आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Uttarakhand General Knowledge

 

Today in this post we share about the information Uttarakhand General Knowledge Questions,Interesting facts about uttarakhand,gk questions related to uttarakhand in hindi,Important uttarakhand geography questions,Unknown facts about GK. Uttarakhand Samanya Gyan के अंतर्गत हम यहां परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण 'उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान – Uttarakhand General Knowledge – Uttarakhand Samanya Gyan' के परीक्षोपयोगी तथ्य शेयर कर रहें है। जो उत्तरखंड राज्य की समस्त सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगें। इसी पर से कई प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके है। उत्तरखंड सामान्य अध्ययन के यह प्रश्न राज्य परीक्षाओं के अलावा अन्य परीक्षाओं UPSC, NDA, CDS, IBPS, SSC, BSF, Police Bharti, Teachers Exam, State PSC, Bank, IBPS, CTET, TET आदि के लिए भी उपयोगी साबित होगें। इसके अध्ययन से आप केन्द्र व राज्य की परीक्षाओं के लिए हमेशा अपडेट रहकर अपनी सफलता पक्की कर सकते है।

 No.-1.वर्तमान नाम : 1 जनवरी, 2007 से उत्तराखंड (Uttarakhand)

No.-2.उत्तराखंड की स्थापना : 9 नवंबर, 2000

No.-3.उत्तराखंड की राजधानी : देहरादून (अस्थायी)

No.-4.उत्तराखंड का उच्च न्यायालय : नैनीताल

No.-5.उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति : 2843श् उत्तरी अक्षांश से 3127श् उत्तरी अक्षांश तथा 7734श् पूर्वी देशांतर से 8102श् पूर्वी देशांतर तक

No.-6.उत्तराखंड की भौगोलिक सीमाएं : पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, उत्तर में हिमाचल प्रदेश एवं चीन, दक्षिण में उत्तर प्रदेश

No.-7.देश का राज्य: 27वां

No.-8.उत्तराखंड का क्षेत्रफल : 53,483 वर्ग किलोमीटर

No.-9.उत्तराखंड की लम्बाई : पूर्व से पश्चिम की ओर 358 किमी.

No.-10.उत्तराखंड की चौड़ाई : उत्तर से दक्षिण की ओर 320 किमी.

No.-11.उत्तराखंड का आकार : लगभग आयताकार

No.-12.उत्तराखंड के मंडल : 02 : कुमायूँ, गढ़वाल

No.-13.उत्तराखंड के जिलों की संख्या : 13 (नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग तथा हरिद्वार)

No.-14.उत्तराखंड का विधान मंडल : एक सदनात्मक (विधान सभा)

No.-15.वर्तमान विधान सभा सीटें : 70 (1 विधायक राज्यपाल द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय से मनोनीत, कुल 71 विधायक) अनुसूचित जनजाति 02 सीट आरक्षित, अनुसूचित जाति 13 सीट आरक्षित

No.-16.उत्तराखंड के लोक सभा क्षेत्र : 5 (गढ़वाल, अल्मोड़ा (आरक्षित), टिहरी, नैनीताल तथा हरिद्वार

No.-17.राज्य सभा की सदस्य संख्या : 3

No.-18.क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान : 19वाँ

No.-19.उत्तराखंड का राजकीय पशु : कस्तूरी ध्ग

No.-20.उत्तराखंड का राजकीय पक्षी : मोनाल

No.-21.उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष : बुरांश

No.-22.उत्तराखंड का राजकीय पुष्प : ब्रह्म कमल

No.-23.उत्तराखंड का राजकीय चिह्न : गोल आकार की मुहर में तीन पर्वतों की शह्नखला में ऊपर सम्राट अशोक की लाट दर्शाई गई है, जबकि नीचे गंगा की लहरों को दर्शाया गया है।

No.-24.उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल : सुरजीत सिंह बरनाला

No.-25.उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री : नित्यानंद स्वामी

No.-26.उत्तराखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष : प्रकाश पंत

No.-27.उत्तराखंड के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : न्यायमूर्त्ति अशोक ए॰ देसाई

No.-28.उत्तराखंड के प्रथम मुख्य सचिव : अशोक कांत शरण

No.-29.उत्तराखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक : अजय विक्रम सिंह

No.-30.आय के प्रमुख स्रोत : पर्यटन, वन-संपदा, खनिज संपदा, बागवानी तथा जल विद्युत परियोजनाएं।

No.-31.अन्य आय स्रोत : फल-फूल, ऊन, चारा, मत्स्य, मशरूम, रेशम तथा कस्तूरी

No.-32.जनसंख्या (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार) : 1,00,86,292 व्यक्ति

No.-33.पुरुष जनसंख्या : 51,37,773

No.-34.महिला जनसंख्या : 49,48,519

No.-35.लिंगानुपात : 963 (प्रति एक हजार पुरुषों पर)

No.-36.जनसंख्या घनत्व : 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

No.-37.जनसंख्या की दृष्टि से देश में स्थान : 21वाँ

No.-38.कुल साक्षर व्यक्तियां की संख्या : 68,80,953

No.-39.साक्षर पुरुषों की संख्या : 38,63,708

No.-40.साक्षर महिलाओं की संख्या : 30,17,245

No.-41.उत्तराखंड का सर्वाधिक साक्षर जिला : देहरादून (कुल साक्षरता 84.20 प्रतिशत)

No.-42.राज्य का न्यूनतम साक्षर जिला : ऊधमसिंह नगर (कुल साक्षरता 73.10 प्रतिशत)

