आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Defination of Synonyms Words

 

No.-1.'पर्याय' का अर्थ है- 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले' अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं।

इसे हम ऐसे भी कह सकते है- जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते है।

दूसरे अर्थ में- समान अर्थवाले शब्दों को 'पर्यायवाची शब्द' या समानार्थक भी कहते है।

जैसे- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश- इन सभी शब्दों का अर्थ है 'सूरज'

इस प्रकार ये सभी शब्द 'सूरज' के पर्यायवाची शब्द कहलायेंगे।

 पर्यायवाची शब्द को 'प्रतिशब्द' भी कहते है। अर्थ की दृष्टि से शब्दों के अनेक रूप है; जैसे- पर्यायवाची शब्द, युग्म शब्द, एकार्थक शब्द, विपरीतार्थक शब्द, समोच्चरितप्राय शब्द इत्यादि।

किसी भी समृद्ध भाषा में पर्यायवाची शब्दों की अधिकता रहती है। जो भाषा जितनी ही सम्पत्र होगी, उसमें पर्यायवाची शब्दों की संख्या उतनी ही अधिक होगी। संस्कृत में इनकी अधिकता है। हिन्दी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम शब्द है, जिन्हें हिन्दी भाषा ने ज्यों-का-त्यों ग्रहण कर लिया है।

 यहाँ एक बात ध्यान रखने की यह है कि इन शब्दों में अर्थ की समानता होते हुए भी इनके प्रयोग एक तरह के नहीं हैं। ये शब्द अपने में इतने पूर्ण हैं कि एक ही शब्द का प्रयोग सभी स्थितियों में और सभी स्थलों पर अच्छा नहीं लगता- कहीं कोई शब्द ठीक बैठता है और कहीं कोई। प्रत्येक शब्द की महत्ता विषय और स्थान के अनुसार होती है।

 कुछ विशिष्ठ पर्यायवाची शब्द नीचे दी जा रही है-

 

