आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Dada Saheb Phalke Award 2021 Winners

 

Dada Saheb Phalke Award 2021 Winners

Dada Saheb Phalke Award 2021 Winners

No:1. दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (51st Dadasaheb Phalke Award) दिया गया है।

No:2. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने 1 अप्रैल 2021 को इसकी घोषणा की है।

No:3. 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया की प्रतिष्ठित सम्मान है।

No:4. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों की घोषणा देरी से हुई है।

No:5. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में इस बार ज्यूरी के सदस्य आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी थे।

No:6. रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। 12 दिसंबर 1950 को रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था।

No:7. गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया।

No:8. दक्षिण भारत में तो रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है।

No:9. रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। 25 साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।

No:10. उनकी पहली तमिल फिल्म अपूर्वा रागनगालथी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।

No:11. 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की। लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में भैरवीआई।

No:12. ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।

No:13. साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी।

No:14. रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। आज वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं।

No:15. दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। उनके ही नाम पर हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

No:16. अब तक 50 बार ये पुरस्कार दिया जा चुका है। रजनीकांत से पहले अमिताभ बच्चन को यह पुरस्कार दिया गया था।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार संबंधी प्रश्न उत्तर

Que:-1. भारतीय सिनेमा में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है?

Ans: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Que:-2. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी?

Ans: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के की जन्मशती वर्ष के अवसर पर शुरू हुआ था।

Que:-3. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे दिया जाता है?

Ans: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान देने वाले को सम्मानस्वरूप दिया जाता है।

Que:-4. सर्वप्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans: 1969 में सर्वप्रथम प्रसिद्ध अभिनेत्री देविका रानी को दादा साहब फालके पुरस्कार दिया गया था।

Que:-5. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार कब दिया जाता है?

Ans: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के अवसर पर

Que:-6. दादा साहेब फालके पुरस्कार किस मंत्रालय द्वारा दिया जाता है?

Ans: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

Que:-7. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

Ans: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता को 10 लाख रुपए और स्वर्ण कमल तथा एक शॉल दिया जाता है।

Suggested : Mathematical Symbols Name in Hindi

No comments:

Post a Comment