आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Introduction of sentence transformation

 

No.-1.बिना अर्थ बदले किसी वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में परिवर्तित करना वाक्य-परिवर्तन कहलाता हैं।

यहाँ वाक्य-परिवर्तन के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं-

 No.-1.सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

No.-1.सरल वाक्य- मेहनत करनेवाले हमेशा सफल होते हैं।

मिश्र वाक्य- जो मेहनत करते हैं, वे हमेशा सफल होते हैं।

No.-2.सरल वाक्य- उसके आने के बाद मैं आऊँगा।

मिश्र वाक्य- जब वह आएगा तब मैं आऊँगा।

 No.-2.सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य

No.-1.सरल वाक्य- बीमार होने के कारण वह विद्यालय नहीं गया।

संयुक्त वाक्य- वह बीमार था, इसलिए विद्यालय नहीं गया।

No.-2.सरल वाक्य- उसने गलती करने पर सजा पाई।

संयुक्त वाक्य- उसने गलती की और सजा पाई।

No.-3.सरल वाक्य- वह बाजार जाकर सब्जी लाएगा।

संयुक्त वाक्य- वह बाजार जाएगा और सब्जी लाएगा।

 No.-3.मिश्र वाक्य से सरल वाक्य

No.-1.मिश्र वाक्य- विद्वान् जहाँ-जहाँ जाते हैं, उनकी पूजा होती है।

सरल वाक्य- विद्वान सभी जगह पूजे जाते हैं।

No.-2.मिश्र वाक्य- जब खेल बंद हो गया तब सबलोग चले गए।

सरल वाक्य- खेल बंद होने पर सबलोग चले गए।

No.-3.मिश्र वाक्य- जिन्हें स्वयं पर विश्वास होता हैं, वे आत्मविश्वासी कहलाते हैं।

सरल वाक्य- स्वयं पर विश्वास रखने वाले आत्मविश्वासी कहलाते हैं।

 No.-4.संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य

No.-1.संयुक्त वाक्य- सुबह होती है और चिड़िया चहकने लगती है।

सरल वाक्य- सुबह होने पर चिड़िया चकने लगती है।

No.-2.संयुक्त वाक्य- मैंने बहुत कोशिश की, किंतु उसने नहीं पढ़ा।

सरल वाक्य- मेरी बहुत कोशिश के बावजूद उसने नहीं पढ़ा।

No.-3.संयुक्त वाक्य- उसे सामान लाना था, इसलिए बाजार गया।

सरल वाक्य- वह सामान लाने के लिए बाजार गया।

No.-5.मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य

No.-1.मिश्र वाक्य- ज्योहीं मैं घर से निकला, वर्षा शुरू हो गई।

संयुक्त वाक्य- मैं घर से निकला और वर्षा शुरू हो गई।

No.-2.मिश्र वाक्य- जैसे ही मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी खुल गई।

संयुक्त वाक्य- मैं स्टेशन पहुँचा और गाड़ी खुल गई।

No.-3.मिश्र वाक्य- जब हिमांशु गया तब मैं आया।

संयुक्त वाक्य- हिमांशु गया और मैं आया।

 No.-6. वाक्य-रूपांतर

विकारी शब्द की तरह वाक्य के रूप में भी लिंग, वचन, पुरुष तथा काल-भेद के अनुसार परिवर्तन होता हैं। जैसे-

लिंग के अनुसार-

गौरव लिखता है।

रानी लिखती है।

लड़का लिखता है।

लड़की लिखती है।

 वचन के अनुसार-

वह पढ़ता है।

वे पढ़ते हैं।

मैं पढ़ता हूँ।

हमलोग पढ़ते हैं।

 पुरुष के अनुसार-

उत्तम पुरुष- मैं दौड़ता हूँ। मैं गाता हूँ।

मध्यम पुरुष- तुम दौड़ते हो। तुम गाते हो।

अन्य पुरुष- वह दौड़ता है। वह गाता है।

 काल के अनुसार-

वर्तमान काल

सामान्य वर्तमान- वह खाता है।

अपूर्ण वर्तमान- वह खा रहा है।

संदिग्ध वर्तमान- वह खाता होगा।

 भूतकाल

सामान्य भूत- उसने खाया।

आसन भूत- उसने खा लिया है।

पूर्ण भूत- वह खा चुका था।

अपूर्ण भूत- वह खा रहा था।

संदिग्ध भूत- उसने खा लिया होगा।

हेतुहेतुमद् भूत- यदि वह खाता तो बीमार नहीं पड़ता।

 भविष्यत् काल

सामान्य भविष्यत्- वह खाएगा।

संभाव्य भविष्यत्- शायद वह खाए।

हेतुहेतुमद् भविष्यत्- यदि वह खाएगा तो बीमार नहीं पड़ेगा।

 

No comments:

Post a Comment