No.-1.अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।

No.-2. अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।

No.-3. अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।

No.-4. अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।

No.-5. अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।

No.-6. असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।

No.-7. अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।

No.-8. अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।

No.-9. अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।

No.-10. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।

No.-11. अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।

No.-12. अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।

No.-13. अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।

No.-14. अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।

No.-15. अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।

No.-16.अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।

No.-17. अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।

No.-18.अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।

No.-19. अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।

No.-20. अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।

No.-21. अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।

No.-22.अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।

No.-23. अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।

No.-24. अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।

No.-25. अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।

No.-26. अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।

No.-27.अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।

No.-28 अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

No.-29. अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।

No.-30. अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।

No.-31. अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।

No.-32. अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।

No.-33. अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।

No.-34. अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।

No.-35. अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।

No.-36. अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।

No.-37. अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।

No.-38. अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।

No.-39. अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।

No.-40. अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।

No.-41. अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।

No.-42. अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।

No.-43. अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।

No.-44. अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।

No.-45. अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।

No.-46. अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।

No.-47. अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।

No.-48. अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।

No.-49. अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।

No.-50. अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।

No.-51. अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।

No.-52. अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।

No.-53. अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।

No.-54. अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।

No.-55.अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।

No.-56.अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।

No.-57.अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।

No.-58.अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।

No.-59.अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।

No.-60.अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।

No.-61.अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।

No.-62.अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।

No.-63.अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।

No.-64.अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।

No.-65.अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।

No.-66.अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।

No.-67.अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।

No.-68.अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।

No.-69.अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।

No.-70. अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।

No.-71.अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।

No.-72.अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।

No.-73.अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।

No.-74.असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।

No.-75.असभ्य- गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।

No.-76.अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।

No.-77.अंक- संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।

No.-78.अंकन- अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।

No.-79.अँकाई- मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।

No.-80.अँकुर- अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।

No.-81.अंगज- बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।

No.-82.अंगजा- बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।

No.-83.अँगड़ाई- आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।

No.-84.अंगद- बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।

No.-85.अँगना- कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।

No.-86.अंग-भंग करना- अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।

No.-87.अंगार- चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।

No.-88.अंगिया- वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।

No.-89.अंगी- मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।

No.-90.अंगीकरण- स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।

No.-91.अंगीठी- प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।

No.-92.अँगूठी- मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।

No.-93.अंगूर- दाख, किशमिश, द्राक्षा।

No.-94.अँगोछा- गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।

No.-95.अंग्रेज- फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।

No.-96.अंचल- आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।

No.-97.अंजन- सुरमा, काजल, आँजन, काजल।

No.-98.अंजुमन- संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।

No.-99.अँटसँट- अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।

No.-100. अंड- अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।

No.-101.अंतःकरण- अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।

No.-102.अँतड़ी- आँत, अंतड़ी, अन्त्र।

No.-103.अंतःपुर- जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।

No.-104.अंतर्गत- शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।

No.-105.अंतर्दृष्टि- ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।

No.-106.अंतर्द्वद्व- मानसिक संघर्ष, दुविधा।

No.-107.अंतर्धान- ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।

No.-108.अंतर्हित- अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।

No.-109.अंदेशा- सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा, भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश।

No.-110.अंधकारमय- तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त।

No.-111.अँधेर- अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव।

No.-112.अंधेरी रात- तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा।

No.-113.अंब- अंबा, माता, जननी।

No.-114.अंबार- ढेर, राशि।

No.-115.अंबिका- माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता।

No.-116.अंश- हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा, अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या।

No.-117.अकड़- ऐंठ, तनाव, अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई।

No.-118.अकड़ जाना- कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना।

No.-119.अकथ- अनिर्वाच्य, अवाच्य, अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय।

No.-120.अकल्याण- अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि।

No.-121.अकस्मात- अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश, अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम।

No.-122.अकारण- बेमतलब, बेबात, बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन।

No.-123.अकारथ- बेकार, व्यर्थ।

No.-124.अकाल- दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय, काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी।

No.-125.अकुलाना- आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना, अधीर होना, ऊबना, उकताना।

No.-126.अकेला- एकाकी, तनहा, एकमात्र, अद्वितीय, अनन्य, अकेले-अकेले, अकेले-दम।

No.-127.अकेलापन- एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता।

No.-128.अक्खड़- अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध, शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ।

No.-129.अक्षर- वर्ण, हरुफ, अविनाशी।

No.-130.अकसर- प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः।

No.-131.अखंड- पूरा, समूचा, पूर्ण, अविभक्त, अजस्र, निरंतर, लगातार, अक्षय, अक्षुण्ण।

No.-132.अखंडता- सततता, निरंतरता, अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता।

No.-133.अखरना- बुरा लगना, अप्रिय लगना, कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना।

No.-134.अखाड़ा- मंडली, मठ, व्यायाम- शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान, तमाशा दिखाने वाले या नाच-गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली।

No.-135.अखिल- पूरा, समूचा, संपूर्ण, अखंड, अक्षय, अक्षुण्ण।

No.-136.अख्तियार- अधिकार, वश, प्रभुत्व, सामर्थ्य।

No.-137. अगड़म- बगड़म-प्रकाष्ठ, निरर्थक पदार्थ, काठ-कबाड़, बेकार की चीज, अंगड़-खंगड़।

No.-138. अगणित- असंख्य, बेशुमार, अनगिनत, अनंत, अपार, अमित, अपरिमित, असीम, निस्सीम।

