आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Uttarakhand me kon kya hai 2022

 

Uttarakhand me kon kya hai 2022

Uttarakhand me kon kya hai 2022

No:1. पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दूसरी बार 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री (Uttarakhand New CM) के रूप में शपथ ली।

No:2. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई।

No:3. धामी के साथ ही राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल थे।

No:4. 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी पहली बार 4 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे।

No:5. पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था।

No:6. 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। लेकिन साल 2022 के चुनाव में वह हार गये।

No:7. धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वे 1990 से 1999 तक ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं।

No:8. धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे।

No:9. वे 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उनकी अगुआई में ही प्रदेश सरकार ने स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70% आरक्षण दिलाने में सफलता हासिल की।

No:10. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण के छह दिन बाद 29 मार्च 2022 को मंत्रियों को विभाग बांटे। धामी ने अपने पास कुल 23 विभाग रखे हैं। जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास सिर्फ 15 विभाग थे।

उत्तराखंड के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Que:-1. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी

Que:-2. उत्तराखंड के गृह मंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी

Que:-3. उत्तराखंड के वित्त मंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी

Que:-4. उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कौन है? – डॉ. धन सिंह रावत

Que:-5. उत्तराखंड के खेल मंत्री कौन है? – रेखा आर्य

Que:-6. उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – डॉ. धन सिंह रावत

Que:-7. उत्तराखंड के परिवहन मंत्री कौन है? – चंदनराम दास

Que:-8. उत्तराखंड के कृषि मंत्री कौन है? – गणेश जोशी

मार्च 2022 तक की स्थिति के अनुसार उत्तराखंड मंत्रिमण्डल की सूची इस प्रकार है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (23 विभाग) :  कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाएं, सतर्कता सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, सचिवालय व सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन।

कैबिनेट मंत्री

No:1. सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं. सिंचाई व लघु सिंचाई।

No:2. प्रेमचंद अग्रवाल : वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन व जनगणना।

No:3. गणेश जोशी : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फल उद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास।

No:4. डॉ. धन सिंह रावत : विद्यालयी शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

No:5. सुबोध उनियाल : वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा।

No:6. रेखा आर्य : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल व युवा कल्याण।

No:7. चंदनराम दास : समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण,छात्र कल्याण, परिवहन, लघु सूक्ष्म, मध्यम उद्यम व खादी, ग्रामोद्योग।

No:8. सौरभ बहुगुणा : पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।

Join Whatsapp Group:- Click Here

 

Join Telegram Channel:- Click Here

 

Disclaimer: We neither created this pdf file nor scanned, This PDF/eBook was downloaded from internet and we have shared link of this file on our website or we have shared the drive link/any kind of link, which is already available on Internet. Note – We don’t want to violate any privacy policy or copyright law. In short, If anyone has any kind of objection related to this PDF then kindly mail us at nacheez2016@gmail.com to request removal of the link. We will remove this link/PDF as soon as possible.

Suggested : Indian order of Precedence

No comments:

Post a Comment