आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 क्या है? जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

 

UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई यूपी योजना की शुरुआत करते हुए प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एक नया अवसर खोल दिया है, दरअसल यूपी सरकार कीमुख्यमंत्री अभ्युदय योजनायूपीएससी, जेईई, एनईईटी और अन्य परीक्षा के उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी। उम्मीदवार abhyuday.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

No.-1. ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना रजिस्ट्रेशन 2023 और इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों को आपके साथ साझा करेंगे, ऐसे में आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Uttar Pradesh (UP) Mukhyamantri Abhyuday Yojana – संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (यूपी फ्री कोचिंग)

लॉन्च किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार

लाभार्थी

उत्तर प्रदेश के छात्र

उद्देश्य

प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना।

श्रेणी

सरकारी योजना

आधिकारिक वेबसाइट

http://abhyuday.up.gov.in/

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुरू होने की तिथि

16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी)

UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana 2023 के लिए योग्यता क्या है?

No.-1. UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana के तहत अगर आप भी अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित योग्यता मानदंडों का पालन करना होगा-

No.-1. आयु सीमा: UP Mukhyamantri Abhyuday Yojana 2022 के लिए सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं हैं। तैयारी करने वाले छात्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

No.-2. अन्य योग्यता: उत्तर प्रदेश का रहने किसी भी समुदाय के छात्रछात्राएं जो उपरोक्त परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी भी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है।

UP Abhyuday Yojana Online आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

No.-1. UP Abhyuday Yojana Online Registration के लिए आवश्यक चीजें निम्नलिखित हैं-

No.-1. नाम

No.-2. ईमेल

No.-3. फ़ोन नंबर

No.-4. विभागक्षेत्र

No.-5. योग्यता

No.-6. परीक्षा

No.-7. जिला

No.-8. पता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है?

No.-1. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार यूपी अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग योजना है, ऐसे में जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे यूपी निशुल्क कोचिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

No.-2. इस मुफ्त कोचिंग योजना में ऑनलाइन अध्ययन सामग्री एवं लेक्चर उपलब्ध होगा, आईएएस और पीसीएस परीक्षा के लिए, छात्रों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीसीएस अधिकारियों द्वारा पढ़ाया जाएगा।

No.-3.  वहीं एनडीए सीडीएस की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के प्राचार्य द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

No.-4. इसके अलावा नीट और जेईई की अलग-अलग कक्षाएं चलेंगी। अधिकारियों के अलावा विभिन्न विषयों के प्रख्यात विशेषज्ञों को भी अतिथि व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

No.-5. सभी पात्र आवेदक जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन पत्र को भलीभांति सबमिट करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

No.-1. UP Abhyudaya Yojana के इच्छुक उम्मीदवारों को इस राज्यस्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा।

No.-2. संबंधित कोर्स में एडमिशन से पहले साल में एक बार उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की तरफ से एक पात्रता परीक्षा या चयन प्रक्रिया भी निर्धारित की जाएगी।

No.-1. UP Abhyuday Yojana Online Registration की प्रक्रिया निम्नलिखित है

No.-1. सबसे पहले आप UP Abhyuday Yojana Official Website पर जाएं।

No.-2. उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखेगा।

No.-3. अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन

No.-4. यहाँ नीचेरजिस्ट्रेशनविकल्प पर क्लिक कर दें।

No.-5. क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ परीक्षाओं का विकल्प दिखेगा, इसमें से आप उस परीक्षा पर क्लिक करें जिसके लिए आप तैयारी करना चाहते हैं।

No.-6. किसी भी परीक्षा के नीचे “Register Now” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा।

No.-7. इसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक कर दें।

No.-8. इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

UP Abhyuday Yojana से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

No.-1. अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त क्लासेस कब से शुरू हुई थी?

Ans. इस योजना के तहत मुफ्त क्लासेस 16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी) के दिन से शुरू हुई थी।

No.-2. यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत किन-किन परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है?

Ans. इस योजना के तहत UPSC, UPPSC, नीट परीक्षा,  टीईटी परीक्षा, JEE, एनडीए परीक्षा, एसएससी परीक्षा, CDS, बैंकिंग परीक्षा अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं की प्रतियोगिता परीक्षाएं की तैयारी करवाई जाती है।

No.-3. यूपी फ्री कोचिंग पाने के लिए क्या करना होगा?

Ans. UP CM Abhyudaya Scheme के तहत कोचिंग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोचिंग प्राप्त करने के लिए आपको अभ्युदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

No.-4. आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अगर आपके इस योजना से जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

 

No comments:

Post a Comment