आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

UPSSSC PET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न हिन्‍दी में | UPSSSC PET Syllabus Hindi PDF

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही राज्य में समूहकी भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा Preliminary Eligibility Test (PET) का आयोजन कराने जा रहा है। UPSSSC द्वारा Preliminary Eligibility Test (PET) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

No.-1.लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे होंगे, और यदि आप उनमें से एक हैं तो UPSSSC PET परीक्षा के लिए नीचे दिए गए UPSSSC PET Syllabus और Exam Pattern की मदद से अपनी तैयारी शुरू करें।

UPSSSC Recruitment 2023

No.-1. जैसा कि आप उम्मीदवारों को पता होगा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग [संक्षेप में UPSSSC] ने हाल ही में भर्ती परीक्षा में बदलाव करते हुए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली शुरू की है।

No.-2. इसके तहत अब उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (आमतौर पर यूपीएसएसएससी पीईटी कहा जाता है) देनी होगी, यूपीएसएसएससी पीईटी पास करने के बाद ही उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।।

No.-3. प्रिय उम्मीदवारों इस लेख में हमने UPSSSC PET परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।

No.-4. UPSSSC PET 2022 Result जारी कर दिया गया हैै।

No.-5. यदि आप भी आगामी UPSSSC PET परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, और अभी तक आपको यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस (UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi) और यूपी पीईटी पैटर्न UPSSSC PET पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

No.-6. अभ्यर्थियों, किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करना है।

No.-7. इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर UPSSSC PET परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है।

No.-8. आप यहां से UPSSSC PET Syllabus PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं और UPSSSC PET लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।

UPSSSC PET Exam Overview

No.-1. यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है।

No.-2. यदि आप आगामी UPSSSC PET परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

No.-3. उम्मीदवारों को भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर तभी मिलेगा अगर उन्होंने PET परीक्षा दी होगी। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET परीक्षा में प्राप्त स्कोर के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

No.-4. यह लेख उम्मीदवारों को UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern के बारे में गाइड करेगा। नीचे दी गई तालिका में यूपी पीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण विवरण हैं।

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

यूपी पीईटी परीक्षा

लेख केटेगरी

पाठ्यक्रम

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

परीक्षा की भाषा

हिन्दी एंड इंग्लिश

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC PET Selection Process

No.-1. यह केवल प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें यदि आप अर्हता प्राप्त करते हैं तो आप यूपीएसएसएससी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे।

No.-2. आयोग भर्ती विज्ञापन के साथ एक पीईटी कट-ऑफ भी जारी करेगा, यदि आप आयोग द्वारा जारी मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो आप आगे आवेदन नहीं कर सकते।

UPSSSC PET Syllabus & Exam Pattern

No.-1. प्रिय उम्मीदवारों आप अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए एक सही रणनीति बनाने के लिए इस पृष्ठ पर UPSSSC PET Syllabus और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

No.-2. यूपी पीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आपको परीक्षा की अंकन योजना और परीक्षा में प्रश्न किस विषय किस टॉपिक से पूंछे जाएंगे यह समझने में मदद करेगा।

No.-3. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस लिखित परीक्षा के माध्यम से राज्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का ही चयन करेगा।

No.-4. इसलिए आपको UPSSSC PET की लिखित परीक्षा में अधिक से अधिक सही प्रश्नों को हल करने के लिए अपने विषय ज्ञान और कौशल में सुधार करना होगा।

No.-5. दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को एक ठोस अध्ययन योजना के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए।

No.-6. एक अच्छी अध्ययन योजना बनाने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है की अभ्यर्थियों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम की गहन समझ होनी चाहिए।

No.-7. इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर UPSSSC PET परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है, जो आपकी तैयारी की रणनीति को बढ़ावा देने में आपकी मदद करेगा।

UPSSSC PET Exam Pattern

No.-1. इससे पहले कि हम UPSSSC PET Syllabus पर चर्चा करें, आइए परीक्षा पैटर्न और यूपी पीईटी की अंकन योजना के बारे में जानें।

