आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

CBSE Xth HINDI-A outside delhi 2019 SOLUTIONS

 

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-A 2019 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

 खंड - ख

व्यावहारिक व्याकरण

No.-3. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन का निर्देशानुसार उत्तर लिखिए :

No.-1. मुझे अपनी पत्नी और पुत्र की मृत्यु के साथ ही फादर के शब्दों से झरती शांति भी याद आ रही हैं।

(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

उत्तर- मुझे अपनी पत्नी और पुत्र की मृत्यु याद आ रही है और साथ ही फादर के शब्दों से झरती शांति भी याद आ रही है।

No.-2. रात हुई और आकाश में तारों के असंख्य दीप जल उठे। (सरल वाक्य में बदलिए)

उत्तर- रात होने पर आकाश में तारों के असंख्य दीप जल उठे।

No.-3. माँ ने कहा कि शाम घर आ जाना। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)

उत्तर- संज्ञा आश्रित उपवाक्य।

No.-4. पान वाले के लिए यह मजेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित कर देने वाली।

(मिश्र वाक्य में बदलिए)

उत्तर- पान वाले के लिए जो बात मजेदार थी वह हालदार साहब के लिए चकित कर देने वाली थी।

No.-4. निम्नलिखित में से किन्हीं चार वाक्यों का निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए :

No.-1. हालदार साहब ने पान खाया। (कर्मवाच्य में बदलिए)

उत्तर- हालदार साहब के द्वारा पान खाया गया।

No.-2. दादा जी प्रतिदिन पार्क में टहलते हैं। (भाववाच्य में बदलिए)

उत्तर- दादा जी से प्रतिदिन पार्क में टहला जाता है।

No.-3. गाँधी जी द्वारा विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया गया (कर्तृवाच्य में बदलिए)

उत्तर- गाँधी जी ने विश्व को सत्य और अहिंसा का सन्देश दिया।

No.-4. पान कहीं आगे खा लेंगे। (कर्मवाच्य में बदलिए)

उत्तर- पान कहीं आगे से खा लेंगे।

No.-5. खिलाड़ी दौड़ नहीं सका। (भाववाच्य में बदलिए)

उत्तर- खिलाड़ी से दौड़ा नहीं गया।

No.-5.निम्नलिखित वाक्यों में से चार रेखांकित पदों का पद परिचय लिखिए-

No.-1.सुरभि विद्यालय से अभी-अभी आई है।

उत्तर- संज्ञा, जातिवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, अपादान कारक।

No.-2. उसने मेरी बातें ध्यानपूर्वक सुनी।

उत्तर- रीतिवाचक, क्रियाविशेषण, 'सुनना' क्रिया की विशेषता।

No.-3. शाबाश! तुमने बहुत अच्छा काम किया।

उत्तर- सर्वनाम, मध्यमपुरुष वाचक, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक।

No.-4. वहाँ दस छात्र बैठे हैं।

उत्तर- विशेषण, निश्चित संख्यावाचक, पुल्लिंग, बहुवचन।

No.-5. परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलती।

उत्तर- संबंधबोधक अव्यय, परिश्रम के साथ संबंध।

No.-6. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

No.-1.'भयानक रस' का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- उधर गरजती सिंधु लहरियाँ कुटिल काल के जालों सी।

चली आ रहीं फेन उगलती फन फैलाये व्यालों-सी।। (जयशंकर प्रसाद)

No.-2. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए :

तनकर भाला यूँ बोल उठा

राणा! मुझको विश्राम न दे।

मुझको वैरी से ह्रदय-क्षोभ

तू तनिक मुझे आराम न दे।

उत्तर- वीर रस

No.-3. 'जुगुप्सा' किस रस का स्थायी भाव है ?

उत्तर- वीभत्स रस।

No.-4. 'शांत' रस का स्थायी भाव क्या है ?

उत्तर- निर्वेद।

No.-5. किस रस को 'रसराज' भी कहा जाता है ?

