आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Jharkhand gk in hindi

Today in this post we share about the information jharkhand gk in hindi 2021,jharkhand gk for upsc in hindi,झारखंड सामान्य ज्ञान 2021,झारखंड में किस स्थान पर केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान स्थित है,Important Gk questions in Hindi.झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के अन्तर्गत हम यहां झारखंड जीके के अकसर परीक्षा में पूछे जाने वाले टॉप 100 प्रश्नों को दे रहे है। जो झारखंड के सभी टॉपिकों को कवर करते है। अगर आप झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में बैठ रहे है तो इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर कर ले। इसके अलावा अन्य राज्यों की परीक्षाओं में भी यह काफी मददगार सिद्ध होगें।

Jharkhand General Knowledge 2021 (झारखंड सामान्य ज्ञान 2021) in Hindi जो छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JPSC, ग्रामीण बैंक, SSC, Jharkhand Police Constable, Railway या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे है तो उनके लिए ये in Hindi झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पढना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

 No.-1. झारखंड आंदोलन का जन्मदाता किसे माना जाता है? – जे. बार्थोलमन

No.-2. झारखंड आंदोलन को आदिवासियों के आंदोलन से झारखंडियों के आंदोलन में बदलने का श्रेय किसे प्राप्त है? – विनोद बिहारी महतो

No.-3. झारखंड आने वाले प्रथम चार ईसाई मिशनरी (धर्म प्रचारक) किस देश के निवासी थे? –जर्मनी

No.-4. झारखंड उच्च न्यायालय का देश में कौन-सा स्थान है? – 21वाँ

No.-5. झारखंड एरिया ऑटोनॉमस काउंसिल (जैक) का गठन कब किया गया था? – 9 अगस्त, 1995 ई.

No.-6. झारखंड का अक्षांशीय विस्तार क्या है? – 21°58'10" से 25°19'15" उत्तरी अक्षांश

No.-7. 'झारखंड का अमृतपुत्रः मरङ गोमके जयपाल सिंह', नाटक के नाटककार का क्या नाम है? – गिरिधारी राम गौंझू 'गिरिराज'

No.-8. झारखंड का एकमात्र जिला कौन है, जिसे तीन राज्यों की सीमा स्पर्श करती है? – गढ़वा

No.-9. झारखंड का कुल क्षेत्रफल कितने वर्ग किलोमीटर है? – 79714

No.-10. झारखंड का कुल जल संसाधन कितने घनमीटर अनुमानित है? – 28,781

No.-11. झारखंड का कौन-सा क्षेत्र 1831– 32 ई. के कोल विद्रोह से प्रभावित था? – हजारीबाग

No.-12. झारखंड का कौन-सा घाटी क्षेत्र औद्योगिक प्रदेश के रूप में जाना जाता है? – दामोदर घाटी

No.-13. झारखंड का कौन-सा जिला राज्य का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक जिला है? – पश्चिम सिंहभूम

No.-14. झारखंड का कौन-सा पर्यटन स्थल तीन धर्मों के संगम स्थल के रूप में जाना जाता है? –कौलेश्वरी (चतरा)

No.-15. झारखंड का कौन-सा पहाड़ तीनों धमों हिन्दू, बौद्ध एवं जैन का एक सुंदर संगम स्थल है? – कोलुआ पहाड़

No.-16. झारखंड का कौन-सा वन क्षेत्र सबसे बड़ा संरक्षित वन क्षेत्र है? – पलामू वन क्षेत्र

No.-17. झारखंड का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? – 2.42 प्रतिशत

No.-18. झारखंड का न्यूनतम अनुसूचित जाति प्रतिशत वाला जिला कौन-सा है? – पाकुड़

No.-19. झारखंड का न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है? – सिमडेगा

No.-20. झारखंड का न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है? – गोड्डा

No.-21. झारखंड का पहला कृषि विश्वविद्यालय कौन-सा है? – बिरसा कृषि विश्वविद्यालय

No.-22. झारखंड का पहला विधि महाविद्यालय कौन है? – छोटानागपुर लॉ कॉलेज

No.-23. झारखंड का प्रथम अंग्रेजी दैनिक पत्र कौन-सा है? – डेली प्रेस

No.-24. झारखंड का प्रथम बिजलीघर कहाँ स्थापित किया गया? – तिलैया में

No.-25. झारखंड का भू-भाग प्राचीनतम गोंडवाना एवं प्रायद्वीपीय पठार के किस छोर पर स्थित है? – उत्तरी-पूर्वी