No.-139.अगम, अगम्य- कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक।

No.-140.अगर- यदि, जो, यद्यपि, अगरचे।

No.-141.अगर-मगर (करना)- टालमटोली करना, टालना।

No.-142.अगल-बगल- आसपास, आजु-बाजू, निकट।

No.-143.अगला- अग्र, अग्रवर्ती, सामने का, पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम।

No.-144.अगस्त्य- शिव, तीर्थ, दक्षिण का एक प्रसिद्ध तीर्थ, एक ऋषि का नाम, वृक्ष।

No.-145.अगाध- अथाह, गहरा, अज्ञेय, दुर्बोध, अपार, असीम, बहुत।

No.-146.अगुआ- अग्रणी, मुखिया, नेता, सरदार, नायक, प्रधान, मार्गदर्शक, पुरोगम, पुरोधा, विवाह सम्बन्ध ठीक करने वाला।

No.-147.अगोचर- अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत, अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर।

No.-148.अगोरना- रखवाली करना, पहरा देना, रखाना, चौकीदार करना, यत्न से रखना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना, बाट देखना।

No.-149.अग्निकण- स्फुल्लिंग, चिनगारी।

No.-150.अग्निकांड- अग्निदाह, प्रचंड अग्नि, दीपन, ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रज्वलन।

No.-151.अग्निज्वाला- ज्वाला, शिखा, अग्निशिखा, भस्मनी, लूक, लुकारी, लपट, लौ।

No.-152.अग्नि संताप- संज्वर, संताप, दाह, झुलस, जलन।

No.-153.अग्र- आगा, अग्रभाग, सिरा, नोक, श्रेष्ठ, उत्तम, प्रधान, प्रमुख, मुख्य, अगला, आगामी।

No.-154.अग्रगण्य- प्रधान, प्रमुख, मुख्य, प्रथम, पहला, प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, नामवर।

No.-155.अग्रज- बड़ा भाई, बड़भ्राता, अगुआ, नेता, नायक।

No.-156.अग्रणी- नायक, नेता, मार्गदर्शक, अगुआ, प्रधान, प्रमुख, मुख्य।

No.-157.अग्रसूचना देना- पूर्वाभास देना, पूर्वज्ञान कराना, पूर्व चिन्ह बताना, पूर्व लक्षण बताना।

No.-158.अग्राह्य-अनुचित, अनुपयुक्त, अस्वीकार्य, अमान्य।

No.-159.अघाना- तृप्त होना, पेट भरना, संतुष्ट हो जाना, छकना, पूर्ण हो जाना, जी भर जाना।

No.-160.अचंभा- चकित, सन्न, आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी।

No.-161.अचल- अविचल, अटल, अडिग, निश्चल, दृढ, स्थिर, अटूट।

No.-162.अचला- धरती, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि।

No.-163.अचवना- मुँह धोना, कुल्ली करना, आचमन करना, अचवन करना।

No.-164.अचानक- एकाएक, एकबारगी, सहसा, अकस्मात, यक-ब-यक, अनायास, हठात्, दैवयोग से, संयोग से, संयोगवश, अप्रत्याशित रूप से, आकस्मिक रूप से, अनजाने ही।

No.-165.अचिर- तुरन्त, बिना देरी के, फौरन।

No.-166.अचीन्हा- बे पहिचाना, अनजान।

No.-167.अचूक- अमोघ, अनिष्फ़ल, (साधन, औषध आदि के सन्दर्भ में लाक्षणिक प्रयोग) रामबाण, ब्रह्ममास्त्रा।

No.-168.अचेत- मूर्च्छित, बेहोश, विकल, विह्वल, असावधान, अनजान, बेखबर, नासमझ, मूर्ख, जड़।

No.-169.सबसे अच्छा- श्रेष्ठ, उत्तम, अत्युत्तम, सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम।

No.-170.अच्छा लगना- प्रिय लगना, भाना, पसंद आना, सुहाना, रुचना, नजर में चढ़ना, जँचना, फबना, सजना, शोभा देना।

