हैं। भाग सभी के लिए अनिवार्य होगा, भाग के अंतर्गत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

No.-3. भाग में मुख्य रूप से 4 खंड हैं: – (1) सामान्य हिंदी, (2) सामान्य अंग्रेजी, (3) सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी घटना, तार्किक एवं आंकिक योग्यता, ( 4) शिक्षाशास्त्र (Pedagogy)

No.-4. हम उम्मीदवारों को HSTET Syllabus में उल्लिखित केवल इन विषयों पर ध्यान केंद्रित करने और जितना हो सके अभ्यास करने का सुझाव देते हैं, जैसा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न HSTET के आधिकारिक पाठ्यक्रम में दिए गए विषयों पर ही आधारित होते हैं।

No.-5. आप लेख के इस खंड में विस्तृत HSTET पेपर (भाग और भाग ) पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं और दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPEB HSTET भाग पाठ्यक्रम

No.-1. खण्ड I : सामान्य हिन्दी

No.-1 .विलोम शब्द, शब्दावली, व्याकरण, समानार्थक शब्द, वाक्यों का अनुवाद, रिक्त स्थान, त्रुटि का पता लगाना, परिच्छेद, वाक्यांश, मुहावरे बहुवचन आदि

खण्ड II : सामान्य अंग्रेजी

No.-1. Verb, Tense, Voice, Subject-Verb Agreement, Articles, Comprehension, Fill in the Blanks, Adverb, Error Correction, Sentence Re-Arrangement. Unseen Passage. Vocabulary, Antonyms, Synonyms, Grammar, Idiom and Phrase etc.

खण्ड III : सामान्य ज्ञान समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता

No.-1. सामान्य ज्ञान समसामयिक घटनाक्रम (General knowledge & Current Affairs)

No.-2. समसामयिक मामले राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, भारत का इतिहास भारत के राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संसार का भूगोल- भारत संसार का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल आदि। भारतीय राजनीति शासन तंत्र-संविधान, राजनीतिक तंत्र, पंचायतीराज, सार्वजनिक मुद्दे, धाराएं अधिकार आदि। आर्थिक सामाजिक विकास- सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्रों में पहले आदि। पर्यावरण पारिस्थितिकी जैवविविधता, मौसम में बदलाव, सामान्य विज्ञान आधारित सामान्य मुद्दे। भारतीय संस्कृति राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलकूद मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल राजनीति | मध्यप्रदेश का आर्थिक सामाजिक विकास।

तार्किक एवं आंकिक योग्यता (Reasoning and Numerical Ability)

No.-1. अ. तार्किक योग्यता- सामान्य मानसिक विश्लेषणात्मक योग्यता, शाब्दिक/ तर्कयुक्त रीजनिंग, संबंध पदानुक्रम ,एनालॉजी, दावा, सत्य कथन, कोडिंग डिकोडिंग, स्थितिजन्य तर्क, श्रंखला पैटर्न जिसमे शब्द और वर्ण शामिल हों।

No.-2. ब. आंकिक योग्यता- दो एवं तीन आयामी वेन आरेख आधारित प्रश्न, संख्या पैटर्न, श्रंखला अनुक्रम, संख्याओं संबंधी आधारभूत जान (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम आदि), अंकगणितीय अभिवृत्ति, आंकड़ों की व्याख्या (आलेख, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता, आदि), विभिन्न संदर्भोंों में दिशा ज्ञान, विश्लेषण व्याख्या।

खण्ड IV : पेडागोजी

No.-I. पेडागोजी संबंधी मुद्दे-

No.-2. अ. पाठ्यचर्याः अर्थ, सिद्धांत, पाठ्यचर्या संगठन के प्रकार, दृष्टिकोण।

No.-3. ब. योजनाः अनुदेशन योजनाः वार्षिक योजना, इकाई योजना, पाठ योजना।

No.-4. स. अनुदेशन सामग्री संसाधनः पाठ्यपुस्तकें, अभ्यासपुस्तिकाएं, पूरक समग्री- दृश्य श्रव्य सहायक सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, क्लब, संग्रहालय समुदाय, सूचना संप्रेषण तकनीकी।

No.-5. द. मूल्यांकनः प्रकार, उपकरण, अच्छे टेस्ट की विशेषताएं, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, शैक्षिक उपलब्धि परीक्षण का विश्लेषण व्याख्या।

II. समावेशित शिक्षा-

No.-1. अ. विविधता को समझनाः अवधारणा के प्रकार (विविधता के आयाम के रूप में दिव्यांगता)

No.-2. ब. सामाजिक निर्माण के रूप में दिव्यांगता, दिव्यांगता के वर्गीकरण इसके शैक्षिक प्रभाव, संवेदी अक्षमता (श्रवण अक्षमता एवं बधिरांधता), संज्ञानात्मक दिव्यांगताएं (स्वलीनता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं सीखने की विशिष्ट दिव्यांगता), शारीरिक दिव्यांगताएं (प्रमस्तिष्क घात चलन दिव्यांगता)

No.-3. स. दिव्यांग बच्चों के संदर्भ में समावेशन का दर्शन।

No.-4. द. समावेशन की प्रक्रियाः दिव्यांगताओं संबंधी मुद्दे।

No.-5. इ. संवैधानिक प्रावधान।

No.-6. फ. शिक्षा एवं तकनीकी।

No.-3 .III. संप्रेषण चर्चा- संप्रेषण के सिद्धांत, संप्रेषण के प्रकार, संप्रेषण भाषा, कक्षा में संप्रेषण, संप्रेषण में बाधाएं।

No.-4. IV. शैक्षिक मनोविज्ञान- बच्चों के सीखने की रणनीतियां, सीखने को प्रभावित करने वाले कारकः अवधान और रुचि। बच्चे कैसे सीखते हैं?

MPPEB HSTET भाग पाठ्यक्रम

No.-1. नीचे दिए गया सम्पूर्ण MPPEB HSTET भाग पाठ्यक्रम ऑफिसियल विज्ञापन से लिया गया है। इसमें त्रुटि की संभावना के बराबर है, आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं और बाद में इसका अध्ययन कर सकते हैं और अपनी तैयारी की रणनीति को मजबूत कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment