आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Major Journals

 


No.-1. बंगाल गजट/कलकत्ता जनरल एडवर्टाइजर/हिक्की गजट : 29 जनवरी, 1780, साप्ताहिक (अंग्रेजी में), संपादक : जेम्स आगस्टस हिक्की, भारत का प्रथम समाचारपत्र

No.-2.उदंत मार्तण्ड : 30 मई, 1826, साप्ताहिक, कलकत्ता से प्रकाशित, संपादक : पं० जुगलकिशोर शुक्ल, प्रथम हिंदी पत्र (चूँकि हिन्दी का पहला समाचार-पत्र 'उदंत मार्तण्ड' 30 मई 1826 को प्रकाशित हुआ था इसलिए 30 मई को 'हिन्दी पत्रकारिता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।)

No.-3. बंगदूत : 1829, साप्ताहिक, कलकत्ता, संपादक : राजा राममोहन राय, एकसाथ चार भाषाओं- बांग्ला, हिन्दी, उर्दू व बनारसी में छपनेवाला पत्र।

No.-4. बनारस अख़बार : 1849, काशी से प्रकाशित, संपादक : राजा शिवप्रसाद 'सितारे-हिंद', हिन्दी प्रदेश से प्रकाशित पहला हिंदी समाचारपत्र

No.-5. समाचार-सुधावर्षण : 1854, कलकत्ता से प्रकाशित, संपादक : श्यामसुंदर सेन, प्रथम हिंदी दैनिक पत्र

No.-6. प्रजा हितैषी : 1855, आगरा से प्रकाशित, संपादक : राजा लक्ष्मणसिंह

No.-7.तत्त्वबोधिनी पत्रिका : 1865, मासिक, बरेली, संपादक : गुलाब शंकर

No.-8. वृत्तांत विलास : 1867, मासिक, जम्मू से प्रकाशित्र

No.-9. कविवचन सुधा : 15 अगस्त, 1867, मासिक पत्रिका, काशी, संपादक : भारतेंदु हरिश्चंद्र

No.-10. हरिश्चंद्र मैगजीन (हरिश्चंद्र पत्रिका) : 1873, बनारस, संपादक : भारतेंदु हरिश्चंद्र

No.-11. बालाबोधिनी :1874, मासिक पत्रिका, बनारस, संपादक : भारतेंदु हरिश्चंद्र, केवल महिलाओं के लिए

No.-12. सदादर्श : 1874, साप्ताहिक, दिल्ली, संपादक : लाला श्रीनिवास दास

No.-13. हिंदी प्रदीप : 1877, मासिक, इलाहाबाद, संपादक : बालकृष्ण भट्ट

No.-14. भारत मित्र : 1877, साप्ताहिक, संपादक :बालमुकुंद गुप्त

No.-15. ब्राह्मण : 1880, मासिक, कानपुर, संपादक : प्रतापनारायण मिश्र

No.-16.आनंद कादंबिनी : 1881 ई०, मासिक, मिर्जापुर, संपादक : बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'

No.-17. भारतेंदु : 1883, वृदांवन, संपादक : राधाचरण गोस्वामी

No.-18. द्वंद्व : 1883, मासिक, लाहौर, संपादक : अंबिकादत्त व्यास

No.-19. भारतोदय : 1885, कानपुर से प्रकाशित, संपादक : सीताराम शर्मा, दूसरा हिंदी दैनिक

No.-1. अखबारे चुनार : 1866, चुनार, संपादक : बालमुकुंद गुप्त, उर्दू का पत्र

No.-2. कोहिनूर : 1888, लाहौर, संपादक : बालमुकुंद गुप्त, उर्दू का पत्र

No.-20. नागरी नीरद : 1893, साप्ताहिक, मिर्जापुर, संपादक : बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'

No.-21. नागरीप्रचारिणी पत्रिका : 1896, त्रैमासिक, कशी, संस्थापक : श्यामसुंदरदास, रामनारायण मिश्र, शिवकुमार सिंह

No.-22. उपन्यास : 1898, काशी, मासिक, संपादक : पं० किशोरीलाल गोस्वामी;

No.-23. सरस्वती : 1900, मासिक, इलाहाबाद (प्रारंभ में काशी से); संपादक : श्याम सुन्दर दास व चार अन्य (1900-03), महावीर प्रसाद द्विवेदी (1903-20), पं० देवीदत्त शुक्ल (1920-47), प्रकाशन काल : (1900-82)

No.-24. सुदर्शन : 1900, मासिक, काशी, संपादक : देवकीनंदन खत्री, माधवप्रसाद मिश्र

No.-25. समालोचक : 1902, जयपुर, संपादक : चंद्रधर शर्मा गुलेरी

No.-26. अभ्युदय : 1907, साप्ताहिक, प्रयाग, संपादक : मदनमोहन मालवीय

No.-27. इन्दु : 1909, मासिक, वाराणसी, संपादक : अम्बिका प्रसाद गुप्त, रूप नारायण पाण्डेय; जयशंकर प्रसाद की आरंभिक रचनाओं को प्रकाशित करने का श्रेय।