No.-171.अच्छा न लगना- बुरा लगना, अखरना, खलना, चुभना, सालना, एक आँख न भाना, फूटी आँख न भाना।

No.-172.अछूत- अस्पृश्य, हरिजन, अंत्यज, अनुसूचित जातीय।

No.-173.अजय- पराजय, हार।

No.-174.अजस्र- लगातार, निरन्तर, सिलसिलेवार, क्रमिक।

No.-175.अजिर- आँगन, सेहन, हवा वायु, पवन, वात।

No.-176.अजीर्ण- अपच, बदहजमी।

No.-177.अज्ञ- मूर्ख, अज्ञानी, बेवकूफ, नासमझ।

No.-178.अज्ञान- जड़ता, मूर्खता, अविद्या, मोह, अविवेक।

No.-179.अज्ञानी- निर्बुद्धि, अनभिज्ञ, अज्ञ, मूढ़, अनजान, मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ।

No.-180.अटकना- अड़ना, रुकना, फँसना, बझना, रुकावट पड़ना, बाधा पड़ना, टिकना, ठहरना।

No.-181.अटकल- अनुमान, अंदाज, कूत।

No.-182.अटकाना- रोकना, ठहराना, टिकाना, अड़ाना, छेकना, रुकावट डालना, फँसाना, उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना।

No.-183.अटना- समाना, भर जाना, भरना, पर्याप्त होना।

No.-184.अटल- स्थिर, अचल, अडिग, अविचलित, चिरस्थायी, पक्का, दृढ, धुव्र, निश्चित, अवश्यम्भावी, नियत, स्थायी, निश्चल, अचर, कृत संकल्प, दृढ़ संकल्प, दृढ़ प्रतिज्ञ, दृढ़ निश्चय, स्थिरमति, हठी, नित्य, अक्षय, शाश्वत, अमर।

No.-185.अटूट- अखण्ड, निरन्तर, अचल, दृढ़, अटल।

No.-186.अणु- कण, छोटा टुकड़ा, रज, रजकण।

No.-187.अण्डाकार- दीर्घवृत्तीय, दीर्घवृत्ताकार, अण्डवृत्ताकार।

No.-188.अति- बहुत अधिक, अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती, अनाचार।

No.-189.अतिक्रमण- संक्रामण, अतिचरन, उत्क्रमण, अतिचार, अवज्ञा उल्लघंन।

No.-190.अतिरिक्त- सिवाय, अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा, न्यारा।

No.-191.अतिसार- उदरामय, अतीसार, पेचिश।

No.-192.अतीत- भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त।

No.-193.अतीव प्रसन्नता- परमानन्द, हर्षातिरेक, हर्षोन्माद, अत्यानन्द, प्रहर्ष, मौज।

No.-194.अतुल- अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय।

No.-195.अत्यंत- अधिक, अतिशय, अत्यधिक, काफी, बेहद।

No.-196.अत्याचार- अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड, ढकोसला।

No.-197.अथाह- अगाध, गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़, कठिन।

No.-198.अदद- गिनती, अंक, संख्या।

No.-199.अदब करना- श्रद्धा रखना, पूजा-भाव रखना, भक्ति-भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना, शिष्टाचार।

No.-200.अदरक- आदी, आर्द्रक, शृंगवेर।

No.-201.अदला-बदली- विनिमय, आदान-प्रदान, उलटफेर, हेरफेर, परिवर्तन।

No.-202.अदायगी- ऋण भुगतान, निपटाव, भुगतान, चुकती, भरपायी, वापसी, प्रतिदान, प्रत्यार्पण।

No.-203.अदृश्य- अलख, अगोचर, ओझल, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, परोक्ष।

No.-204.अद्भुत- विचित्र, विलक्षण, आश्चर्यजनक, स्वर्गीय, विस्मयजनक, अनोखा, अप्रतिम, दिव्य, अनूठा, असांसरिक, निराला अपूर्व, अलौकिक, अपार्थिव, अतिप्राकृत, लोकातीत, अजीब, अजब।

