आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

History of 25th July

 

History of 25th July

History of 25th July

No:1. इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कलकत्ता में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ और देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली।

अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है

No:1. 25 जुलाई, 1585 – एम्सटर्डम ने 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।

No:2. 25 जुलाई, 1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।

No:3. 25 जुलाई, 1813 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।

No:4. 25 जुलाई, 1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया।

No:5. 25 जुलाई, 1837 – लंदन में यूस्टन और कैमडेन शहर के बीच पहली व्यावसायिक इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ सेवा का विलियम कूक और चार्ल्स वीटस्टोन द्वारा सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

No:6. 25 जुलाई, 1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

No:7. 25 जुलाई, 1894 – विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

No:8. 25 जुलाई, 1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ। आधुनिक हथियारों से लैस होने के कारण जापान की सेना को इस युद्ध में सफलता मिली। युद्ध के समापन पर दोनों पक्षों ने शेमूनोस्की समझौते पर हस्ताक्षर किये। जिसके आधार पर चीन अपने कई द्वीप जापान को देने पर विवश हुआ।

No:9. 25 जुलाई, 1905 – अमेरिकी सेक्सोफोनवादक जॉनी हॉजेज का जन्म हुआ।

No:10. 25 जुलाई, 1905 – हिंदी चलचित्र अभिनेत्री और गायिका राकेश्वरी का जन्म हुआ।

No:11. 25 जुलाई, 1929 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।

No:12. 25 जुलाई, 1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये। यह धमाके आतंकवादी जायोनी गुटों ने किये थे।

No:13. 25 जुलाई, 1943 – बेनिटो मुसोलिनी गिरफ्तार हुए और इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त​ किए गए।

No:14. 25 जुलाई, 1948 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।

No:15. 25 जुलाई, 1956 – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन हुआ।

No:16. 25 जुलाई, 1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

No:17. 25 जुलाई, 1966 – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म हुआ।

No:18. 25 जुलाई, 1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स-5 का प्रक्षेपण किया।

No:19. 25 जुलाई, 1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।

No:20. 25 जुलाई, 1978 – दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ।

No:21. 25 जुलाई, 1982 – जैल सिंह देश के सातवें राष्ट्रपति बने।

No:22. 25 जुलाई, 1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।

No:23. 25 जुलाई, 1992 – एस डी शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।

No:24. 25 जुलाई, 1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल, थल और वायु आक्रमण किया। लेबनान पर 1982 में आक्रमण के बाद यह ज़ायोनी शासन का सबसे भयंकर हमला था।

No:25. 25 जुलाई, 1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।

No:26. 25 जुलाई, 1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।

No:27. 25 जुलाई, 2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा हुये।

No:28. 25 जुलाई, 2007 – देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली।

No:29. 25 जुलाई, 2012 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन हुआ।

No:30. 25 जुलाई, 2017 – देश के दूसरे दलित 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ ली।

Suggested : Soil Science Objective Questions

No comments:

Post a Comment