आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

What is a cyclonic storm and how is it named?

 

What is a cyclonic storm and how is it named?

What is a cyclonic storm and how is it named?

No:1. चक्रवाती तूफान 'यास' (Yaas Cyclone) ओडिशा तट से टकरा चुका है। तूफान बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार से टकराया।

No:2. इसने गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा सहित कई राज्यों में तबाही मचाई। इस 'यास' (Yaas) तूफान का नाम ओमान ने रखा है।

No:3. 'यास' का मतलब होता है निराशा। अरब सागर की अपेक्षा बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा चक्रवात आया है।

No:4. पिछले चार वर्षों में बंगाल की खाड़ी ने 12 चक्रवाती तूफानों का सामना किया है। अरब सागर की बात की जाए तो वहां पिछले चार वर्षों में 10 चक्रवात आए।

No:5. बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवातों की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि 2020 में भारत में आए पांच चक्रवातों में जिनसे 13 लोगों की जान चली गई।

No:6. आइये जानते है कि आखिर चक्रवाती तूफान क्या होते है?

क्या है चक्रवाती तूफान

No:1. गर्म इलाके के समुद्र में मौसम की गर्मी से हवा गर्म होकर अत्यंत कम वायु दाब का क्षेत्र बनाती है।

No:2. हवा गर्म होकर तेजी से ऊपर आती है और ऊपर की नमी से मिलकर संघनन से बादल बनाती है।

No:3. इस वजह से बने खाली जगह को भरने के लिए नम हवा तेजी से नीचे जाकर ऊपर आती है।

No:4. जब हवा बहुत तेजी से उस क्षेत्र के चारों तरफ घूमती है तो घने बादलों और बिजली के साथ मूसलाधार बारिश करती है।

No:5. तेज घूमती इन हवा के क्षेत्र का व्यास हजारों किलो मीटर हो सकता है।

क्या है चक्रवात (Cyclone)

No:1. कम वायुमंडलीय दवाब के चारों ओर गर्म हवा की तेज आंधी को चक्रवात कहते हैं।

No:2. दक्षिणी गोलार्ध में इन गर्म हवा को चक्रवात के नाम से जानते हैं और ये घड़ी की सुई के साथ चलते हैं।

No:3. उत्तरी गोलार्ध में इन गर्म हवा को हरीकेन या टाइफून कहते हैं. ये घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में चलते हैं।

चक्रवात का नामकरण कैसे किया जाता है?

No:1. उत्तरी हिंद महासागर में राष्ट्रों ने 2000 में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण के लिए एक नई प्रणाली का उपयोग करना शुरू किया; ये नाम एल्फाबेट और तटस्थ लिंग के हिसाब से देश के अनुसार सूचीबद्ध हैं।

No:2. सामान्य नियम यह है कि नाम सूची एक विशिष्ट क्षेत्र के WMO सदस्यों के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं (NMHS) द्वारा प्रस्तावित की जाती है,

No:3. और संबंधित उष्णकटिबंधीय चक्रवात क्षेत्रीय निकायों द्वारा उनके सालाना और दो साल में होने वाले सत्रों में अप्रूव की जाती है।

13 देश मिलकर रखते हैं तूफानों के नाम

No:1. WMO/संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत (WMO/ESCAP) पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन (PTC) में 13 देशों के सदस्य हैं।

No:2. इनमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन जो चक्रवात का नाम तय करते हैं।

नई जारी की गई सूची में 169 चक्रवातों के नाम हैं

No:1. आठ सदस्यों वाले पैनल ने 2004 में 64 नामों की एक लिस्ट फाइनल की थी।

No:2. पिछले साल भारत में कहर बरपाने वाले चक्रवात के लिए अम्फान नाम उस सूची में अंतिम नाम था।

No:3. WMO/ESCAP समिति ने 2018 में पांच और देशों को शामिल करने के लिए सदस्यों की सूची का विस्तार किया।

No:4. पिछले साल, एक नई सूची जारी की गई थी जिसमें चक्रवातों के 169 नाम हैं, 13 देशों के 13 सुझावों का संकलन है।

Suggested : Districts of Madhya Pradesh

No comments:

Post a Comment