No.-205.अद्वितीय- एकाकी, अकेला, एक, बेजोड़, असाधारण, अनुपम, विचित्र, विलक्षण, अद्भुत, अजीब, प्रधान, मुख्य।

No.-206.अधम- निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय।

No.-207.अधर्म- विरुद्धाचरण, धर्मोल्लघंन, नीतिभंग, अपराध, कल्मष, दुरित, अघ, दोष, कुकर्म, पातक, अपकर्म, पाप, दुष्कर्म, दुराचार, अनाचार, पापकर्म, गुनाह।

No.-208.अधार्मिक- धार्मिक मत विरोधी, धर्मविमुख, धर्मविरत, नास्तिक।

No.-209.अधिकता- बाहुल्य, बहुलता, बहुत्व, बहुविधता, विविधता, बहुरूपता, अनेकरूपता, विभिन्नता, प्राचुर्य, प्रचुरता, अनेकता, आधिक्य, वैपुल्य, विपुलता, पर्याप्ति, यथेष्टता, पुष्कलता, रेलपेल, अतिशयता, बहुतायत, उद्रेक, अतिरेक, अधिकाई, वृद्धि, स्फीति, प्रभूतता।

No.-210.अधिकांश- भूयिष्ठ, अत्यधिक, अतिशय, अधिकतम, बहुतम, ज्यादातर।

No.-211.अधिकार- प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वत्व, स्वामित्व, दावा, हक, अखत्यार, वश, काबू, सत्ता, शासन, अधिकार, शक्ति, प्रभाव, क्षमता, सामर्थ्य, योग्यता।

No.-212.अधिकार क्षेत्र- अधिक्षेत्र, न्यायक्षेत्र, न्याय सीमा, अधिकार सीमा, अमलदारी, अस्तित्व क्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, कार्य क्षेत्र, कर्म क्षेत्र।

No.-213.अधिकार छोड़ना- स्वत्व त्यागना, हाथ उठा लेना, दावा हटा लेना, दावा छोड़ देना।

No.-214.अधिकारी- हकदार, दावेदार, स्वत्वधारी, स्वामी, कब्जेदार, अधिपति, प्रभु, सत्ताधारी, शासक, पदाधिकारी, अफसर, विज्ञ, पात्र, योग्य।

No.-215.अधिवक्ता- प्रतिनिधिवक्ता, मुखपात्र, पक्षवक्ता, वकील, नुमाइंदा।

No.-216.अधीनस्थ- अतिरिक्त, सहायक, निम्न पदस्थ, उपाश्रित।

No.-217.अधीनस्थ पदाधिकारी- उपाधिकारी, अधीनस्थ अभिकर्त्ता, सहायक कर्मचारी, निम्न पदाधिकारी, नायब अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी, उपाश्रित अधिकारी, पेशकार।

No.-218.अधेड़- प्रौढ़त्व, प्रौढ़ावस्था, पक्की उम्र।

No.-219.अधोलोक- पाताल, रसातल।

No.-220.अध्यक्ष- सभापति, प्राध्यक्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, अधिष्ठाता, नायक, प्रमुख, मुखिया, सरदार, चेयरमैन।

No.-221.अध्ययन- पठन, पढ़ना, पढ़ाई, पारायण, अवलोकन, निरीक्षण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण, अनुशीलन, परिशीलन।

No.-222.अध्यापक- शिक्षक, गुरु, उस्ताद।

No.-223.अनंत- असीम, बेहद, निस्सीम, अपरिमित, अविनाशी, नित्य, अक्षम, अक्षुण्ण, अमर, अतिशय, अधिक, अगणित, असंख्य, बहुत, बेशुमार, आकाश, आसमान, नभ, गगन।

