आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Continents Questions and Answers in Hindi

 

Continents Questions and Answers in Hindi

Continents Questions and Answers in Hindi

No:1. महाद्वीप विशाल एवं प्राकृतिक रूप से विभाजित स्थलीय भाग हैं, जो मानव के लिए आवास के साथ-साथ विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं।

No:2. महाद्वीप (Continent) का अर्थ है-एकीकृत या आपस में जुड़ी हुई भूमि। प्रारम्भ में महाद्वीप शब्द का प्रयोग प्रायद्वीपीय क्षेत्रों (Peninsular Regions) या टापुओं (Island) के लिए किया जाता था।

No:3. वर्तमान में समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भूखण्डों को महाद्वीप कहते हैं। विश्व को सात महाद्वीपीय क्षेत्रों; जैसे-एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका में विभाजित किया गया है।

No:4. वर्तमान में इन सभी महाद्वीपों का कुल क्षेत्रफल 148,647,000 वर्ग किमी है, जोकि पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 29.2% है।

No:5. क्षेत्रफल के घटते क्रम में महाद्वीपों का क्रम- एशिया > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > अंटार्कटिका > यूरोप > ऑस्ट्रेलिया।

No:6. महाद्वीपों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को नीचे दिया गया है, जिन्हें अच्छी तरह रट ले।

Question Answers

Que:-1. विश्व में महाद्वीपों की कुल संख्या कितनी है?

(A) 5

(B) 6

(C) 7 (Ans)

(D) 8

Que:-2. किस महाद्वीप का क्षेत्रफल सबसे कम है? [IB 2015]

(A) अफ्रीका

(B) एशिया

(C) यूरोप

(D) ऑस्ट्रेलिया (Ans)

Que:-3. किस महाद्वीप को 'प्रायद्वीपीय महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है?

(A) एशिया

(B) यूरोप (Ans)

(C) आस्ट्रेलिया

(D) अफ्रीका

Que:-4. कौन-सा एक 'द्वीपीय महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है?

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) आस्ट्रेलिया (Ans)

(D) अंटार्कटिका

Que:-5. 'कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स' किसे कहते हैं? [SSC 2015]

(A) एशिया (Ans)

(B) ऑस्ट्रेलिया

(C) अफ्रीका

(D) अटार्कटिका

Que:-6. किस महाद्वीप को 'मानव घर' कहा जाता है?

(A) एशिया (Ans)

(B) यूरोप

(C) अफ्रीका

(D) आस्ट्रेलिया

Que:-7. किस महाद्वीप को 'अंध महाद्वीप' के उपनाम से जाना जाता है?

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) अफ्रीका (Ans)

(D) आस्ट्रेलिया

Que:-8. किस महाद्वीप को 'पक्षियों का महाद्वीप' के उपनाम से जाना जाता है?

(A) उत्तर अमेरिका

(B) दक्षिण अमेरिका (Ans)

(C) आस्ट्रेलिया

(D) अंटार्कटिका

Que:-9. किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के 'एस' (S) अक्षर की तरह है?

(A) दक्षिण अमेरिका

(B) अफ्रीका

(C) आस्ट्रेलिया

(D) अंटार्कटिका (Ans)

Que:-10. कौन-सा महाद्वीप पूर्णतः हिमाच्छादित है?

(A) उत्तरी अमेरिका

(B) दक्षिणी अमेरिका

(C) आस्ट्रेलिया

(D) अंटार्कटिका (Ans)

Que:-11. किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) आस्ट्रेलिया (Ans)

(D) अंटार्कटिका

Que:-12. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है?