No.-2. यूपी पीईटी परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा होगी। UPSSSC PET लिखित परीक्षा में कुल 15 सेक्शन होंगे। इन सभी वर्गों के लिए कुल अंक 100 हैं और परीक्षा की कुल अवधि 02 घंटे (120 मिनट) है।

No.-3. UPSSSC PET का खंडवार अंक वितरण और प्रत्येक खंड के प्रश्न संख्या नीचे दी गई तालिका में हैं।

विषय

प्रश्न

अंक

1.भारतीय इतिहास

05

05

2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन 

05

05

3. भूगोल

05

05

4. भारतीय अर्थव्यवस्था

05

05

5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

05

05

6. सामान्य विज्ञान

05

05

7. प्रारम्भिक अंकगणित

05

05

8. सामान्य हिन्दी

05

05

9. सामान्य अग्रेजी

05

05

10. तर्क एवं तर्कशक्ति 

05

05

11. सामयिकी

10

10

12. सामान्य जागरूकता

10

10

13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

10

10

14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

10

10

15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

10

10

अंक नोट करने के लिए:

No.-1. UPSSSC PET परीक्षा बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

No.-2. परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) है।

No.-3. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

No.-4. प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा।

No.-5. पीईटी परीक्षा के प्रश्न हाई स्कूल स्तर के होंगे।

No.-6. 1/4 [25%] नकारात्मक अंकन होगा

UPSSSC PET Detailed Syllabus

No.-1. इस खंड में, उम्मीदवार यूपी पीईटी लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

No.-2. हम उम्मीदवारों को UPSSSC PET Syllabus में उल्लिखित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने और जितना हो सके अभ्यास करने का सुझाव देते हैं, जैसा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न UPSSSC PET के आधिकारिक पाठ्यक्रम में दिए गए विषयों पर ही आधारित होते हैं।

UPSSSC PET Previous Year Paper

No.-1. आप लेख के इस खंड में विस्तृत UPSSSC PET Syllabus की जांच कर सकते हैं और दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

No.-2. जैसा कि हमने पहले बताया है यूपी पीईटी में मुख्य रूप से निम्न दिए गए खंड हैं

No.-1. भारतीय इतिहास

No.-2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

No.-3. भूगोल

No.-4.  भारतीय अर्थव्यवस्था

No.-5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

No.-6. सामान्य विज्ञान

No.-7. प्रारम्भिक अंकगणित

No.-8. सामान्य हिन्दी

No.-9. सामान्य अग्रेजी

No.-10. तर्क एवं तर्कशक्ति

No.-11. सामयिकी

No.-12. सामान्य जागरूकता

No.-13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

No.-14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

No.-15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

अब इन खंडों में से प्रत्येक में एक एक विषय को विस्तार से देखते हैं:

No.-1.  भारतीय इतिहास

No.-2. UPSSSC PET Syllabus में भारतीय इतिहास सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. सिन्धु घाटी की सभ्यता

No.-2. बैदिक संस्कृति

No.-3.बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध(जीवनी एवं शिक्षायें)

No.-4. जैन धर्म : महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें )

No.-5. मौर्य वंश : सम्राट अशोक

No.-6. गुप्त वंश : समुद्र गुप्त ,चन्द्र गुप्त द्वितीय

No.-7. हर्षवर्द्धन

No.-8. राजपूत काल

No.-9. सल्तनत काल

No.-10. मुगल साम्राज्य

No.-11. मराठा

No.-12. ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

No.-13. ब्रिटिश राज का साम्राजिक-आर्थिक प्रभाव

2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

UPSSSC PET Syllabus में भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष

No.-2. स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन : महात्मा गाँधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका

No.-3. क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय

No.-4. विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935

No.-5. भारत छोड़ो आंदोलन,

No.-6. आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस

3. भूगोल

UPSSSC PET Syllabus में भूगोल सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. भारत एवं विश्वे का भौतिक भूगोल

No.-2. नदियां तथा नदियों की घाटी

No.-3. भूजल संसाधन

No.-4. पर्वत ,पहाडियां तथा हिमनद

No.-5. मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र

No.-6. वन

No.-7. खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)

