आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Continents Questions and Answers in Hindi

 

 विश्व के महाद्वीपों से संबंधित प्रश्न (World Continents Questions in Hindi) : महाद्वीप विशाल एवं प्राकृतिक रूप से विभाजित स्थलीय भाग हैं, जो मानव के लिए आवास के साथ-साथ विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। महाद्वीप (Continent) का अर्थ है-एकीकृत या आपस में जुड़ी हुई भूमि। प्रारम्भ में महाद्वीप शब्द का प्रयोग प्रायद्वीपीय क्षेत्रों (Peninsular Regions) या टापुओं (Island) के लिए किया जाता था।

वर्तमान में समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भूखण्डों को महाद्वीप कहते हैं। विश्व को सात महाद्वीपीय क्षेत्रों; जैसे-एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका में विभाजित किया गया है। वर्तमान में इन सभी महाद्वीपों का कुल क्षेत्रफल 148,647,000 वर्ग किमी है, जोकि पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 29.2% है। क्षेत्रफल के घटते क्रम में महाद्वीपों का क्रम- एशिया > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > अंटार्कटिका > यूरोप > ऑस्ट्रेलिया। महाद्वीपों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को नीचे दिया गया है, जिन्हें अच्छी तरह रट ले।

 No.-1. विश्व में महाद्वीपों की कुल संख्या कितनी है?

(a) 5

(b) 6

(c) 7

(d) 8

No.-2. किस महाद्वीप का क्षेत्रफल सबसे कम है? [IB 2015]

(a) अफ्रीका

(b) एशिया

(c) यूरोप

(d) ऑस्ट्रेलिया

No.-3. किस महाद्वीप को 'प्रायद्वीपीय महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अफ्रीका

No.-4. कौन-सा एक 'द्वीपीय महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अंटार्कटिका

No.-5. 'कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स' किसे कहते हैं? [SSC 2015]

(a) एशिया

(b) ऑस्ट्रेलिया

(c) अफ्रीका

(d) अटार्कटिका

No.-6. किस महाद्वीप को 'मानव घर' कहा जाता है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) अफ्रीका

(d) आस्ट्रेलिया

No.-7. किस महाद्वीप को 'अंध महाद्वीप' के उपनाम से जाना जाता है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) अफ्रीका

(d) आस्ट्रेलिया

No.-8. किस महाद्वीप को 'पक्षियों का महाद्वीप' के उपनाम से जाना जाता है?

(a) उत्तर अमेरिका

(b) दक्षिण अमेरिका

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अंटार्कटिका

No.-9. किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के 'एस' (S) अक्षर की तरह है?

(a) दक्षिण अमेरिका

(b) अफ्रीका

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अंटार्कटिका

No.-10. कौन-सा महाद्वीप पूर्णतः हिमाच्छादित है?

(a) उत्तरी अमेरिका

(b) दक्षिणी अमेरिका

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अंटार्कटिका

No.-11. किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अंटार्कटिका

No.-12. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है?

(a) माउंट एवरेस्ट

(b) माउंट एल्ब्रुश

(c) माउंट मैकिन्ले

(d) माउंट एकांकागुआ

No.-13. अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(a) माउंट मैकिन्ले

(b) माउंट एकांकागुआ

(c) माउंट किलिमंजारो

(d) माउंट विन्सन मैसिफ

No.-14. एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(a) गाडविन आस्टिन का

(b) माउंट एवरेस्ट

(c) कंचनजंघा

(d) नंदादेवी

No.-15. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(a) माउंट कोस्यूस्को

(b) माउंट विन्सन मैसिफ

(c) माउंट मैकिन्ले

(d) माउंट एल्ब्रुश

No.-16. एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

(a) अरल सागर

(b) बाल्खश झील

(c) कैस्पियन सागर

(d) बैकाल झील

No.-17. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

(a) सुपीरियर झील

(b) यूरन झील

(c) मिशिगन झील

(d) ग्रेट बियर झील

No.-18. यूरोप महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(a) राइन

(b) डेन्यूब

(c) वोल्गा

(d) सीन

No.-19. आस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(a) मर्रे-डार्लिंग

(b) मिचेल

(c) मर्चिसन

(d) गिल्बर्ट

No.-20. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

(a) मिसीसिपी मिसौरी

(b) सेंट लारेंस

(c) रियोग्रैंडे

(d) यूकान

No.-21. सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप कौन-सा है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) उत्तरी अमेरिका

(d) अफ्रीका

No.-22. कौन-सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) अफ्रीका

(d) आस्ट्रेलिया

No.-23. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु कौनसा है?

(a) आशा अंतरीप

(b) केप अगुलहास

(c) केपटाऊन

(d) नेटाल

No.-24. किस महाद्वीप को 'पठारी महाद्वीप' कहते हैं?

(a) आस्ट्रेलिया

(b) एशिया

(c) यूरोप

(d) अफ्रीका

No.-25. किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्गों का सर्वाधिक विकास हुआ है?

(a) यूरोप

(b) एशिया

(c) उत्तरी अमेरिका

(d) अफ्रीका

No.-26. कौन-सा एक मलेशिया देश की प्रशासनिक राजधानी तथा संघीय प्रशासनिक केंद्र है? [IAS 2009]

(a) कोटा भारू

(b) कुआला टैरंगानू

(c) पुत्राजाया

(d) ताइपिंग

No.-27. दक्षिण गंगोत्री' कहां स्थित है? [BPSC 2008]

(a) उत्तराखंड

(b) आर्कटिक

(c) हिमालय

(d) अंटार्कटिका

No.-28. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी छोर का नाम क्या है जहाँ पर प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर आपस में मिलते हैं? [RRB 2018]

(a) केप टाऊन

(b) कप आफ गुड हापमान

(c) केप हॉर्न

(d) केप कैनवरेल

No.-29. 'द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस' नाम से किस महाद्वीप को जाना जाता है?

(a) यूरोप

(b) एशिया

(c) अफ्रीका

(d) ऑस्ट्रेलिया

No.-30. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है? [SSC 2017]

(a) 24-25%

(b) 29-30%

(c) 33-34%

(d) 42-43%

No.-31. कौन-सा शहर किसी देश की राजधानी नहीं है? [BPSC 2011]

(a) कैनबरा

(b) सिडनी

(c) वेलिंगटन

(d) रियाद

No.-32. संसार का सबसे आर्द्र महाद्वीप कौनसा है? [SSC 2010]

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) उत्तरी अमेरिका

(d) दक्षिण अमेरिका

No.-33. विश्व के किस देश में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की संख्या सबसे अधिक है? [SSC 2019]

(a) चीन

(b) भारत

(c) नेपाल

(d) पाकिस्तान

No.-34. कौन-सा सयुक्त राज्य अमेरिका का एक द्वीपीय राज्य है? [RRB 2018]

(a) बाली द्वीप समूह

(b) सेंटोरिनी द्वीप समूह

(c) फिजी द्वीप समूह

(d) हवाई द्वीप समूह

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment