आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Indian Foreign Exchange Reserves

 

Indian Foreign Exchange Reserves

Indian Foreign Exchange Reserves

No:1. भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम मार्च 2022 के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर पर आ गया है।

No:2. 11 मार्च 2022 को देश का साप्ताहिक विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया था। जो दो वर्षों में सबसे तेज गिरावट थी।

No:3. गौरतलब है कि इससे पहले 20 मार्च 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।

No:4. यानी दो साल में ये गिरावट सबसे बड़ी गिरावट रही है।

No:5. इससे पहले चार मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया था। बता दें कि बीते साल सितंबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

No:6. आरबीआई ने बताया कि यह गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के घटने की वजह से आई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

स्वर्ण भंडार में भी बढ़ोतरी

No:1. आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, क्रिटिकल हफ्ते में देश के स्वर्ण भंडार में 1.522 अरब डॉलर बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह बढ़कर 43.842 अरब डॉलर हो गया है।

No:2. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.928 अरब डॉलर रह गया है।

No:3. आरबीआई की इस रिपोर्ट के अनुसार आईएमएफ में रखा देश का मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर घटकर 5.146 अरब डॉलर रह गया है।

No:4. वर्तमान में भंडार अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 642 अरब डॉलर से लगभग 20 अरब डॉलर कम है।

भारत दुनिया का पांचवां बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश

No:1. चीन के पास 3,101.69 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

No:2. जापान के पास 1,378.23 बिलियन डालर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

No:3. स्विट्जरलैंड के पास 848.39 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

No:4. रूस के पास 565.20 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

No:5. भारत के पास 501.70 बिलियन डालर का विदेशी मुद्रा भंडार है।

Question :- 2022 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है?

(A) 616.8 अरब डालर

(B) 622.3 अरब डॉलर

(C) 675.5 अरब डॉलर

(D) 695.4 अरब डॉलर

उत्तर– (B)

Suggested : Himachal Pradesh GK Questions in Hindi

No comments:

Post a Comment