आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

World Health Organization

 

World Health Organization

विश्व स्वास्थ्य संगठन | World Health Organization

World Health Organization, World Health Organization Notes In Hindi, विश्व स्वास्थ्य संगठन नोट्स pdf, World Health Organization in Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) –

World Health Organization in Hindi :-

No:1. इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।

No:2. विश्व स्वास्थ्य दिवस – 07 अप्रैल

No:3. WHO का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड)

No:4. विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने वाली संस्था है।

No:5. विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश है।

No:6. भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्य देश है। इसका भारतीय मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

No:7. भारत 12 जनवरी 1948 को WHO का सदस्य बना।

No:8. WHO के महानिदेशक डॉ. टैड्रोस एडरेनॉम गेवरेयेसस (2017 से)

No:9. उप महानिदेशक सौम्या स्वामीनाथन

No:10. उप महानिदेशक जेन एलिसन

WHO के उद्देश्य :-

No:1. अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यो पर निर्देशक एवं समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना।

No:2. सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करना।

No:3. बीमारियों एवं मृत्यु के कारणों की नामपद्धति का वैश्विक मानकीकरण करना।

No:4. स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ करने में सरकारों की सहायता करना, प्रशासन तथा तकनीकी सुविधाओं को स्थापित एवं नियमित रूप से संचालित करना। (World Health Organization Notes)

WHO के क्षेत्रीय कार्यालय :-

WHO के 6 क्षेत्रीय कार्यालय है

No:1. दक्षिण-पूर्व एशिया नई दिल्ली (भारत)

No:2. पूर्वी भूमध्यसागर अलेक्जेंड्रिया (मिश्र)

No:3. पश्चिमी प्रशांत मनीला (फिलीपींस)

No:4. अमेरिका वाशिंगटन डीसी

No:5. अफ्रीका ब्रेजाविले (कांगो)

No:6. यूरोप कोपेनहेगन (डेनमार्क)

WHO का संचालन :-

विश्व स्वास्थ्य संगठन का संचालन तीन सभाओं द्वारा किया जाता है।

1). विश्व स्वास्थ्य सभा

2). कार्यपालक बोर्ड

3). सचिवालय

1). विश्व स्वास्थ्य सभा :-

No:1. विश्व स्वास्थ्य सभा सदस्य राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों से बनी होती है।

No:2. यह WHO की नीतियों का निर्धारण करती है।

No:3. यह वितीय नीतियों की निगरानी करती है एवं बजट की समीक्षा तथा अनुमोदन करती है।

No:4. यह हर पांच साल में महानिदेशक की नियुक्ति करता है

No:5. सयुंक्त राष्ट्र के सदस्य इस संगठन के सदस्य बन सकते है। (World Health Organization Notes)

2). सचिवालय :-

No:1. सचिवालय में महानिदेशक व प्रशासनिक कर्मचारि शामिल किए जाते है।

3). कार्यपालक बोर्ड :-

No:1. बोर्ड के मुख्य कार्य सभा के निर्णयों और नीतियों को आगे बढ़ाना है, ताकि यह सलाह दे सके और अपने काम को सुविधाजनक बना सके।

#. विश्व स्वास्थ्य संगठन की डेंगू नियंत्रण रणनीति का उद्देश्य वर्ष 2020 तक डेंगू से होने वाली मौतों को 50% तक कम करना है।

WHO के कार्य :-

No:1. अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में सिफारिशें प्रस्तुत करता है। तथा विभिन्न संधियों, समझौतों व विनियमों का प्रस्ताव रखता है।

No:2. इसका प्रमुख कार्य प्रकाशन, विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट, सभी राष्ट्रों पर वैश्विक स्वास्थ्य विषयों और स्वास्थ्य आंकड़ो के विशेषज्ञ आकलन प्रकाशन प्रदान करता है।

No:3. सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा की वकालत करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों की निगरानी करना, स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए प्रतिक्रियाओं का समन्वय करना और मानव स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देना शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यक्रम :-

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रमो के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार तथा पोषण स्तर में वृद्धि का प्रयास किया गया

No:1. स्वास्थ्य   शिक्षा

No:2. भोजन, खाद्य सुरक्षा व पोषण

No:3. स्वच्छ जल एवं  आधारभूत स्वच्छता

No:4. टीकाकरण

No:5. स्थानीय रोगों की रोकथाम व उपचार

No:6. अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता

Recommended : Fundamental Duties

No comments:

Post a Comment