आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Important Questions Related to Coronavirus

 

Important Questions Related to Coronavirus

Important Questions Related to Coronavirus

No:1. कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही देश में 27 अगस्त 2021 को कोविड के टीकों की रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई।

No:2. देश में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा टीके लगाये जा चुके है।

No:3. आज कोरोना करेंट अफेयर्स में मैन टॉपिक बना हुआ है।

No:4. हम यहां कोरोना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को दे रहे है।

No:5. जिससे आप आगामी सभी सरकारी परीक्षाओं में कोरोना से जुड़ै प्रश्नों का सही उत्तर देकर नंबर पक्के कर सके।

Question Answers

Que:-1. कोरोना वायरस की शुरूआत कब और कहां से हुई थी?

Ans : दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान से

Que:-2. कोरोना का आधिकारिक नाम क्या है?

Ans : Covid-19 (Corona Virus Desease)

Que:-3. WHO द्वारा कोरोना को वैश्विक महामारी कब घोषित किया गया?

Ans : 11 मार्च, 2020 को

Que:-4. कोरोना वायरस से मानव शरीर का प्रभावित होने वाला अंग कौन सा है?

Ans : फेफड़ा

Que:-5. भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला किस राज्य में दर्ज किया गया था?

Ans : केरल में

Que:-6. कोरोना काल में दुनिया का पहला मास्क मुक्त देश कौन बना था?

Ans : इजरायल

Que:-7. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत किस राज्य में हुई थी?

Ans : कर्नाटक में

Que:-8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने की अपील किस तारीख को की थी?

Ans : 22 मार्च, 2020

Que:-9. भारत में पहली बार लॉकडाउन कब से कब तक लगा?

Ans : 25 मार्च से 14 अप्रैल, 2020 तक (कुल 21 दिन)

Que:-10. कोरोना को महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य कौन है?

Ans : हरियाणा

Que:-11. कोरोना वायरस के कारण पूर्ण कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य कौन था?

Ans : पंजाब

Que:-12. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन करने वाला पहला राज्य कौन था?

Ans : राजस्थान

Que:-13. कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल लागू करने वाला दुनिया का पहला एयरपोर्ट किस देश का था?

Ans : इटली का फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट

Que:-14. भारत के पहले कोविड-19 वैक्सीन प्राप्तकर्ता कौन थे?

Ans : मनीष कुमार

Que:-15. कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

Que:-16. कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने वाला पहला देश कौन था?

Ans : कनाडा

Que:-17. कोविड-19 रोगियों के लिए पहला प्लाज्मा बैंक कहां खोला गया?

Ans : दिल्ली में

Que:-18. कोरोना से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना था?

Ans : गोवा

Que:-19. कोविड-19 के खिलाफ KHUDOL पहल किस राज्य से संबंधित है?

Ans : मणिपुर राज्य से

Que:-20. कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश कौन बना था?

Ans : स्लोवेनिया

Que:-21. कोविड-19 परीक्षण टेस्ट की सुविधा वाला भारत का पहला एयरपोर्ट कौन बना?

Ans : दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Que:-22. कोरोना का टीका विकसित करने का दावा करने वाला पहला देश कौन सा था?

Ans : रूस

Que:-23. जीवन वायु उपकरण को किसने विकसित किया है?

Ans : IIT रोपड़ ने

Que:-24. WHO ने भारत में पाए गए कोरोना वायरस के दो वेरिएंट 'कप्पा' तथा 'डेल्टा' के स्ट्रेन का नाम क्या दिया?

Ans : B.1.617.1 तथा B.1.617.2

Que:-25. जानवरों के लिए कोरोना का पहला टीका विकसित करने वाला देश कौन बना?

Ans : रूस

Que:-26. ऑक्सीजन सिलिंडरों के परिवहन हेतु भारतीय रेल ने पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस कहां से कहां तक चलाई थी?

Ans : विशाखापतनम् से नागपुर (दूसरी रेल बोकारो से लखनऊ के बीच चली थी)

Que:-27. भारत की पहली कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' का निर्माण किसने किया है?

Ans :भारत बायोटेक एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) ने

Que:-28. कोविशील्ड का निर्माण किसने किया?

Ans : ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका (सीरम इंस्टीट्यूट, पूणे ने)

Que:-29. भारत में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत कब से हुई?

Ans : 16 जनवरी, 2021

Que:-30. कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीका उत्सव कब मनाया गया?

Ans : 11 से 14 अप्रैल, 2021

Que:-31. टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?

Ans : CoWIN

Que:-32. 'इसरो' द्वारा निर्मित वेंटिलेटर का नाम क्या है?

Ans : स्वस्थ, प्राण और वायु

Suggested : Tatya Tope Short Note in English for Students

No comments:

Post a Comment