आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Major International Boundaries in Hindi

 

Major International Boundaries in Hindi

Major International Boundaries in Hindi

No:1. वह रेखाएं जो किसी दो संप्रभु (Sovereign) देशों को अलग करती हैं अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं कहलाती हैं।

No:2. सरल शब्दों में कहे तो सभी देश को अपने देश की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा होती है। यह सीमा एक रेखा द्वारा निर्धारित होती है।

No:3. इसी रेखा के पार जाना दूसरे देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है।

No:4. इन सीमा रेखाओं का निर्धारण भौगोलिक इकाई (जैसे-नदी, पर्वत, झील, दलदल आदि), देशांतर रेखा, अक्षांश रेखा आदि के सहारे किया जाता है।

No:5. इस लेख के माध्यम से हम प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं के बारे में जानेगें।

रेखा का नाम डूरंड रेखा (Durand Line)

No:1. किसके बीच पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान

No:2. 1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।

रेखा का नाम मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)

No:1. किसके बीच भारत तथा चीन

No:2. 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं करता।

रेखा का नाम रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)

No:1. किसके बीच भारत तथा पाकिस्तान

No:2. 1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।

रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)

No:1. किसके बीच उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम

No:2. वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।

रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)

No:1. किसके बीच भारत तथा पाकिस्तान

No:2. पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।

रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)

No:1. किसके बीच उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया

No:2. कोरिया को दो भागों में बांटती है।

रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)

No:1. किसके बीच अमेरिका तथा कनाडा

No:2. अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।

रेखा का नाम हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)

No:1. किसके बीच जर्मनी तथा पोलैंड

No:2. प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।

रेखा का नाम ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)

No:1. किसके बीच जर्मनी तथा पोलैंड

No:2. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।

रेखा का नाम मैगिनाट रेखा (Maginot Line)

No:1. किसके बीच जर्मनी तथा फ्रांस

No:2. जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई थी।

रेखा का नाम सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)

No:1. किसके बीच जर्मनी तथा फ्रांस

No:2. जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी।

Suggested : List of Chairman of RPSC

No comments:

Post a Comment