No.-224.अनकहा- अव्यक्त, अनुक्त, गुप्त, अकथित, अध्वनित।

No.-225.अनगिनत- अगणित, संख्यातीत, असंख्य, अनगिनत, बेहद, बेशुमार, असीम।

No.-226.अनजान- अज्ञात, अपरिचित, अनभिज्ञ, भोला-भाला, नासमझ, नादान, सीधा, अज्ञ, अज्ञानी।

No.-227.अनदेखा- बिनदेखा, अदेखा।

No.-228.अनन्तर- तदुपरांत, तत्पश्चात्, इसके पश्चात्, इसके बाद, उसकी पीछे, फिर।

No.-229.अनपढ़- मुर्ख, गँवार, अपढ़, अशिष्ट, अशिक्षित, उजड्ड, अक्खड़ जाहिल, निरक्षर।

No.-230.अनबन- मतभेद, वैमनस्य, विरोध, असहमति, झगड़ा, तकरार, विवाद, बखेड़ा, टंटा।

No.-231.अनमना- उदास, अन्यमनस्क, उन्मन, विमुख, विरक्त, उदास, गतानुराग, अन्यमनस्क।

No.-232.अनवरतता- नित्यता, लगातार, शाश्वतता, चिरन्तनता, चिरस्थायित्व, सनातनता, सातत्य, क्रमबद्धता, निरन्तरता, बिना रुके।

No.-233.अनाज- अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न।

No.-234.अनाज गोदाम- धान्यागार, धान्यकोष्ठ, कोठार, खत्ती, अन्नागार, अन्नभंडार, गल्ला- गोदाम।

No.-235.अनादर- अवहेलना, अवज्ञा, तिरस्कार, उपेक्षा, उपहास, अश्रद्धा, अवमान, अपमान, तौहीन, हिकारत, अपकर्ष, मानमर्दन, प्रतिष्ठा भंग, परिभव, पराभव, असम्मान।

No.-236.अनादर करना- अवज्ञा करना, अपमान करना, उपेक्षा करना, तुच्छ समझना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, हेय समझना, निरादर करना।

No.-237.अनादरपूर्ण- निरादरपूर्ण, असम्मानपूर्ण, अपमानपूर्ण, अवमानी, अपेक्षामय, पराभवपूर्ण।

No.-238.अनाप-शनाप- अंटसंट, उटपटांग, अव्यवस्थित, बेहिसाब, अपरिमित, असीम, बेहद, निस्सीम।

No.-239.अनावश्यक- अनपेक्ष, निष्प्रयोजन, व्यर्थ, बेकार, अनपेक्षित, फिजूल, फालतू, गैर-लाजिमी, गैर-जरूरी, गौण।

No.-240.अनिंद्य- अनिंदनीय।

No.-241.अनियत- कदाचित, विरला, यदा-कदा।

No.-242.अनियमित- अनियत, नियमविरुद्ध, बेकायदा, अनियमी, असमान।

No.-243.अनिवार्य गुण- सहज प्रवृति, नैसर्गिक प्रवृति, स्वाभाविक गुण, अपरिहार्य लक्षण, अत्यावश्यक गुण, भाव, निष्कर्ष।

No.-244.अनिश्चय- असमंजस, दुविधा, उलझन।

No.-245.अनिश्चित- अनिर्णयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, संशयात्मक, दोलायमान, विचारधीन, अनियमित, असंबद्ध, अनधिकृत, असंख्य, अगण्य, अस्पष्ट, अस्थिर, भ्रामक, संशयपूर्ण, शंकाकुल।

No.-246.अनिष्ट- बुरा, अनुचित, अशुभ, अहितकर, अमंगल, अकल्याण, अवांछित, अनभिष्ट।

No.-247.अनुकंपा- कृपा, दया, सहानुभूति।

No.-248.अनुकरण- नकल, देखादेखी, अनुसरण, अनुगमन, अनुवर्तन, अनुकृति, प्रतिकृति।

No.-249.अनुकूल- अनुसार, अनुरूप, मुआफिक, संगत, अविरुद्ध, पक्ष में अभिमत, सामंजस्यपूर्ण, हितकर, लाभदायक, कल्याणकार।