उत्तर- श्रृंगार।

 खंड - घ

No.-12. निम्नलिखित में से किन्हीं एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :

No.-1. महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा

जीवन शैली

कामकाजी महिलाओं की समस्या

सुरक्षा में कमियों के कारण व सुझाव

No.-2. मित्र की परख संकट में

भले दिनों के मित्र

बुरे दिनों के मित्र

मित्र की परख

No.-3. मेरी कल्पना का विद्यालय

विद्यालय में क्या है अनावश्यक

क्या-क्या है आवश्यक

विद्यालय और परिवेश

 No.-13. आपके क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उपयुक्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

अथवा

अपने प्रिय मित्र को पत्र लिखकर धन्यवाद दीजिए कि आड़े वक्त में उसने किस तरह आपका साथ दिया था।

 No.-14. आपके शहर में एक नया वाटर पार्क खुला है, जिसमें पानी के खेल, रोमांचक झूलों, मनोरंजक खेलों और खान-पान की व्यवस्था है। इसके लिए एक विज्ञापन का आलेख लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।

अथवा

आपके पिताजी अपनी पुरानी कार बेचना चाहते हैं। इसके लिए पूरा विवरण देते हुए एक विज्ञापन का आलेख लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।

No.-13.आपके क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उपयुक्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

 19-कौशलपुर,

कानपुर।

 दिनांक : 29-3-20XX

 सेवा में,

स्वास्थ्य अधिकारी।

 महोदय,

सविनय निवेदन इस प्रकार है कि मैं वाराणासी क्षेत्र का निवासी हूँ इस पत्र के द्वारा आपका ध्यान अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्या की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ। हमारे क्षेत्र में डेंगू प्रबल रूप से फैलता ही जा रहा है जिस कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त कमी है। उचित स्वास्थ्य सुविधाएँ और डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों की मृत्यु हो रही है।

 अतः आप से निवेदन है कि हमारे क्षेत्र के अस्पताल में उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और दवाएँ उपलब्ध करवाई जाए जिसमें डेंगू से पीड़ित मरीजों की जान बचाई जा सके।

 यदि आपने मेरी समस्या पर अमल किया तो मैं और मेरे क्षेत्र के निवासी आपके अत्यंत आभारी रहेंगे।

 सधन्यवाद !

 भवदीय,

नन्द कुमार

 अपने प्रिय मित्र को पत्र लिखकर धन्यवाद दीजिए कि आड़े वक्त में उसने किस तरह आपका साथ दिया था।

 142 पटेल नगर,

नई दिल्ली।

 दिनांक :13-3-20XX

 प्रिय मित्र,

मधुर स्मृति।

 मैं यहाँ पर कुशल मंगल हूँ तथा तुम्हारी कुशलता की कामना ईश्वर से करता हूँ।

पत्र लिखने का कारण यह कि मैं तुम्हें तुम्हारी दयालुता और सहयोग भावना के लिए तहेदिल से धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूँ।

मित्र जब मुझे पैसे की सख्त आवश्यकता थी और मैं लाचार था तब आड़े वक्त में तुमने मुझे पैसे देकर मेरी समस्या को दूर किया। मैं शुक्रगुजार हूँ कि तुम्हारा किस प्रकार कर्ज चुकाऊँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम्हारे जैसा मित्र सबको मिले। मैं तुम्हारी दयालुता को कभी भुला नहीं पाऊंगा घर में अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम देना और छोटे भाई बहन को प्यार।

 तुम्हारा अभिन्न मित्र,

विवेक।

 No.-14. आपके शहर में एक नया वाटर पार्क खुला है, जिसमें पानी के खेल, रोमांचक झूलों, मनोरंजक खेलों और खान-पान की व्यवस्था है। इसके लिए एक विज्ञापन का आलेख लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।

ख़ुशख़बरी!........ ख़ुशख़बरी!........ ख़ुशख़बरी!

आपके शहर में पहली बार

मसलती की बहार

आइए आइए! वाटर पार्क का आनंद लीजिए।

पानी के रोमांचक खेल आनंददायक झूले

मनोरंजक खेलों के संग खान-पान के रंग

अपने शहर में वाटर पार्क का असीमित आनंद लीजिए।

जिंदगी को सुकून दीजिए

आइए टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट

ऑफर सीमित समय के लिए

क्रिस्थल वाटर पार्क

नियर रोहिणी वेस्ट

मैट्रो स्टेशन।

 आपके पिताजी अपनी पुरानी कार बेचना चाहते हैं। इसके लिए पूरा विवरण देते हुए एक विज्ञापन का आलेख लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।

 सेल!

पुरानी कार के दाम पर एकदम नई कार

खुशियों का खजाना अपार

एक वर्ष पुरानी स्विफ्ट मारुति कार सफेद रंग

कीमत 200000/मात्र

जल्दी आओ जल्दी पाओ

सुनहरा मौका हाथ से छूटने न पाए

आइए सस्ते दाम में कार अपने नाम कीजिए।

मोहित शर्मा

76/2

चांदनी चौक

नई दिल्ली।

 

No comments:

Post a Comment