आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

The Day of 20 August in the Pages of History

 

The Day of 20 August in the Pages of History

The Day of 20 August in the Pages of History

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 अगस्त के दिन भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ और चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है

No:1. 20 अगस्त, 1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।

No:2. 20 अगस्त, 1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने पैसिफिकेशन संधिपर हस्ताक्षर किये।

No:3. 20 अगस्त, 1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

No:4. 20 अगस्त, 1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

No:5. 20 अगस्त, 1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

No:6. 20 अगस्त, 1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना द्वारा अतिग्रहित की जाने वाली यह पहली राजधानी थी। बेल्जियम द्वारा प्रथम विश्व युद्ध में अपनी निष्पक्षता की घोषणा के बावजूद जर्मन सेना ने 4 अगस्त सन 1914 ईसवी को बेल्जियम पर आक्रमण किया और 20 अगस्त को राजधानी ब्रसेल्ज़ पर नियंत्रण कर लिया।

No:7. 20 अगस्त, 1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

No:8. 20 अगस्त, 1944 – फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार रोमन रोलेन का निधन हुआ। उनका जन्म 1866 ईसवी में हुआ था। उनका प्रख्यात उपन्यास जॉन क्रिसटोफर है।

No:9. 20 अगस्त, 1944 – भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।

No:10. 20 अगस्त, 1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।

No:11. 20 अगस्त, 1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

No:12. 20 अगस्त, 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

No:13. 20 अगस्त, 1968 – वारसॉ सैनिक संधि में शामिल देशों की सेनाएं पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना के नेतृत्व में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी प्राग में प्रविष्ट हुईं और एक बार फिर इस देश में कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हो गयी।

No:14. 20 अगस्त, 1972 – सोवियत संघ ने जमीन के अंदर परमाणु परीक्षण किया।

20 अगस्त, 1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू यान अंतरिक्ष में भेजा।

No:15. 20 अगस्त, 1979 – पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

No:16. 20 अगस्त, 1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

No:17. 20 अगस्त, 1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।

No:18. 20 अगस्त, 1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया। वाशिंग्टन का दावा था कि इस आक्रमण से दो सप्ताह पूर्व कीनिया और तन्ज़ानिया में जिन लोगों ने अमरीकी दूतावासों में विस्फोट किया था वे सूडान तथा अफ़ग़ानिस्तान की सरकारों से संपर्क रखते थे।

No:19. 20 अगस्त, 2011 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा का निधन हुआ।

No:20. 20 अगस्त, 2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मारे गए।

No:21. 20 अगस्त, 2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

Suggested : Today is the day of 21st August in the Pages of History (India and Abroad)

No comments:

Post a Comment