No.-250.अनुकूलता- अनुयोज़्यता, अविरुद्धता, अनुरूपता, आनुकूल्य, अनुकूलनशीलता, अविमुखता।

No.-251.अनुकूल होना- अनुरूप होना, ऐक्य होना, एकमत होना, एकरूप होना।

No.-252.अनुचित- अनुपयुक्त, अवांछनीय, अयुक्तसंगत, युक्तहीन, असंगत, नामुनासिब, इष्टप्रतिकूल, बेजा, गैरमाकूल, नाजायज, गैरबाजिब, नीतिविरुद्ध, अनैतिक, असमीचीन, असमयोचित।

No.-253.अनुपम- उपमारहित, असाधारण, अप्रतिम, निरूपम, अपूर्व, अद्वितीय, बेजोड़, अतुल, बेनजीर, सुन्दर, बढ़िया, अच्छा, लाजवाब।

No.-254.अनुपस्थित- गैरमौजूदगी, गैरहाजिरी, अविद्यमानता, अभाव, कमी, रहित, शून्यता।

No.-255.अनुभव- तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती, संवेदनशीलता, इंद्रियबोध क्षमता, इंद्रियबोध शक्ति, संवेदन, संवेदना।

No.-256.अनुभवहीन- अकुशल, अपटु, अनिपुण, अनाड़ी, अनभ्यस्त, अनुभवरहित।

No.-257.अनुभवी- कर्मप्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण, जानकार, तजुर्बेकार।

No.-258.अनुमति-पत्र- अनुज्ञापत्र, आज्ञापत्र, पर्ची, परमिट, परवाना, इजाजतनामा।

No.-259.अनुमान- अटकल, अंदाज, कयास, कूत, पूर्वानुमान, प्राक्कलन, मूल्यांकन, आकलन।

No.-260.अनुयायी- अनुगामी, मतावलंबी, भक्त, अनुकर्त्ता, अनुगतिक, समर्थक, नौकर, सेवक, अनुचर, चाकर, दास।

No.-261.अनुरक्ति- अनुराग, प्रेम, स्नेह।

No.-262.अनुरूप- आनुषंगिक, सदृश, समरूप, समान, तुल्यरूप, समान, एकरूप, मिलता-जुलता।

No.-263.अनुरूपता- सामंजस्य, संगति, सादृश्य, संगतता, अनुकूलता, समरूपता, एकरूपता, तुल्यरूपता, समानता।

No.-264.अनूठा- अनोखा, निराला, विलक्षण, अनुपम, बेजोड़।

No.-265.अनेक- विविध, नाना, कई, असंख्य, अगणित।

No.-266.अनेकता- बहुरूपता, वैविध्य, विविधता अनैक्य, विभिन्नता, नानात्व।

No.-267.अनोखा- विलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला, अजीब, विस्मयजनक, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अप्रतिरूप, अनूठा, बेजोड़, चमत्कारिक।

No.-268.अन्य- दूसरा, इतर, और अनंतर, बाद वाला।

No.-269.अन्यथा- वर्ना नहीं तो, और तरह, और कुछ।

No.-270.अन्वेषण- जाँच, खोज, अनुसंधान अन्वेषण।

No.-271.अपकार- अहित, अमंगल, अनिष्ट, हानि, बुराई, अनुपकार, द्रोह, द्वेष, दुष्क्रिया, मंदकर्म।

No.-272.अपकारी- कुकर्मी, अनर्थकारी, अहितकारी, अनिष्टसाधक, बुरा करने वाला, दुष्टबुद्धि, कुबुद्धि, पीड़क।

No.-273.अपकर्ष- अवनति, अधोगति, घटाव, उतार, पतन, अधोपतन।

No.-274.अपढ़ आदमी- अशिक्षित व्यक्ति, निरक्षर व्यक्ति, निरक्षर भट्टाचार्य, अप्रबुद्ध व्यक्ति।

