आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

SSC GD सिपाही सिलेबस और परीक्षा पैटर्न हिन्‍दी में जाने | SSC GD Syllabus PDF Hindi

 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी जीडी सिपाही परीक्षा द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स (AR) में सिपाही के पद के लिए भर्ती करने जा रहा है। SSC द्वारा जीडी सिपाही भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

No.-1. लगभग कई लाख उम्मीदवार इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे होंगे, और यदि आप उनमें से एक हैं तो GD Bharti परीक्षा के लिए नीचे दिए गए SSC GD Syllabus और Exam Pattern की मदद से अपनी तैयारी शुरू करें। प्रिय उम्मीदवारों इस लेख में हमने SSC GD परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।

SSC GD Exam Syllabus

No.-1. यदि आप भी आगामी SSC GD परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, और अभी तक आपको एसएससी जीडी सिपाही सिलेबस (SSC GD Syllabus PDF in Hindi) और एसएससी जीडी सिपाही पैटर्न SSC GD पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

No.-2. अभ्यर्थियों, किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करना है।

No.-3. इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर SSC GD परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है।

No.-4. आप यहां से SSC GD Syllabus PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं और SSC GD लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।

SSC GD Exam Overview

No.-1. एसएससी जीडी सिपाही (GD Constable) परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है।

No.-2. यदि आप आगामी SSC GD परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

No.-3. SSC GD Bharti का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण लिखित परीक्षा है जिसके लिए हमने इस लेख में हर विवरण पर चर्चा की है। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

No.-4. यह लेख उम्मीदवारों को SSC GD Syllabus and Exam Pattern के बारे में गाइड करेगा। नीचे दी गई तालिका में एसएससी जीडी सिपाही पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण विवरण हैं।

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम

जीडी सिपाही परीक्षा

लेख केटेगरी

पाठ्यक्रम

परीक्षा स्तर

आल इंडिया

परीक्षा का मोड

ऑनलाइन

परीक्षा की भाषा

हिन्दी एंड इंग्लिश

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा शारीरिक माप परीक्षण

आधिकारिक वेबसाइट

https://ssc.nic.in/

SSC GD Selection Process

No.-1. दोस्तों, जो नहीं जानते हैं, हम उनकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि एसएससी जीडी (SSC GD) परीक्षा चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 4 चरणों में पूरी होती है।

No.-1. लिखित परीक्षा (Written Exam)

No.-2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test)

No.-3. शारीरिक माप परीक्षण (Physical Standard Test)

No.-4. चिकित्सा परीक्षा (Medical Test)

SSC GD Exam Pattern

No.-1. इससे पहले कि हम SSC GD Syllabus पर चर्चा करें, आइए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के बारे में जानें।

No.-2. SSC GD परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा होगी। एसएससी जीडी लिखित परीक्षा में 4 खंड होते हैं जो (i) सामान्य बुद्धिमत्ता, (ii) सामान्य अध्ययन, (iii) प्रारंभिक गणित, (iv) अंग्रेजी/हिंदी हैं।

No.-3. खंडवार अंक वितरण और प्रत्येक खंड के प्रश्न संख्या नीचे दी गई तालिका में हैं।

क्र.सं.

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

समय

No.-1.

सामान्य बुद्धिमत्ता रीजनिंग

20

40



60 मिनट



No.-2.

जनरल नॉलेज सामान्य अध्ययन

20

40

No.-3.

प्रारंभिक गणित

20

40

No.-4.

अंग्रेजी/हिंदी

20

40

कुल

80

160

महत्वपूर्ण बिंदु

No.-1. परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टेस्ट यानि ऑनलाइन होगी।

No.-2. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

No.-3. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुउद्देश्यीय विकल्प प्रकार के होंगे।

No.-4. परीक्षा के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

No.-5. प्रत्येक प्रश्न +1 अंक का होगा। परीक्षा में आपको 160 अंकों के 80 प्रश्न दिए जाएंगे।

No.-6. 4th सेक्शन में उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी में किसी एक अनुभाग को अपनी योग्यतानुसार हल कर सकता है।

No.-7. परीक्षा में 1/4 का नकारात्मक अंकन है।

SSC GD Syllabus In Hindi

No.-1. इस खंड में, उम्मीदवार SSC GD लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

No.-2. जैसा कि हमने पहले बताया है एसएससी जीडी में मुख्य रूप से 4 खंड हैं: – (i) सामान्य बुद्धिमत्ता, (ii) सामान्य अध्ययन, (iii) प्रारंभिक गणित, (iv) अंग्रेजी/हिंदी हैं।

No.-3. हम उम्मीदवारों को SSC GD Syllabus में उल्लिखित केवल इन 4 विषयों  पर ध्यान केंद्रित करने और जितना हो सके अभ्यास करने का सुझाव देते हैं, जैसा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न SSC GD के आधिकारिक पाठ्यक्रम में दिए गए विषयों पर ही आधारित होते हैं।

No.-4. आप लेख के इस खंड में विस्तृत SSC GD Syllabus in Hindi की जांच कर सकते हैं और दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Syllabus | सामान्य अध्ययन

No.-1. SSC GD सामान् ज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं, ऐसे में उम्मीदवार इन टॉपिक्स का अध्ययन अच्छे से कर लें।