No.-26. झारखंड का राजकीय पक्षी कौन-सा है? – कोयल

No.-27. झारखंड का राजकीय पशु कौन-सा है? – हाथी

No.-28. झारखंड का राजकीय पुष्प कौन-सा है? – पलाश

No.-29. झारखंड का विधानसभा भवन किस भवन को बनाया गया है? – लेनिन हॉल

No.-30. 'झारखंड का शिमला' किसे कहा जाता है? – राँची

No.-31. झारखंड का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है? – बूढ़ाघाघ

No.-32. झारखंड का सबसे ऊँचा भू-भाग कौन-सा क्षेत्र है? – पाट क्षेत्र

No.-33. झारखंड का सबसे गरम स्थल कौन-सा है? – जमशेदपुर

No.-34. झारखंड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र कौनसा है? – चतरा

No.-35. झारखंड का सबसे पश्चिमी जिला कौन है? – गढ़वा

No.-36. झारखंड का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य क्या है? – छऊ नृत्य

No.-37. झारखंड का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र कौन-सा है? – पश्चिमी सिंहभूम

No.-38. झारखंड का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? – एन.एच.- 20

No.-39. झारखंड का सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाला जिला कौन-सा है? – राँची

No.-40. झारखंड का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है? – धनबाद

No.-41. झारखंड का सर्वाधिक ठंडा स्थान कौन-सा है? – नेतरहाट

No.-42. झारखंड का सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? – पश्चिमी सिंहभूम

No.-43. झारखंड का सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र कौन-सा है? – नेतरहाट का पठार

No.-44. 'झारखंड का हम्पी' किस किले को कहते हैं? – नवरत्नगढ़, गुमला

No.-45. झारखंड का हाइडल पावर प्रोजेक्ट किस स्थान पर है? – तिलैया

No.-46. झारखंड किस गोलार्द्ध में स्थित है? – उत्तरी गोलार्द्ध

No.-47. झारखंड की 50 हजार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु सहकारिता विभाग द्वारा कौन-सी योजना चलाई गई? – दीदी समृद्धि योजना

No.-48. झारखंड की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई कितनी है? – 380 कि.मी.

No.-49. झारखंड की उप-राजधानी कहाँ स्थित है? – दुमका

No.-50. झारखंड की एकमात्र कौन-सी जनजाति, जो पहाड़ों एवं जंगलों में रहना पसंद नहीं करती है और साथ ही मजदूरी करना अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ समझती है? – चेरो

No.-51. झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा कितने सेंटीमीटर है? – 140 सेमी.

No.-52. झारखंड की किस जनजाति में सर्वाधिक साक्षरता है? – उरांव

No.-53. झारखंड की किस जनजाति से प्राप्त की गई भगवान महावीर की प्रतिमा राँची स्थित जैन मंदिर में 1918 ई. में स्थापित की गई? – सराक

No.-54. झारखंड की किस नृत्य-शैली को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली है? – छऊ

No.-55. झारखंड की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत अनुसूचित जनजाति का है? – 26.2

No.-56. झारखंड की कुल जनसंख्या में कितने प्रतिशत जनसंख्या जैन धर्मावलंबियों की है? – 0.1

No.-57. झारखंड की कुल जनसंख्या में पुरुष जनसंख्या का प्रतिशत क्या है? – 51.32

No.-58. झारखंड की कुल जनसंख्या में महिलाओं की जनसंख्या का प्रतिशत क्या है? – 48.67

No.-59. झारखंड की कौन-सी एकमात्र नदी स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है? – स्वर्ण रेखा

No.-60. झारखंड की कौन-सी खान एशिया की सबसे बड़ी लोहे की खान है? – नोवामुंडी

No.-61. झारखंड की कौन-सी जनजाति लौहकर्मी है? – असुर

No.-62. झारखंड की जनजातियों में किस प्रजातीय समूह की अधिकता है? – प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड

No.-63. झारखंड की जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति का कितना प्रतिशत है? – 26.21 प्रतिशत

No.-64. झारखंड की जेल में चेतन महाजन द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है? – द बैड वॉयस ऑफ बोकारो जेल

No.-65. झारखंड की ताँबा उत्पादन खान कहाँ स्थापित की गई है? – घाटशिला

No.-66. झारखंड की पहली पत्रिका का नाम क्या है? – घर बंधु

No.-67. झारखंड की पूर्व से पश्चिम तक चौड़ाई कितनी है? – 463 कि. मी.

