आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

CBSE Xth HINDI-(Course A) 2018 SOLUTIONS

 

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-(Course A) 2018 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

 खंड - ख

No.-3. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।

No.-1. बालगोबिन जानते हैं कि अब बुढ़ापा आ गया। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए।)

उत्तर- (आश्रित उपवाक्य) : अब बुढ़ापा आ गया है। भेद : संज्ञा उपवाक्य

No.-2. मॉरीशस की स्वच्छता देखकर मन प्रसन्न हो गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

उत्तर- (मिश्र वाक्य) : जब मॉरीशस की स्वच्छ्ता देखी तब मन प्रसन्न हो गया।

No.-3. गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटे हुए थे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे। (सरल वाक्य में बदलिए)

उत्तर- (सरल वाक्य) : गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटकर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे थे।

 No.-4. निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए :

No.-1. मई महीने में शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस थमा दिया। (कर्मवाच्य में)

उत्तर- (कर्मवाच्य) : कॉलेज वालों के द्वारा मई महीने में शीला अग्रवाल को नोटिस थमा दिया गया।

No.-2. देशभक्तों की शहादत को आज भी याद किया जाता हैं। (कर्तृवाच्य में)

उत्तर- (कर्तृवाच्य) : देश भक्तों की शहादत को आज भी याद करते हैं।

No.-3. खबर सुनकर वह चल भी नहीं पा रही थी। (भाववाच्य में)

उत्तर- (भाववाच्य) : खबर सुनकर उससे चला भी नहीं जा रहा था।

No.-4. जिस आदमी ने पहले-पहल आग का आविष्कार किया होगा, वह कितना बड़ा आविष्कर्ता होगा। (कर्तृवाच्य में)

उत्तर- (कर्तृवाच्य) : जिस आदमी ने पहले-पहल आग का अविष्कार किया, वह कितना बड़ा आविष्कर्ता होगा।

 No.-5. रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए।

अपने गाँव की मिट्टी छूने के लिए मैं तरस गया।

उत्तर- गाँव की- संज्ञा पद, संबंध कारक, जातिवाचक संज्ञा, एकवचन

मिट्टी- संज्ञा पद, जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, कर्मकारक

मैं- सर्वनाम, पुरुषवाचक, उत्तम पुरुष, पुल्लिंग, एकवचन, वर्ताकारक

तरस गया- क्रिया पदबंध, अकर्मकद्ध, भूतकाल, पुल्लिंग, एकवचन

 No.-6. No.-1. 'रति' किस रस का स्थायी भाव है?

उत्तर- (रति)- श्रृंगार रस

No.-2. 'करुण' रस का स्थायी भाव क्या है?

उत्तर- करुण रस का स्थायी भाव- शोक

No.-3. 'हास्य' रस का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- हास्य रस का स्थायी भाव- हास

 No.-4. निम्नलिखित पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए :

मैं सत्य कहता हूँ सखे! सुकुमार मत जानो मुझे,

यमराज से भी युद्ध को, प्रस्तुत सदा मानो मुझे।

उत्तर- उल्लेखित पंक्तियाँ- वीर रस

 खंड - घ

No.-12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 200 से 250 शब्द में निबन्ध लिखिए।

 No.-1. महानगरीय जीवन

विकास की अंधी दौड़

संबंधों का ह्रास

दिखावा

 No.-2.पर्वों का बदलता स्वरूप

तात्पर्य

परंपरागत तरीके

बाजार का बढ़ता प्रभाव

 No.-3. बीता समय फिर लौटता नहीं

समय का महत्त्व

समय नियोजन

समय गँवाने की हानियाँ

 No.-13. आपके क्षेत्र के पार्क को कूड़ेदान बना दिया गया था। अब पुलिस की पहल और मदद से पुनः बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है। अतः आप पुलिस आयुक्त को धन्यवाद पत्र लिखिए।

अथवा

पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

 No.-14. पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

 अथवा

 विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्तकला की वस्तुओं की प्रदर्शनी के प्रचार हेतु लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।

No.-13. आपके क्षेत्र के पार्क को कूड़ेदान बना दिया गया था। अब पुलिस की पहल और मदद से पुनः बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है। अतः आप पुलिस आयुक्त को धन्यवाद पत्र लिखिए।