No.-28. मर्यादा : 1910, 1921-23, मासिक, वाराणसी, संपादक : कृष्णकांत मालवीय, पद्यकांत मालवीय, लक्ष्मीघर बाजपेयी।

No.-29. प्रताप : 1913, साप्ताहिक, कानपुर से प्रकाशित, संपादक : गणेश शंकर विद्यार्थी

No.-30. प्रभा : 1913, मासिक, खण्डवा (कानपुर), संपादक : कालूराम, बालकृष्ण शर्मा 'नवीन', माखनलाल चतुर्वेदी

No.-31. श्री शारदा : 1916, मासिक, जबलपुर, संपादक : नर्मदा प्रसाद मिश्र, द्वारिका प्रसाद मिश्र, सालग्राम द्विवेदी, संरक्षक : सेठ गोविन्द दास; छायावाद युग का श्रेष्ठ पत्र, इसने 1920 में छायावाछ संबंधी लेखमाला प्रकाशित कर छायावाद को सर्वप्रथम मान्यता प्रदान की।

 No.-32. कर्मवीर : 1919, जबलपुर, साप्ताहिक, संपादक : माखनलाल चतुर्वेदी

No.-33. चाँद : 1920, साप्ताहिक (बाद में मासिक), प्रयाग, संपादक : रामरख सहगल, चंडीप्रसाद, महादेवी वर्मा

No.-34. हिंदी नवजीवन : 1921, साप्ताहिक, अहमदाबाद, संपादक : महात्मा गाँधी

No.-35. समन्वय : 1922, मासिक, कलकत्ता, माधवानंद के संपादकत्व में आरंभ, बाद में 'निराला' द्वारा संपादन

No.-36. माधुरी : 1922, लखनऊ, संपादक : प्रेमचंद

No.-37. मतवाला : 1923, साप्ताहिक, कलकत्ता से प्रकाशित, संपादक : 'निराला'

No.-38. वीणा : 1927, मासिक, श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य, इन्दौर, प्रथम संपादक : पंडित अम्बिका प्रसाद, वर्तमान संपादक : विनायक पाण्डेय त्रिपाठी, हिन्दी में निकलनेवाली पत्रिकाओं में सबसे प्राचीन पत्रिका

No.-39. विशाल भारत : 1928, मासिक, कलकत्ता से प्रकाशित, संपादक : बनारसीदास चतुर्वेदी, 'अज्ञेय', श्रीराम शर्मा

No.-40. सुधा : 1929, मासिक, लखनऊ, संपादक : दुलारेलाल भार्गव, 'निराला'

No.-41. हंस : 1930, मासिक, बनारस, संपादक : प्रेमचंद

No.-42. हिन्दुस्तानी : 1931, त्रैमासिक, इलाहबाद, संपादक : रामचंद्र टंडन; हिन्दुस्तानी एकेडमी, इलाहाबाद का मुखपत्र।

No.-43. जागरण : 1932, साप्ताहिक, बनारस, प्रेमचंद, छायावाद का घोर समर्थक पत्र

No.-44. भारत : 1933, अर्द्ध साप्ताहिक, इलाहाबाद से प्रकाशित, संपादक : नंददुलारे वाजपेयी

No.-45. साहित्य-संदेश : 1937, मासिक, आगरा, संपादक : बाबू गुलाबराय

No.-46. रूपाभ : 1938, मासिक पत्र, संपादक : पंत

No.-47. हिन्दी अनुशीलन : 1943, त्रैमासिक, प्रयाग, संपादक : धीरेन्द्र वर्मा; भारतीय हिन्दी परिषद, प्रयाग का मुख पत्र।

No.-48. प्रतीक : 1947, द्विमासिक, इलाहाबाद, संपादक : 'अज्ञेय'

No.-49. कल्पना : 1949, द्विमासिक, हैदराबाद, संपादक : आर्येन्द्र शर्मा

No.-50. धर्मयुग : 1950, साप्ताहिक, बंबई, संपादक : धर्मवीर भारती

No.-51. आलोचना : 1951, त्रैमासिक, दिल्ली, संपादक : शिवदान सिंह चौहान, चार सदस्यीय संपादकमंडल (धर्मवीर भारती, रघुवंश, व्रजेश्वर वर्मा व विजयदेव नारायण साही), नामवर सिंह

No.-52. वसुधा : 1953, मासिक, जबलपुर, संपादक : राजेश्वर प्रसाद गुरु, हरिशंकर परसाई; प्रलेस का मुखपत्र मुक्तिबोध की रचनाएँ पहली बार इसी पत्रिका में प्रकाशित हुई।

