आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Bihar Cabinet Minister List in Hindi

 

Today in this post we share about the information central cabinet minister from bihar,bihar all minister list , home minister of bihar 2021,law minister of bihar 2021,agriculture minister of bihar 2021, Important facts about Bihar.बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 16 नवंबर, 2020 को 7वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना में राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान ने मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के साथ 14 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इन मंत्रियों में भाजपा के सात, जेडीयू के पांच और विकासशील इंसान पार्टी तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक-एक मंत्री शामिल हैं। भाजपा नेता तार किशोर प्रसाद और रेण देवी को उपमख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

भाजपा कोटे से जो मंत्री बनाए गए हैं वे हैं तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंगल पांडे, राम सूरत कुमार, जीवेश कुमार, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र पताप सिंह। जनता दल यूनाइटेड से विजय कुमार चौधरी, शीला कुमारी और अशोक कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और मेवा लाल चौधरी ने मंत्रीपद की शपथ ली। हिन्दस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन और विकासशील इंसान पार्टी से मुकेश सहनी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। सहनी अपनी पार्टी के अध्यक्ष हैं और वे विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

 बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में वोट डाले गए थे। नतीजे आने के बाद एनडीए को 125 व महागठबंधन को 110 व अन्य को 8 सीटें मिली। अन्य में एमआईएम के भी पांच प्रत्याशी ने भी विजय हासिल की। बिहार विधानसभा में 243 सीटों में बहुमज के 122 के जादूई आंकडो को एनडीए ने पार कर लिया। चुनाव में भाजपा ने 74 जादयू को 43 वीआईपी को 4 और हम को 4 सीटों को साथ 125 का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं दूसरी ओर राजद को 75, कांग्रेस को 19 व वामदल को 16 सहित 110 सीटें मिली, एनजेपी को 1, एमआईएम को 5 व अन्य को 2 सीटें मिली।

 बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं रेणु देवी

 रेणु देवी बिहार की बेतिया सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। वे पर्व में भी बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चकी हैं। बिहार में पहली बार किसी महिला को उपमख्यमंत्री बनाया गया है। वे इस विधानसभा क्षेत्र का पांचवीं बार प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक चुनी गई हैं। रेणु देवी पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थीं। रेणु देवी 2005 और 2010 में भी विधायकबनीं, लेकिन 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 No.-1.बिहार कैबिनेट से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

No.-2.बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कौन है? – विजय कुमार सिन्हा

No.-3.बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे? – सर गणेश दत्त

No.-4.बिहार के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री कौन थे? – डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा

No.-5.बिहार के कितने मंत्री बनाए गए? – मुख्यमंत्री के अलावा 14

No.-6.बिहार के उपमुख्यमंत्री का नाम क्या है? – तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी

No.-7.बिहार के गृह मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार

No.-8.बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री कौन है? – तारकिशोर प्रसाद

No.-9.बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री कौन है? – अशोक चौधरी

No.-10.बिहार के उद्योग मंत्री कौन है? – रेणु देवी

No.-11.बिहार के उप शिक्षा मंत्री कौन है? – कोई नहीं

No.-12.बिहार के ऊर्जा मंत्री कौन है? – विजेंद्र यादव

No.-13.बिहार के बिजली मंत्री कौन है? – विजेंद्र यादव

No.-14.बिहार के कृषि मंत्री कौन है? – अमरेन्द्र प्रताप सिंह

No.-15.बिहार के खाद्य मंत्री कौन है? – अमरेन्द्र प्रताप सिंह

No.-16.बिहार के खेल मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार

No.-17.बिहार के गन्ना मंत्री कौन है? – अमरेन्द्र प्रताप सिंह

No.-18.बिहार के जल मंत्री कौन है? – विजय चौधरी

No.-19.बिहार के परिवहन मंत्री कौन है? – शीला कुमारी

No.-20.बिहार के पर्यटन मंत्री कौन है? – जीवेश कुमार

No.-21.बिहार के पशुपालन मंत्री कौन है? – मुकेश सहनी

No.-22.बिहार के भवन निर्माण मंत्री कौन है? – अशोक चौधरी

No.-23.बिहार के भूमि सुधार मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार

No.-24.बिहार के रक्षा मंत्री कौन है? – राज्य में यह पद नहीं होता

No.-25.बिहार के रेल मंत्री कौन है? – राज्य में यह पद नहीं होता

No.-26.बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं? – अशोक चौधरी

No.-27.बिहार के वित्त मंत्री कौन है? – तारकिशोर प्रसाद

No.-28.बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है? – अशोक चौधरी

No.-29.बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – मंगल पांडे

 

No comments:

Post a Comment