(A) माउंट एवरेस्ट

(B) माउंट एल्ब्रुश

(C) माउंट मैकिन्ले (Ans)

(D) माउंट एकांकागुआ

Que:-13. अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(A) माउंट मैकिन्ले

(B) माउंट एकांकागुआ

(C) माउंट किलिमंजारो (Ans)

(D) माउंट विन्सन मैसिफ

Que:-14. एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(A) गाडविन आस्टिन का

(B) माउंट एवरेस्ट (Ans)

(C) कंचनजंघा

(D) नंदादेवी

Que:-15. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(A) माउंट कोस्यूस्को (Ans)

(B) माउंट विन्सन मैसिफ

(C) माउंट मैकिन्ले

(D) माउंट एल्ब्रुश

Que:-16. एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

(A) अरल सागर

(B) बाल्खश झील

(C) कैस्पियन सागर (Ans)

(D) बैकाल झील

Que:-17. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

(A) सुपीरियर झील (Ans)

(B) यूरन झील

(C) मिशिगन झील

(D) ग्रेट बियर झील

Que:-18. यूरोप महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(A) राइन

(B) डेन्यूब

(C) वोल्गा (Ans)

(D) सीन

Que:-19. आस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(A) मर्रे-डार्लिंग (Ans)

(B) मिचेल

(C) मर्चिसन

(D) गिल्बर्ट

Que:-20. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(A) मिसीसिपी मिसौरी (Ans)

(B) सेंट लारेंस

(C) रियोग्रैंडे

(D) यूकान

Que:-21. सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप कौन-सा है?

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) उत्तरी अमेरिका

(D) अफ्रीका (Ans)

Que:-22. कौन-सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?

(A) एशिया

(B) यूरोप (Ans)

(C) अफ्रीका

(D) आस्ट्रेलिया

Que:-23. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु कौनसा है?

(A) आशा अंतरीप

(B) केप अगुलहास (Ans)

(C) केपटाऊन

(D) नेटाल

Que:-24. किस महाद्वीप को 'पठारी महाद्वीप' कहते हैं?

(A) आस्ट्रेलिया

(B) एशिया

(C) यूरोप

(D) अफ्रीका (Ans)

Que:-25. किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्गों का सर्वाधिक विकास हुआ है?

(A) यूरोप (Ans)

(B) एशिया

(C) उत्तरी अमेरिका

(D) अफ्रीका

Que:-26. कौन-सा एक मलेशिया देश की प्रशासनिक राजधानी तथा संघीय प्रशासनिक केंद्र है? [IAS 2009]

(A) कोटा भारू

(B) कुआला टैरंगानू

(C) पुत्राजाया (Ans)

(D) ताइपिंग

Que:-27. दक्षिण गंगोत्री' कहां स्थित है? [BPSC 2008]

(A) उत्तराखंड

(B) आर्कटिक

(C) हिमालय

(D) अंटार्कटिका (Ans)

Que:-28. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी छोर का नाम क्या है जहाँ पर प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर आपस में मिलते हैं? [RRB 2018]

(A) केप टाऊन

(B) कप आफ गुड हापमान

(C) केप हॉर्न (Ans)

(D) केप कैनवरेल

Que:-29. 'द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस' नाम से किस महाद्वीप को जाना जाता है?

(A) यूरोप

(B) एशिया

(C) अफ्रीका

(D) ऑस्ट्रेलिया (Ans)

Que:-30. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है? [SSC 2017]

(A) 24-25%

(B) 29-30% (Ans)

(C) 33-34%

(D) 42-43%

Que:-31. कौन-सा शहर किसी देश की राजधानी नहीं है? [BPSC 2011]

(A) कैनबरा

(B) सिडनी (Ans)

(C) वेलिंगटन

(D) रियाद

Que:-32. संसार का सबसे आर्द्र महाद्वीप कौनसा है? [SSC 2010]

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) उत्तरी अमेरिका

(D) दक्षिण अमेरिका (Ans)

Que:-33. विश्व के किस देश में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की संख्या सबसे अधिक है? [SSC 2019]

(A) चीन (Ans)

(B) भारत

(C) नेपाल

(D) पाकिस्तान

Que:-34. कौन-सा सयुक्त राज्य अमेरिका का एक द्वीपीय राज्य है? [RRB 2018]

(A) बाली द्वीप समूह

(B) सेंटोरिनी द्वीप समूह

(C) फिजी द्वीप समूह

(D) हवाई द्वीप समूह (Ans)

Suggested : GK Questions on the Islands of the World

No comments:

Post a Comment