No.-53. नये पत्ते : 1953, इलाहाबाद, संपादक : लक्ष्मीकान्त वर्मा

No.-54. नयी कविता : 1954, अर्द्धवार्षिक, इलाहाबाद, संस्थापक-संपादक : जगदीश गुप्त

No.-55. ज्ञानोदय : 1955, मासिक, कलकत्ता, संपादक : कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर'

No.-56. निकष : 1956, साप्ताहिक, इलाहाबाद, संपादक : धर्मवीर भारती

No.-57. कृति : 1958, दिल्ली, संपादक : नरेश मेहता, श्रीकांत वर्मा

No.-58. समालोचक : 1958, मासिक पत्र, आगरा से प्रकाशित, संपादक : रामविलास शर्मा

No.-59. पहल : 1960, त्रैमासिक, जयपुर, संपादक : ज्ञानरंजन

No.-60. क ख ग : 1963, त्रैमासिक, इलाहबाद, संपादक : रघुवंश

No.-61. माध्यम : 1964, मासिक, प्रयाग/इलाहाबाद, संपादक : बालकृष्ण राव।

No.-62. दिनमान : 1965, साप्ताहिक, दिल्ली, संपादक : रघुवीर सहाय

No.-63. संचेतना : 1967, त्रैमासिक, दिल्ली, संपादक : महीप सिंह; उच्च स्तरीय लघु पत्र।

No.-64. समीक्षा : 1968, त्रैमासिक (बाद में मासिक), पटना, संपादक : देवेन्द्र नाथ शर्मा, गोपाल राय।

No.-65. कथा : 1972, त्रैमासिक (बाद में मासिक), इलाहाबाद, संपादक : मार्कण्डेय

No.-66. पूर्वग्रह : 1974, मासिक, भोपाल, संपादक : अशोक बाजपेयी

No.-67. साक्षात्कार : 1976, त्रैमासिक, भोपाल, संपादक : ज्ञानी; म० प्र० साहित्य परिषद, भोपाल का मुखपत्र

No.-68. दस्तावेज : 1978, गोरखपुर, संपादक :विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

No.-69. अभिप्राय : 1981, इलाहाबाद, संपादक : राजेन्द्र कुमार

No.-70. समकालीन जनमत : 1981, पटना/इलाहाबाद, संपादक : रामजी राय।

No.-71. वर्तमान साहित्य : 1984, मासिक, इलाहबाद, संपादक : विभूति नारायण

No.-72. हंस (पुनर्प्रकाशन) : 1986, मासिक, दिल्ली, संपादक : राजेन्द्र यादव

No.-73. वागर्थ : जून 1995, मासिक, कलकत्ता, संपादक : प्रभाकर श्रोत्रिय।

No.-74. साहित्य अमृत : अगस्त 1995, मासिक, नई दिल्ली, संपादक : पं० विद्यानिवास मिश्र

No.-75. कथादेश : 1997, मासिक, दिल्ली, संपादक : हरि नारायण

No.-76. तद्भव : मार्च 1999, लखनऊ, संपादक : अखिलेश

No.-77. कसौटी : अप्रैल-जून 1999, त्रैमासिक, पटना, संपादक : नंदकिशोर नवल।

No.-78. बहुवचन : अक्तू-दिसम्बर 1999, त्रैमासिक, वर्धा, संपादक : अशोक बाजपेयी; महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा का पत्र।

No.-79. कथाक्रम : 2000, त्रैमासिक, लखनऊ, संपादक : शैलेन्द्र सागर

No.-80. परख :2000, इलाहाबाद, संपादक : कृष्ण मोहन

No.-81. संधान : अप्रैल-जून 2001, त्रैमासिक, इलाहाबाद/दिल्ली, संपादक : लाल बहादुर वर्मा

No.-82. पुस्तक वार्ता : 2001, द्वैमासिक, वर्धा, संपादक : राकेश श्रीमाल; महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीयहिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा का पत्र।

No.-83. नया ज्ञानोदय : 2002, मासिक, नई दिल्ली, संपादक : रवीन्द्र कालिया; भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली का पत्र।

No.-84. वाक् : 2007, त्रैमासिक, नई दिल्ली, संपादक : सुधीश पचौरी।

No.-85. पाखी : सितम्बर 2008, मासिक, नोएडा (उ० प्र०), संपादक : अपूर्व जोशी।

No.-86. पुस्तक संस्कृति : जनवरी-मार्च 2016, त्रैमासिक, नई दिल्ली से बलदेव भाई शर्मा, एन० बी० टी० नई दिल्ली की पत्रिका

 

 

No comments:

Post a Comment