आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Indira Gandhi Shanti Puraskar List

 

Indira Gandhi Shanti Puraskar List

Indira Gandhi Shanti Puraskar List

No:1. शांति, नि:शस्त्रीकरण एवं विकास हेतु वर्ष 2021 का इंदिरा गांधी पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था प्रथम’ (Pratham) को दिया गया।

No:2. उन्हें यह पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

No: 3. ‘प्रथमद्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति के आकलन के लिए प्रतिवर्ष एक रिपोर्ट असर भी जारी की जाती है, जिसके आंकड़ों का इस्तेमाल विभिन्न सरकारें भी नीति निर्माण के लिए करती हैं।

No:4. बता दें कि भारत की पूर्व प्रधामंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की वर्ष 1984 में हुई हत्या के पश्चात् भारत सरकार के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1986 से की गई थी,

No:5. यह अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति अथवा संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, नि:शस्त्रीकरण अथवा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

No:6. इसमें पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रुपये की राशि और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार अब तक इन्हें प्रदान किया जा चुका है

वर्ष पुरस्कृत व्यक्ति/संस्था

No:1. 1986 – पार्लियामेंटेरियंस फॉर ग्लोबल एक्शन

No:2. 1987 – मिखाइल गोर्बाच्योब (तत्कालीन सोवियत संघ के नेता)

No:3. 1988 – ग्रो हार्लेम ब्रंड्टलैंड (नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री)

No:4. 1989 – यूनीसेफ

No:5. 1990 – सैम नुजोमा (नामीबिया के पहले राष्ट्रपति)

No:6. 1991 – राजीव गांधी (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, मरणोपरान्त)

No:7. 1992 – साबुरो ओकिता (जापानी अर्थशास्त्री)

No:8. 1993 – वाक्लाव हावेल (चैक गणराज्य के तत्कालीन राष्ट्रपति)

No:9. 1994 – ट्रेवोर हडलेस्टन (रंगभेद विरोधी नेता)

No:10. 1995 – ओलुसेगुन ओबसांदो (नाइजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति)

No:11. 1996 – मेडिसिंस सांस फ्रंटियर्स (स्वयंसेवी संस्था)

No:12. 1997 – जिमी कार्टर (अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति)

No:13. 1998 – मोहम्मद यूनुस (बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक के संस्थापक)

No:14. 1999 – एम. एस. स्वामीनाथन (भारत के कृषि वैज्ञानिक)

No:15. 2000 – मेरी रॉबिंसन (आयरलैंड की पूर्व राष्ट्रपति)

No:16. 2001 – सदाको ओगाटा (जापान), (भूतपूर्व यू एन हाईकमिश्नर फॉर रिफ्यूजीस)

No:17. 2002 – श्रीदत्त रामफल (राष्ट्रमण्डल के द्वितीय महासचिव)

No:18. 2003 – कोफी अन्नास (यूएनओ के 7वें महासचिव)

No:19. 2004 – महाचक्री सिरिनधोर्न (थाइलैंड की राजकुमारी)

No:20. 2005 – हामिद करजई (अफगानिस्तान के राष्ट्रपति)

No:21. 2006 – बंगारी मथाई (कीनिया की पर्यावरणवादी)

No:22. 2007 – बिल एण्ड मिलिंडा गेट्स फाउण्डेशन (अमरीका की समाजेसेवी संस्था)

No:23. 2008 – मोहम्मद अल बरदेई (मिस्र) (अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के चौथे महासचिव)

No:24. 2009 – शेख हसीना (बांग्लादेश की प्रधामंत्री)

No:25. 2010 – लुइस इनासिनो लुला ड सिल्वा (ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति)

No:26. 2011 – इला भट्ट (भारत) सेवा (SEWA) की संस्थापक

No:27. 2012 – एलन जॉनसन सरलीफ (लाइबेरिया की राष्ट्रपति)

No:28. 2013 – एंजेला मर्केल (जर्मनी की चांसलर)

No:29. 2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

No:30. 2015 – शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) कार्यालय

No:31. 2017 – डॉ. मनमोहन सिंह

No:32. 2018 – सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट (CSE)

No:33. 2019 – डेविड एटनबरो (एक अंग्रेजी प्रसारक) (यूनाइटेड किंगडम)

No:34. 2021 – प्रथम संस्था

Suggested : Nicknames of Cricketers of India and World

No comments:

Post a Comment