आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Bihar GK Questions in Hindi

Today in this post we share about the information  gk questions about bihar in hindi,questions related to bihar in hindi,बिहार जनरल नॉलेज 2021,बिहार के वर्तमान gk in hindi,Important facts about Bihar ,Amazing facts about bihar.बिहार समान्य ज्ञान हिंदी में और Bihar GK  One Liner Download, हम यहां BPSC Exam के लिए बिहार GK Questions के महत्वपूर्ण तथ्य लेकर आयें है। जो बिहार सरकार की समस्त वाली आगमी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। आप Bihar GK Questions को अच्छी तरह रट ले और आसानी से सफलता पाये। 

 No.-1. बिहार का नाम 'बिहार' कैसे पड़ा? – बिहार में बौद्ध विहारों के अधिक संख्या में पाए जाने के कारण

No.-2. समुद्र तल से बिहार की ऊँचाई कितनी है? – 173 फीट

No.-3. समुद्र-तट से बिहार की दूरी कितनी है? – 200 कि.मी.

No.-4. बिहार का 'राजकीय चिह्न' क्या है? – बोधिवृक्ष

No.-5. बिहार का 'राजकीय पक्षी' कौन सा है? – फाख्ता

No.-6. बिहार का 'राजकीय पशु' कौन सा है? – रीछ

No.-7. बिहार का सबसे गरम स्थल कौन सा है? – गया

No.-8. बिहार का सबसे बड़ा पशु मेला कौन सा है? – सोनपुर का मेला

No.-9. बिहार का सर्वाधिक औसत आर्द्रतावाला स्थान कौनसा है? – भागलपुर

No.-10. बिहार का सर्वाधिक वर्षावाला स्थान कौनसा है? – किशनगंज

No.-11. बिहार की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है? – कृषि

No.-12. बिहार की जलवायु कैसी है? – मानसूनी जलवायु

No.-13. बिहार की जलवायु में कितनी ऋतुएँ शामिल हैं? – ग्रीष्म, वर्षा व शीत

No.-14. बिहार की प्रथम राजभाषा हिंदी है, द्वितीय राजभाषा कौन सी है? – उर्दू

No.-15. 1956 में राज्य पुनर्गठन के समय बिहार का कौन सा जिला पश्चिम बंगाल में शामिल किया गया था? – पुरुलिया

No.-16. 2001 में झारखंड राज्य बनने के बाद अब बिहार राज्य का क्षेत्रफल कितना है? – 94,163 वर्ग कि.मी.

No.-17. अशोक के काल में पाटलिपुत्र में आयोजित तृतीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किस बौद्ध विद्वान् ने की थी? – मोगालिपुत्र तिष्या

No.-18. इब्राहिम लोदी के काल में बिहार का सूबेदार (गवर्नर) कौन था, जिसने सुल्तान के विरुद्ध विद्रोह किया था? – दरिया खाँ नूहानी

No.-19. ईसा पूर्व छठी शताब्दी में विश्व की प्रथम गणतंत्रात्मक व्यवस्था कहाँ थी? – वैशाली

No.-20. किस प्राचीन ग्रंथ में बिहार के निवासियों को 'कीकट' कहा गया है? – ऋग्वेद

No.-21. किस राजा के दरबार में यूनानी राजदूत मेगस्थनीज रहता था? – चंद्रगुप्त मौर्य

No.-22. किस शहर को बिहार की 'इलेक्ट्रॉनिक नगरी' कहा जाता है? – हाजीपुर

No.-23. किस शासक के काल में पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था? – अशोक

No.-24. किस शासक के काल में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था? – अजातशत्रु

No.-25. किस शासक के काल में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था? – कालाशोक

No.-26. किस शासक ने नंद वंश के शासक घनानंद को पराजित कर मौर्य वंश की स्थापना की थी? – चंद्रगुप्त मौर्य

No.-27. किस सुल्तान ने दरभंगा का नाम बदलकर 'तुगलकपुर' रख दिया था? – मोहम्मद बिन तुगलक

No.-28. किसके शासनकाल में बिहार में नूहानी वंश का उदय हुआ था? – सिकंदर लोदी

No.-29. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में बिहार का कौन सा स्थान है? – बारहवाँ