No.-43.साक्षरता की दृष्टि से देश में स्थान : 17वाँ

No.-44.प्रति व्यक्ति आय (2018-19) : 1,98,739 (अनुमानित)

No.-45.क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला : चमोली (8,030 वर्ग किलोमीटर)

No.-46.क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला : चंपावत (1,766 वर्ग किलोमीटर)

No.-47.जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला : हरिद्वार (18,90,422)

No.-48.जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला : रुद्र प्रयाग (2,42,285)

No.-49.वन्य क्षेत्र (2019) : 24,303 वर्ग किमी. (45.44 प्रतिशत)

No.-50.शुद्ध कृषित क्षेत्र : 6.72 लाख हेक्टेयर

No.-51.शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल : 329471 हेक्टेयर

No.-52.मुख्य पर्यटन-स्थल : नैनीताल, मंसूरी, हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहब, ऋषिकेश, रानीखेत, देहरादून तथा अल्मोड़ा

No.-53.उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान : 6 (कार्बेट, नन्दा देवी, फूलों की घाटी, राजाजी, गंगोत्री तथा गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान)

No.-54.उत्तराखंड के वन्य जीव विहार : 7 (केदारनाथ, अस्कोट, सोनानदी, गोविन्द, विन्सर, मंसूरी तथा नंदौर वन्य जीव विहार)

No.-55.उत्तराखंड के प्रमुख लोकगीत : वादी-वादिन, लाग, भैला तथा पाण्डव

No.-56.उत्तराखंड के प्रमुख लोकनृत्य : जागर, झोड़ा, चौफुला, थड़या, झुमैलो तथा भोटिया-रासो।

No.-57.प्रमुख उद्योग : फर्नीचर, ऊनी कपड़ा, कागज उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग, लकड़ी की छड़ी, खिलौने, खेल का सामान।

No.-58.गांवों की कुल संख्या (2011) : 16,793

No.-59.उत्तराखंड के 15 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिले : देहरादून (16,96,694 जनसंख्या), हरिद्वार (18,90,422 जनसंख्या), ऊधमसिंह नगर (16,48,902)

No.-60.उत्तराखंड के हवाई अड्डे : पंतनगर (उधम सिंह नगर), जौली ग्रांट (देहरादून), नैनी सैनी (पिथौरागढ़), गौचर (चमौली), चिन्चाली सौड (टिहरी)

No.-61.आकाशवाणी केंद्र : अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल

No.-62.राजकीय सड़क परिवहन निगम क्षेत्र : देहरादून, कुमायूँ (नैनीताल)

No.-63.उत्तराखंड की मुख्य भाषा : हिंदी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गढ़वाली, कुमाँयुनी

No.-64.उत्तराखंड के प्रमुख धर्म : हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन

No.-65.उत्तराखंड की प्रमुख फसलें : गेहूं, चावल, चना, जौ, मक्का, बाजरा, मटर

No.-66.उत्तराखंड की नकदी फसलें : गन्ना, चाय, कपास, तिल, सरसों, तम्बाकू, मूँगफली

No.-67.उत्तराखंड की प्रमुख फल : आम, अमरूद, माल्टा, नींबू, जामुन, संतरा, सेब, लीची, शफतालू

 उत्तराखंड के महत्त्वपूर्ण तथ्य

No.-1. योजना आयोग की संस्तुति पर भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2001 से उत्तराखंड राज्य को विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा प्रदान कर दिया गया है।

No.-2. देश के 27वें राज्य के रूप में बना - उत्तराखंडविशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाला 11वां राज्य है।

No.-3. पौराणिक ग्रंथों से ज्ञात होता है कि उत्तराखंड में हरिद्वार के निकट स्थित कनखल में ब्रह्मा के पुत्रा दक्ष प्रजापति ने मानव वंश का शुभारम्भ किया था।

No.-4.उत्तराखंड में पहाड़ी जिले हैं- नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल।

No.-5. नैनी झील उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। झील का नाम संभवतः यहां स्थित नैना देवी के मंदिर के नाम पर पड़ा है।

No.-6. उत्तराखंड में चाय की खेती कुमायूँ और गढ़वाल मण्डलों में हिमालय और शिवालिक पर्वत के मध्य भाग में होती है।

No.-7. उत्तराखंड में सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले क्रमशः हरिद्वार और उधमसिंह नगर हैं।

No.-8.उत्तराखंड में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले जिले क्रमशः ऊधम सिंह नगर और देहरादून हैं।

No.-9. कुंभ का मेला हरिद्वार में लगता है।

No.-10. उत्तराखंड में एस्बेस्टस गढ़वाल, अल्मोड़ा जिले से प्राप्त होता है।

No.-11.एस्बेस्टस का उपयोग मुख्य रूप से सीमेंट निर्माण एवं विद्युत उपकरणों में किया जाता है।

No.-12. उत्तराखंड में जिप्सम के उत्पादक जिले गढ़वाल, देहरादून व नैनीताल हैं।

No.-13. उत्तराखंड में चांदी अल्मोड़ा जिले से प्राप्त होती है।

No.-14. कुमायूं क्षेत्र की सर्वाधिक गहरी झील नौकछिया ताल झील है।

No.-15.देहरादून संग्रहालय, देहरादून की स्थापना सन् 1914 में हुई थी।

No.-16.गुरुकुल कांगड़ी संग्रहालय, हरिद्वार की स्थापना सन् 1907-08 ई. में हुई थी।

 

 

No comments:

Post a Comment