आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

How to Prepare For SSC CHSL

How to Prepare For SSC CHSL


How to Prepare For SSC CHSL

No:1. सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल/सॉटिंग असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए एसएससीसीएचएसएल का नोटीफिकेशन जारी हुआ है।

No:2. इसके अनुसार प्रथम चरण टियर-1 के लिए ऑनलाइन एग्जाम मई 2022 में आयोजित होने की संभावना है।

No:3. जो विद्यार्थी पहले से ही तैयारी में लगे हैं, उनके लिए तो सफलता की संभावना काफी ज्यादा है, लेकिन ऐसे युवा जो फल या पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं या पिछले वर्ष ही 12वीं या ग्रेजुएशन किए हैं, वे भी यदि छह से आठ घंटे प्रति दिन का समय एक निर्धारित दिनचर्या के अनुसार तैयारी में लगाएं, तो सफलता पा सकते हैं,

No:4. क्योंकि इस प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित अधिकांश अंश का अध्ययन वह अपने शैक्षिक पाठ्यक्रम में पहले ही कर चुके हैं।

No:5. टियर-1 के लिए खास रणनीति इस प्रतियोगी परीक्षा का प्रथम चरण (टियर-1) सफलता का पहला सोपान है।

No:6. इसमें निर्धारित प्रश्नों की संख्या 100 (पूर्णांक 200) तथा समय 60 मिनट है। इन प्रश्नों की संख्या व निर्धारित समय को देखते हुए यह आवश्यक है कि प्रश्न - पत्र को हल करते समय प्रारंभ से ही टाइम मैनेजमेंट व एक्यूरेसी को ध्यान में रखा जाए।

No:7. GA का है रणनीतिक महत्व सामान्य जागरूकता यानी जनरल अवेयरनेस (GA) के खंड का इस एग्जाम में रणनीतिक महत्व होता है। आप अपने समय की कुछ बचत

No:8. सामान्य जागरूकता के खंड में कर सकते हैं। इसके लिए प्रश्नों को जल्दी पढ़ने-समझने तथा सही उत्तर का चयन करने का अभ्यास कर लें।

No:9. यहां से जिस समय की बचत होती है, वह मैथ्स के कठिन प्रश्नों को हल करने में उपयोगी साबित होगी।

No:10. इस तरह से करें अध्ययन सामान्य जागरूकता यानी जनरल अवेयरनेस की तैयारी के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान से पिछले 5 वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को देखकर उन प्रश्नों के स्तर अनुसार अपनी तैयारी करें।

No:11. एन्वॉयरन्मेंट व कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से संबंधित 2-3 प्रश्न पूछे जाते हैं।

No:12. जबकि करंट अफेयर्स के लिए पिछले छह माह की गतिविधियां-आर्थिक, राजनैतिक, भौगोलिक, विज्ञान, साहित्य, कला व खेल-कूद आदि के क्षेत्र में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, पुरस्कार, उल्लेखनीय व्यक्ति/उपलब्धि आदि का अध्ययन कर सकते हैं।

No:13. इसके लिए सबसे पहले प्रत्येक माह की संक्षेप में दी गई गतिविधियों को करंट अफेयर्स की मैगजीन से तैयार कर लें। फिर महत्वपूर्ण गतिविधियों के विस्तार स्वरूप का अध्ययन करें।

No:14. साथ ही नियमित रूप से न्यूज-पेपर व करंट अफेयर्स की मैगजीन हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ें। इससे करंट अफेयर्स की तैयारी के साथ-साथ हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा के ज्ञान में वृद्धि होगी।

इंग्लिश लैंग्वेज

No:1. नियमित तैयारी है जरूरी प्रश्न-पत्र के इस खंड के लिए तथा द्वितीय चरण (टियर-2) में राइटिंग एबिलिटी टेस्ट, दोनों के लिए इंग्लिश ग्रामर की तैयारी अच्छी होनी चाहिए।

No:2. इसके साथ ही vocabulary (synonyms/ antonyms/one word substitution) के लिए नियमित रूप से 2030 शब्द याद कर सकते हैं।

No:3. इसी प्रकार Idioms and Phrase को समझ कर याद करें। जबकि shorting error से संबंधित प्रश्न के लिए इंग्लिश ग्रामर के नियमों पर अभ्यास जरूरी है।

No:4. उपरोक्त दोनों की तैयारी पैसेज के कंटेंट को समझने में भी सहायक होगी।

No:5. पैसेज पर आधारित प्रश्न के उत्तर का चयन करते समय पैसेज के सन्दर्भ, उद्देश्य तथा दिए गए तथ्यों पर विशेष ध्यान देकर सही उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

जनरल इंटेलीजेंस

सही तैयारी दिलाएगी पूरे अंक

No:1. रीजनिंग से संबंधित यह भाग रुचिकर होने के साथ ही मैथ्स की तरह 100 फीसदी मार्क्स स्कोर करने की संभावना वाला होता है।

No:2. इसके लिए समरूपता/विभिन्नता/सीरीज/वर्गीकरण (अंक/अक्षर/शब्द/चित्र आदि) से संबंधित प्रश्न, सांकेतिक भाषा, रक्त-संबंध, दिशा, पद-अनुक्रम,

No:3. सीटिंग, न्याय-निगमन, घड़ी व कैलेण्डर, कथननिष्कर्ष, वेन आरेख तथा घन/पासा इत्यादि से संबंधित प्रश्नों के लिए कमसे-कम विगत पांच वर्षों के प्रश्नों को हल करने के बाद मॉक टेस्ट पर अभ्यास करें।

No:4. निरंतर अभ्यास से ही इस खंड में प्रवीणता आएगी।

No:5. क्वांटिटिव एप्टीट्यूड बेसिक कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी गणित से संबंधित इस भाग में प्रारंभिक अंकगणित, बीजगणित त्रिकोणमिति, ज्यामितीय, सांख्यिकी से संबंधित प्रश्न होंगे।

No:6. यहां भी सही ढंग से की गई तैयारी 100% मार्क्स दिला सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको बेसिक कॉन्सेप्ट क्लीयर होने चाहिए।

No:7. किसी टॉपिक का बेसिक कॉन्सेप्ट समझने के बाद प्रारंभ में सरल प्रश्न को हल करें फिर कठिन प्रश्न/ शॉर्ट ट्रिक्स/ क्विकर मैथड/ ऑप्शन बेस्ड आदि को अपनाएं।

No:8. विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास आपको प्रवीण और आत्मविश्वासी भी बनाएगा।

No:9. सिलेबस के अनुसार करें तैयारी लेख में दिए गए सभी भागों में दक्षता के लिए सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट पर सभी विषयों का सिलेबस देख लें।

No:10. फिर उसी के अनुसार तैयारी प्रारंभ करें। अपनी दिनचर्या में 6 से 8 घंटे का समय अध्ययन के लिए नियमित रूप से निकालें।

No:11. चाहे तो इसे 3-4 घंटे सुबह-शाम सुविधानुसार निर्धारित कर लें।

No:12. प्रीवियस ईयर पेपर/मॉडल पेपर का निरंतर अभ्यास करें साथ ही विभिन्न स्रोतों पर उपलब्ध ऑनलाइन मॉक टेस्ट का अभ्यास करें और स्वमूल्यांकन करते हुए सफलता के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें।

Suggested : Direction and Distance Reasoning Questions in Hindi

No comments:

Post a Comment