No.-30. गुप्त वंश के किस शासक ने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की थी? – समुद्रगुप्त

No.-31. गुप्त वंश के किस शासक ने 'विक्रमादित्य' की उपाधि धारण की थी? – चंद्रगुप्त द्वितीय

No.-32. चीनी यात्री 'इत्सिंग' ने बिहार का भ्रमण कब किया था? – 673 ई. में

No.-33. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने बिहार में 625 ई. से 640 ई. तक किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था? – नालंदा विश्वविद्यालय

No.-34. जनसंख्या की दृष्टि से भारत के राज्यों में बिहार का कौन सा स्थान है? – तीसरा

No.-35. जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से भारत के राज्यों में बिहार का कौन सा स्थान है? – तीसरा

No.-36. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे? – ऋषभनाथ

No.-37. जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान् महावीर को निर्वाण कहाँ प्राप्त हुआ? – पावापुरी

No.-38. तुगलक काल में बिहार की राजधानी क्या थी? – बिहार शरीफ

No.-39. दरिया खाँ नहानी को बिहार का शासक किस काल में बनाया गया था? – 1495-1522 ई.

No.-40. पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था? – 247 ई.पू.

No.-41. पाल वंश के बाद बिहार पर बारहवीं सदी में किस वंश के आधिपत्य के प्रमाण मिलते हैं? – गुहड़वाल वंश

No.-42. बारहवीं सदी के प्रथम दशक में किसके राज्यकाल में बिहार में एक शक्तिशाली राज्य की नींव रखी गई थी? – मदनपाल

No.-43. बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग करके एक पृथक् प्रांत के रूप में कब गठित किया गया? – वर्ष 1912 में

No.-44. बिहार का अभिशाप किस नदी को कहा जाता है? – कोसी नदी

No.-45. बिहार का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? – 2.86 प्रतिशत

No.-46. बिहार का 'ग्रांड ट्रंक रोड' किस राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाता है? – राष्ट्रीय राजमार्ग-2

No.-47. बिहार की प्रथम रेलवे लाइन का निर्माण किस स्थान के मध्य हुआ था? – मुगलसराय से कलकत्ता

No.-48. बिहार के किस नगर से भारत के महान् ज्योतिषाचार्य आर्यभट' का गहरा संबंध रहा था? – पाटलिपुत्र

No.-49. बिहार के किस भाग को भारत का उद्यान' कहा जाता है? – गंगा का मैदानी भाग

No.-50. बिहार के किस स्थान पर अशोक के अभिलेख मिले हैं? – लोरिया-नंदनगढ़ (चंपारण), लोरिया-अरेराज (चंपारण), रामपुरवा (चंपारण)

No.-51. बिहार के किस स्थान पर प्रथम जैन सम्मेलन हुआ था? – राजगृह

No.-52. बिहार के किस स्थान पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय अवस्थित है? – भागलपुर

No.-53. बिहार के किस स्थान से उत्तर पाषाण काल के पुरातात्त्विक अवशेष मिले हैं? – चिरांद

No.-54. बिहार के कुल कितने जिलों की सीमा नेपाल से लगती है? – 7

No.-55. बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करनेवाला कौनसा शासक था? – बख्तियार खिलजी

No.-56. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – श्रीकृष्ण सिंह

No.-57. बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन थे? – जयरामदयाल दौलतराम

No.-58. बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा का माध्यम क्या था? – पालि

No.-59. बिहार केकिस स्थान से पुरा पाषाण काल के अवशेष मिले हैं? – मुंगेर

No.-60. बिहार क्षेत्र की चर्चा सबसे पहले किस साहित्यिक रचना में मिलती है? – शतपथ ब्राह्मण

No.-61. बिहार भारत के किस भाग में स्थित है? – उत्तर-पूर्व

No.-62. बिहार में उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? – पटना

No.-63. बिहार में कहाँ के मानसून से वर्षा होती है? – बंगाल की खाड़ी

No.-64. बिहार में किस महापुरुष ने ज्ञान प्राप्त किया था? – गौतम बुद्ध

No.-65. बिहार में कुल कितने प्रमंडल हैं? – 9

No.-66. बिहार में कुल जनसंख्या का कितना भाग कार्यशील है? – एक-तिहाई

No.-67. बिहार में खिलजी वंश के समय के कुछ सिक्के किस स्थान से मिले हैं? – शाहपुर (भोजपुर)