 अपना पता

परीक्षा भवन

, , ,

नई दिल्ली- 1100XX

 सेवा में,

पुलिस आयुक्त

पश्चिमी दिल्ली

 दिनांक- 18 मई, 20XX

विषय- आभार व्यक्त करने हेतु।

 महोदय,

हम मदनपुर निवासी इस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। हम दिल से आभारी रहेंगे। इस क्षेत्र के पार्क में पिछले कुछ वर्षों में कूड़ा फ़ेंक-फ़ेंक कर उसे कूड़ाघर में तब्दील कर दिया था।

 परन्तु पुलिस से मीटिंग के बाद, पार्क के पास एक बोर्ड लगवाया गया कि उस क्षेत्र में कूड़ा फेंकना मना है। पुलिस विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति ने कूड़ा डालने वालों को वहाँ आने से मना कर दिया। फिर आसपास के रिहायशी इलाकों वाले लोगों के साथ पार्क में एक फुटपाथ का निर्माण कर पार्क को एक नया रूप मिला। अब सुबह और शाम को लोग पार्क में घूमने आने लगे है और इसका श्रेय पुलिस विभाग को मिलना चाहिए।

 एक बार फिर से इस क्षेत्र के लोग आपको धन्यवाद देते हैं।

मदनपुर क्षेत्र के निवासी

(सेक्रेटरी)

 पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

 58, पंकज लेन

वसंत कुंज,

नई दिल्ली।

 दिनांक- 25 अगस्त, 20XX

 प्रिय मित्र,

तुम्हारा पत्र मिला। जानकर ख़ुशी हुई कि तुम्हारे माताजी-पिताजी इन दिनों यूरोप घूमने गए हुए हैं और वे सभी प्रमुख जगहों पर जाएँगे। यूरोप घूमकर वापस आने वाले लोग वहाँ के वातावरण जो पूर्णतया प्रदूषण रहित है, का वर्णन करते हैं।

हमारे देश में अब अगले महीने दीपावली का पर्व आ रहा है जहाँ तक दियों या बल्ब से शहर का रोशन होना बहुत अच्छा लगता है वहीं दिवाली और दिवाली से पूर्व पटाखे चलाने से होने वाले प्रदूषण से वातावरण इतना खराब हो जाता है कि पटाखों से निकलने वाले सल्फर के कणों के कारण साँस लेना दूभर हो जाता है और कई बिमारियों की जड़ है। इसलिए मैं तो तुमसे यही कहना चाहूँगा कि खुद भी पटाखे चलाने से परहेज करो और अपने आसपास के लोगों को भी पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में बताओ।

 तुम्हारा मित्र

भवेश

 No.-14. पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

 पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगाये गए विज्ञापन

 पर्यावरण जागरूकता दौड़ दिनांक 16 अगस्त 20XX को इण्डिया गेट से शुरू होगी।

पर्यावरण यानी पौधों का वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु निम्न वर्गों में दौड़ों का आयोजन किया जा रहा है।

10 किमी की दौड़- भारतीय व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा

5 किमी की दौड़- महिलाओं के लिए

1 किमी की दौड़- वरिष्ठ नागरिकों के लिए

आप अपना पंजीकरण 10 10 अगस्त, 20XX तक करवा सकते हैं। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक-एक टी शर्ट दौड़ शुरू होने से पहले मिलेगी।

संयोजक- दिल्ली संघ

फोन नं. 2356XXXXXX

 विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्तकला की वस्तुओं की प्रदर्शनी के प्रचार हेतु लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।

 विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर हस्तकला प्रदर्शनी

 सूचना

विद्यालय वार्षिकोत्सव कमेटी

 भारती स्कूल, आगरा .........................................................20 अगस्त, 20XX

हमारे विद्यालय में 25 अगस्त, 20XX को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उसी दिन विद्यालय के क्रीड़ांगन में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्तकला की वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। जो लोग प्रदर्शित वस्तुओं को खरीदने के इच्छुक होंगे वो सीधे उस स्टाल से खरीद सकते हैं।

सभी विद्यार्थियों के परिवारीजन वार्षिकोत्सव व प्रदर्शनी में आमन्त्रित है।

सेक्रेटरी

विद्यालय वार्षिकोत्सवकमेटी

भारती स्कूल, आगरा

 

No comments:

Post a Comment