No.-68. झारखंड की प्रथम कैबिनेट महिला मंत्री कौन थी? – जोबा माँझी

No.-69. झारखंड की प्रथम राजभाषा क्या है? – हिंदी

No.-70. झारखंड की मुख्य फसल क्या है? – धान

No.-71. झारखंड की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है? – पारसनाथ

No.-72. झारखंड की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? – दामोदर

No.-73. झारखंड की साक्षरता दर क्या है? – 66.4 प्रतिशत

No.-74. झारखंड की सीमा कितने राज्यों की सीमा से स्पर्श करती है? – 5

No.-75. झारखंड के अतिउग्रवाद ग्रसित क्षेत्रों के लिए 'फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान' कितने जिलों में लागू किया गया? – 13

No.-76. झारखंड के अरण्य प्रभाग का वृहत्तम संरक्षित अरण्य क्षेत्र कौनसा है? – सारंडा

No.-77. झारखंड के इतिहास में किस अभियान या आंदोलन में जर्मन बाबा के गीत गाकर उनके समर्थक उनका आह्वान करते थे? – ताना आंदोलन

No.-78. झारखंड के एक मात्र कृषि विश्वविद्यालय बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी? – 1980 ई.

No.-79. झारखंड के किन दो जिलों में आदिम जनजाति बटालियन का गठन किया गया है? – खूटी एवं दुमका

No.-80. झारखंड के किस जनजातीय समूह द्वारा लिखने के लिए 'ओलचिकी' लिपि का प्रयोग किया जाता है? – संथाल

No.-81. झारखंड के किस जलप्रपात के बारे में माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने वहाँ स्नान किया था? – जोन्हा/गौतमधारा

No.-82. झारखंड के किस जिले को 'भारत की अभ्रक राजधानी' के नाम से जाना जाता है? – कोडरमा

No.-83. झारखंड के किस जिले को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन पुरस्कार दिया गया? – पाकुड़

No.-84. झारखंड के किस जिले में अनुसूचित जनजाति की सर्वाधिक जनसंख्या पाई जाती है? – खुंटी

No.-85. झारखंड के किस जिले में अभ्रक (माइका) की सबसे बड़ी खान स्थित है? – कोडरमा

No.-86. झारखंड के किस जिले में गंगा नदी पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब का निर्माण किया जा रहा है? – साहेबगंज

No.-87. झारखंड के किस जिले में गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य स्थित है? – कोडरमा

No.-88. झारखंड के किस जिले में छऊ नृत्य का जन्म हुआ? – सरायकेला

No.-89. झारखंड के किस जिले में बाघों के लिए संरक्षित वन स्थित है? – लातेहार

No.-90. झारखंड के किस जिले में मलूटी मंदिर स्थित है? – दुमका

No.-91. झारखंड के किस जिले में शंख नदी का उद्गम है? – गुमला

No.-92. झारखंड के किस जिले में सबसे बड़ा खुला वन है? – गुमला

No.-93. झारखंड के किस जिले में सर्वाधिक अनुसूचित जाति के व्यक्ति निवास करते हैं? – पलामू

No.-94. झारखंड के किस जिले में सर्वाधिक साक्षरता है? – राँची

No.-95. झारखंड के किस पठार से स्वर्णरेखा नदी निकलती है? – छोटानागपुर पठार

No.-96. झारखंड के किस भाग में ऑटो आनुषांगिक उद्योगों का संकेंद्रण है? – पश्चिमी सिंहभूम

No.-97. झारखंड के किस विद्रोह को अंग्रेजों ने 'गंगा नारायण का हंगामा' की संज्ञा दी? – भूमिज विद्रोह

No.-98. झारखंड के किस शहर को 'पिट्सबर्ग' कहा जाता है? – जमशेदपुर

No.-99. झारखंड के किस शहर में 'ग्रीनफील्ड सिटी' का निर्माण किया जा रहा है? – राँची

No.-100. झारखंड के किस स्टेडियम को 'हाउस ऑफ झारखंड क्रिकेट टीम' कहा जाता है? – जे.एस.सी.ए. स्टेडियम, राँची

 

No comments:

Post a Comment