No.-68. बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस समाद के प्रयासों से हुई थी? – कुमारगुप्त प्रथम

No.-69. बिहार में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था? – राजगृह

No.-70. बिहार में बुद्ध की सबसे प्राचीनतम मूर्ति कहाँ से मिली है? – बोधगया

No.-71. बिहार में भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत निवास करता है? – 8.07 प्रतिशत

No.-72. बिहार में मानसून का प्रवेश कब होता है? – 9-10 जून

No.-73. बिहार में वर्तमान में 38 जिले हैं। झारखंड राज्य बनने से पहले बिहार में कितने जिले थे? – 54

No.-74. बिहार में सर्वप्रथम आनेवाला विदेशी यात्री कौन था? – मेगस्थनीज

No.-75. बिहार में सर्वाधिक साक्षरता किसकी है? – नगरीय पुरुष

No.-76. बिहार राज्य का सर्वाधिक ऊँचा स्थान कौनसा है? – कैमूर की पहाड़ी

No.-77. बिहार राज्य की उत्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई कितनी है? – 362 कि.मी.

No.-78. बिहार राज्य की कुल कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न है? – 86 प्रतिशत

No.-79. बिहार राज्य की पूर्व से पश्चिम की अधिकतम चौड़ाई कितनी है? – 483 कि.मी.

No.-80. बिहार राज्य की स्थापना की घोषणा किस दिन हुई थी? – 12 दिसंबर, 1911

No.-81. बिहार राज्य में कौन सा सिंचाई का साधन सर्वाधिक उपयोग में लाया जाता है? – नहर

No.-82. 'बिहार' शब्द का उल्लेख किस ऐतिहासिक ग्रंथ में मिलता है? – नवाकत-ए-नासिरी व कीर्तिलता

No.-83. बिहार शरीफ में स्थित ओदंतपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? – गोपाल

No.-84. बिहार से उड़ीसा को पृथक् करके एक नया प्रांत कब बनाया गया था? – वर्ष 1936 में

No.-85. बिहार से गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग (ग्रांड ट्रंक रोड) का निर्माण किसने कराया था? – शेरशाह सूरी

No.-86. बिहार से झारखंड का विभाजन किस दिन हुआ? – 15 नवंबर, 2000

No.-87. बिहार से राज्यसभा में सांसदों की संख्या कितनी है? – 16

No.-88. बिहार से लोकसभा में सांसदों की संख्या कितनी है? – 40

No.-89. 'बिहार-दिवस' कब मनाया जाता है? – 22 मार्च

No.-90. बोधगया में स्थित बोधिवृक्ष, जिसके नीचे भगवान् बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, का निर्माण किस शासक द्वारा किया गया? – गौड़ के सम्राट् शशांक

No.-91. भगवान महावीर ने जैन धर्म के प्रचार के लिए किस भाषा का प्रयोग किया था? – प्राकृत

No.-92. 'मगध' महाजनपद की राजधानी क्या थी? – राजगृह

No.-93. मौर्य कालीन इतिहास के महत्त्वपूर्ण साक्ष्य बिहार के किस स्थान से प्राप्त हुए हैं? – कुम्हरार

No.-94. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय किस शासक को है? – धर्मपाल

No.-95. विदेशी यात्री इब्नबतता किसके शासनकाल में भारत आया था? – मोहम्मद बिन तुगलक

No.-96. वैदिक काल में बिहार का प्राचीन नाम क्या था? – प्राच्य (पूर्व देश)

No.-97. वैशाली के समीप कुंडग्राम' में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान् महावीर का जन्म किस वर्ष हुआ था? – 540 ई.पू.

No.-98. वैशाली में आयोजित द्वितीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी? – सब्बाकामी

No.-99. वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था? – 383 ई.पू.

No.-100. सर्वप्रथम किस वैदिक ग्रंथ में 'मगध' नाम का उल्लेख मिलता है? – अथर्ववेद

 

 

No comments:

Post a Comment