No.-275.अपना- निज, निजी, व्यक्तिगत, वैयक्तिक, स्वकीय, आत्म, आत्मीय।

No.-276.अपनाना- स्वीकार करना, ग्रहण करना, आत्मसात् करना, कबूल करना, अख्तियार करना, अंगीकार करना, अपना बनाना, आत्मीयता स्थापित करना, गले लगाना, कलेजे से लगाना, आश्रय देना।

No.-277.अपनापन- स्वत्व, निजीपन, व्यक्तिगत, अपनत्व, आत्मीयता।

No.-278.अपने आप- स्वयं, स्वमेव, स्वतः, खुद-ब-खुद, अनायास, बेसाख्ता, बरबस, बेअख्तियार, हठात, यंत्रवत।

No.-279.अपमानजनक- निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण।

No.-280.अपयश- अपकीर्ति, अयश, अकीर्ति, अपवाद, निन्दा।

No.-281.अपराध- दुष्कर्म, गुनाह, गलती, दोष, पाप, कसूर, खता, जुर्म।

No.-282.अपशकुनी- अपशाकुनिक, अनिष्टशंसी, अनष्टिकारी, अमंगलसूचक।

No.-283.अपहरण- हर लेना, छीन लेना, जबरदस्ती उठा ले जाना, अगवा।

No.-284.अपार- अनंत, असीम, निस्सीम, बेहद, बेशुमार।

No.-285.अप्रसन्न- नाराज, उदास, दुःखी, विरक्त, अन्यमनस्क, खिन्न, म्लान, असंतुष्ट।

No.-286.अप्रसन्नता- खिन्नता, म्लानता, नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी।

No.-287.अप्राकृतिक- असहज, असाधारण, अप्राकृत, पैशाचिक, प्रकृति विरुद्ध, अस्वाभाविक।

No.-288.अप्रिय- अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू, बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद।

No.-289.अप्सरा- देवांगना, देवबाला, देववधू, सुरबाला, सुरनारी, सुरसुन्दरी, दिव्यांगना, हूर परी, सुन्दरी, कामिनी, मोहिनी।

No.-290.अफ़सोस- दुःख, खेद, विषाद, शोक, पश्चाताप, गम, म्लानि।

No.-291.अब- इस समय, अभी, आज, संप्रति, आजकल, इन दिनों, आगे भविष्य में।

No.-292.अभयदान- रक्षावचन, सुरक्षादान, सुरक्षण, रक्षण।

No.-293.अभागा- हतभाग्य, बदनसीब, भाग्यहीन, अभाग्यशाली, मनहूस, बदकिस्मत, मंदभाग्य, दुःखापन्न।

No.-294.अभाग्य- दुर्दैव, दुर्भाग्य, अदिष्ट, विधिवाम, कुसमय, बदकिस्मती, भाग्यहीनता।

No.-295.अभाव-कमी, तंगी, टोटा, हीनता, क्षीणता।

No.-296.अभिनय करना- इंगित करना, हाव-भाव व्यक्त करना, नाटकीय प्रदर्शन, स्वाँग।

No.-297.अभिनेता- नट, भाँड, नाटक पात्र, मंचनायक, अदाकार पात्र, नायक, छद्मवेशी।

No.-298.अभिन्नता- ऐकात्म्य, ऐक्य, अभेद, तादात्म्य, सायुज्य, एकात्मता, अनन्यता, पूर्णता।

No.-299.अभिप्राय- तात्पर्य, आशय, विचार, मंतव्य, उद्देश्य, ध्येय, लक्ष्य, प्रयोजन, इरादा, नीयत, मंशा, मुराद, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, स्पृहा, कामना।

No.-300.अभिमन्यु- सौभद्र, पार्थनंदन, पाण्डुपौत्र।

No comments:

Post a Comment