No.-8. भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल

No.-9. जलवायु तथा मौसम

No.-10. टाइम जोन

No.-11. जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास

4. भारतीय अर्थव्यवस्था

UPSSSC PET Syllabus में भारतीय अर्थव्यवस्था सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991) तक

No.-2. योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें

No.-3. मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र

No.-4. हरित क्राति

No.-5. दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड

No.-6. बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार

No.-7. वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था

No.-8. वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार

No.-9. कृषि सुधार

No.-10. ढांचागत सुधार

No.-11. श्रम-सुधार

No.-12. आर्थिक सुधार

No.-13. जी0एस0टी0

5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

UPSSSC PET Syllabus में भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. भारतीय संविधान

No.-2. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें

No.-3. राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त

No.-4. मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य

No.-5. संसदीय प्रणाली

No.-6. संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

No.-7. न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय

No.-8. जिला प्रशासन

No.-9. स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें

6. सामान्य विज्ञान

UPSSSC PET Syllabus में सामान्य विज्ञान सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान

No.-2 .प्रारम्भिक रसायन विज्ञान

No.-3. प्रारम्भिक जीव विज्ञान

7. प्रारम्भिक अंकगणित

No.-1. UPSSSC PET Syllabus में प्रारम्भिक अंकगणित सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. पूर्ण संख्या, भिन् तथा दशमलब

No.-2. प्रतिशतता

No.-3. साधारण अंकगणितीय समीकरण

No.-4. वर्ग एवं वर्गमूल

No.-5. घातांक एवं घात

No.-6. औसत

8. सामान्य हिन्दी

No.-1. Note: उक्त भाग में अभ्यर्थियों से हिंदी भाषा के ज्ञान, समझ तथा लेखन योग्यता संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भाग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा के स्तर का होगा।

No.-2. UPSSSC PET Syllabus में सामान्य हिन्दी सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. संधि

No.-2. विलोम शब्द

No.-3. पर्यायवाची शब्द

No.-4. वाक्यांशों के लिए एक शब्द

No.-5. लिंग

No.-6. समश्रुत भिन्नार्थक शब्द

No.-7. मुहावरे-लोकोक्तियाँ

No.-8. सामान्य अशुद्धियां

No.-9. लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्म)

9. सामान्य अग्रेजी

UPSSSC PET Syllabus में सामान्य अग्रेजी सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. अंग्रेजी व्याकरण

No.-2. अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

10. तर्क एवं तर्कशक्ति

No.-1. UPSSSC PET Syllabus में तर्क एवं तर्कशक्ति  सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. वृहत एवं लघु

No.-2. क्रम एवं रैंकिंग

No.-3. संबंध

No.-4. समूह से भिन् को अलग करना

No.-5. कैलेण्डर एवं घड़ी

No.-6. कारण और प्रभाव

No.-7. कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)

No.-8. निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय

11. सामयिकी

No.-1. UPSSSC PET Syllabus में सामयिकी सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. भारतीय एवं वैश्विक

12. सामान्य जागरूकता

No.-1. UPSSSC PET Syllabus में सामान्य जागरूकता सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. भारत के पड़ोसी देश

No.-2. देश, राजधानी एवं मुद्रा

No.-3. भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश

No.-4. भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधान सभा, विधान परिषद

No.-5. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

No.-6. विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय

No.-7. भारतीय पर्यटन स्थल

No.-8. भारत की कला एवं संस्कृति

No.-9. भारत एवं विश्व के खेल

No.-10. भारतीय अनुसंधान संगठन

No.-11. प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक

No.-12. पुरस्कार एवं विजेता

No.-13. जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

No.-1. UPSSSC PET Syllabus में अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-2. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण- 02 गद्यांश

No.- 3. (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

UPSSSC PET Syllabus में ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 ग्राफ

No.- 2. (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

UPSSSC PET Syllabus में तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण सेक्शन के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:

No.-1. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 तालिकाएं

No.- 2. (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

No comments:

Post a Comment