No.-1. भारत और उसके पड़ोसी देश

No.-2 .खेल

No.-3. इतिहास

No.-4. संस्कृति

No.-5. भूगोल

No.-6. आर्थिक दृश्य

No.-7. सामान्य राजनीति

No.-8. भारतीय संविधान

No.-9. वैज्ञानिक अनुसंधान

No.-10. सामान्य विज्ञान इत्यादि।

SSC GD Syllabus | गणित

No.-1. SSC GD परीक्षा में गणित अनुभाग के तहत निम्नलिखित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे, ऐसे में उम्मीदवार इन टॉपिक्स का अध्ययन अच्छे से कर लें।

No.-1. संख्या प्रणाली/पद्धति

No.-2. संपूर्ण संख्याओं की गणना

No.-3. दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न

No.-4. मौलिक अंकगणित

No.-5. प्रतिशत

No.-6. अनुपात और समानुपात

No.-7. औसत

No.-8. ब्याज

No.-9. लाभ और हानि

No.-10. छूट

No.-11. क्षेत्रमिति

No.-12. समय और दूरी

No.-13. अनुपात और समय

No.-14. समय और काम, आदि।

SSC GD Syllabus | रीजनिंग

No.-1. SSC GD परीक्षा में रीजनिंग अनुभाग के तहत निम्नलिखित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे, ऐसे में उम्मीदवार इन टॉपिक्स का अध्ययन अच्छे से कर लें

No.-1. Analogies

No.-2. Similarities and differences

No.-3. Spatial visualization

No.-4. Spatial orientation

No.-5. Discrimination

No.-6. Observation

No.-7. Relationship concepts

No.-8. Arithmetical reasoning and figural classification

No.-9. Arithmetic number series

No.-10. Non- verbal series

No.-11. Visual memory

No.-12. Coding and decoding इत्यादि।

SSC GD Syllabus | अंग्रेजी/हिंदी

No.-1. SSC GD परीक्षा में अंग्रेजी/हिंदी अनुभाग के तहत निम्नलिखित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे, ऐसे में उम्मीदवार अंग्रेजी/हिंदी के इन विषयों का अध्ययन अच्छे से कर लें

No.-1. English

No.-2. Spot the Error

No.-3. Fill in the Blanks

No.-4. Synonyms/Homonyms

No.-5. Antonyms

No.-6. Spellings/Detecting Mis-spelt words

No.-7. Idioms & Phrases

No.-8. One Word Substitution

No.-9. Improvement of Sentences

No.-10. Active/Passive Voice

No.-11. Direct/Indirect Speech

No.-12. Parajumbles

No.-13. Cloze Passage & Reading Comprehension आदि

Hindi

No.-1. वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ तथा शब्दों के शब्द  रूप

No.-2. शब्दों के बहुवचन

No.-3. किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन

No.-4. मुहावरा उनका अर्थ

No.-5. अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप

No.-6. विलोमार्थी शब्द

No.-7. समानार्थी पर्यायवाची शब्द

No.-8. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

No.-9. कहावतें लोकोक्तियां के अर्थ

No.-10. संधि विच्छेद

No.-11. क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना

No.-12. रचना एवं रचायिता आदि

SSC GD Syllabus In Hindi PDF Download

No.-1. SSC GD Syllabus PDF के जरिए आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी सुदृढ़ बना सकते हैं, नीचे एसएससी जीडी सिपाही सिलेबस पीडीएफ का लिंक दिया गया है, आप क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

No.-2. एसएससी जीडी सिपाही सिलेबस का पीडीएफ डाउनलोड करें

SSC GD Constable PET/PST की जानकारी

No.-1. SSC GD Constable PET की जानकारी

No.-2. एसएससी जीडी सिपाही ऑनलाइन परीक्षा के में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसके लिए एसएससी द्वारा मानक निर्धारित किए गए हैं, जो कि निम्नलिखित है

Type

Male

Female

दौड़

5 किलोमीटर 24 मिनट में

1.6 किलोमीटर 8(1/2) मिनट में

SSC GD Constable PST की जानकारी

Category

 

Male

Female

Gen/ OBC/ SC

Height 

170 cm

157 cm

Chest

80-85

N/A

ST


Height 

162.5 cm

150 cm

Chest

76-81

N/A

No.-1. Note: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले भूतपूर्व सैनिकों को केवल ऊंचाई, छाती और वजन की माप दर्ज करने के लिए पीईटी/पीएसटी चरण में उपस्थित होना होगा। भूतपूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए पीईटी आयोजित नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्हें चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) उत्तीर्ण करनी होगी।

अंतिम चयन

No.-1. उम्मीदवारों का अंतिम चयन SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के तीनों चरणों (कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और विस्तृत परीक्षा (DME) में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा।

No.-2. इसलिए, वो कोई भी बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए और एसएसएफ या जीडी राइफलमैन के असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल के पद के लिए चयनित नहीं हो सकता है, जो उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है।

SSC GD Frequently Asked Questions

Q) SSC GD Constable लिखित परीक्षा के कुल अंक क्या हैं?

उत्तर। SSC GD Constable परीक्षा के कुल अंक 160 अंक हैं।

Q) SSC GD Constable लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न हैं?

उत्तर। SSC GD Constable परीक्षा में कुल 80 प्रश्न हैं।

Q) क्या SSC GD परीक्षा में negative marking है?

उत्तर। हां, SSC GD परीक्षा में 1/4 का negative marking है।

Q) SSC GD Constable लिखित परीक्षा में कितने सेक्शन हैं?

उत्तर। SSC GD लिखित परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं; जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, प्रारंभिक गणित, और हिंदी /अंग्रेजी।

Q) SSC GD Constable परीक्षा के लिए कितना समय दिया जाता है?

उत्तर। SSC GD Constable परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment