आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

Census of Rajasthan

 

Census of Rajasthan

राजस्थान की जनगणना Census of Rajasthan

Census of Rajasthan 2011, Rajasthan ki Janganna, राजस्थान की जनगणना, राजस्थान की जनसंख्या, Census of Rajasthan Notes In Hindi pdf, राजस्थान की जनगणना से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

राजस्थान की जनगणना (Census of Rajasthan) –

No:1. भारतीय इतिहास में जनगणना का प्रथम लिखित साक्ष्य चाणक्य की अर्थशास्त्र है।

No:2. मध्यकाल में अबुल फजल ने अपनी रचना आइने अकबरी में जनगणना का उल्लेख किया। भारत के इतिहास में प्रथम जनगणना 1872 में लार्ड मेयो के शासनकाल में करवाई गई।

No:3. भारत की प्रथम दशकीय जनगणना 1881 में लार्ड  रिपन के समय करवाई गई। (दशकीय जनगणना का प्रारम्भ USA से)

No:4. राजस्थान में प्रथम जनगणना 1901 में करवाई गई।

No:5. 1911 की जनगणना सांगोपांग पद्धति पर आधारित थी।

No:6. 1931 की जनगणना डिफेक्टो पद्धति पर आधारित थी।

No:7. 1941 की जनगणना डिफेक्टो कम डीजूरे पद्धति पर आधारित थी। (भारत में प्रथम आर्थिक सामाजिक जनगणना 1931 में डिफेक्टो पद्धति के आधार पर करवाई गई)

No:8. स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय जनगणना अधिनियम 1948 के तहत राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना आयुक्त की नियुक्ति की गई जिसे महापंजीयन अधिकारी भी कहा जाता है।

No:9. जनगणना रजिस्टर में महापंजीयन अधिकारी के रूप में जनगणना आयुक्त हस्ताक्षर करता है।

No:10. भारत के जनगणना आयुक्त W.C. प्लाउडेन

No:11. राज्य में जनगणना के लिए जनगणना निदेशक की नियुक्ति की जाती है।

No:12. जिले में जनगणना का उत्तरदायित्व जिला जनगणना अधिकारी (जिलाधीश) का है।

No:13. जनगणना संघ सूची का विषय है।

No:14. स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना – 1951

No:15.  वर्तमान राजस्थान की पहली जनगणना – 1961

No:16. 2011 की जनगणना भारत के इतिहास की 15वीं जनगणना / 14वीं दशकीय जनगणना / स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना / वर्तमान राजस्थान की 6 वीं जनगणना है।

15वीं जनगणना 2011 के अनुसार :-

No:1. राजस्थान की जनसंख्या – 6.86 करोड़

i). भारत की जनसंख्या का 5.67%

ii). विश्व की जनसंख्या का 1%

iii). भारत में स्थान सातवां

No:2. महिला जनसंख्या – 48.14%

No:3. पुरुष जनसंख्या – 51.86%

No:4. ग्रामीण जनसंख्या – 75.1%

No:5. शहरी जनसंख्या – 24.9%

No:6. जनघनत्व – 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (भारत में स्थान – 18वां)

No:7. लिंगानुपात – 928 महिला / 1000 पुरुष (भारत में स्थान – 21वां)

No:8. साक्षरता – 66.1 प्रतिशत (भारत में स्थान – 26 वां)

No:9. पुरुष साक्षरता – 79.2%

No:10. महिला साक्षरता 52.1%

No:11. शिशु लिंगानुपात – 888

No:12. शिशु मृत्यु दर – 47

No:13. मातृ मृत्यु दर – 244

No:14. कार्यशील जनसंख्या – 43.6%

No:15. अनुसूचित जाति – 17.8%

No:16. अनुसूचित जनजाति – 8.86%

No:17. जनसंख्या वृद्धि दर (दशकीय) – 21.3%

i). राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या व्रद्धि दर – 32.97% (1971-1981)

ii). राजस्थान में न्यूनतम जनसंख्या वर्द्धि दर – 6.29% (1911-1921)

No:18. राजस्थान के राजसमंद जिले की जनसंख्या वृद्धि दर (17.7%) राष्ट्रीय जनसंख्या वृद्धि दर (17.7%) के समान है।

No:19. डूंगरपुर जिले का अनुसूचित जनजाति लिंगानुपात – 1000 महिला : 1000 पुरुष (Census of Rajasthan)

राजस्थान में जनसंख्या (Census of Rajasthan) वितरण :-

No:1. राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले :- जयपुर जोधपुर अलवर नागौर

No:2. राजस्थान में न्यूनतम जनसंख्या वाले जिले :- जैसलमेर प्रतापगढ़ सिरोही बूंदी

No:3. राजस्थान में सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिले :- जयपुर भरतपुर दोसा अलवर

No:4. राजस्थान में न्यूनतम जनघनत्व वाले जिले :- जैसलमेर बीकानेर बाड़मेर चूरू

No:5. सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले :- बाड़मेर जैसलमेर जोधपुर बांसवाड़ा

No:6. न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले :- गंगानगर झुंझुनूं पाली बून्दी

No:7. सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले :- डूंगरपुर राजसमन्द पाली प्रतापगढ़

No:8. न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले :- धौलपुर जैसलमेर करौली भरतपुर

No:9. सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले :- कोटा जयपुर सीकर झुंझुनूं

No:10. न्यूनतम साक्षरता वाले जिले :- जालौर सिरोही प्रतापगढ़ बांसवाड़ा

No:11. सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाले जिले :- झुंझुनूं कोटा जयपुर सीकर

No:12. न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाले जिले :- प्रतापगढ़ बांसवाड़ा सिरोही जालौर

No:13. सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले जिले :- कोटा जयपुर झुंझुनूं गंगानगर

No:14. न्यूनतम महिला साक्षरता वाले जिले :- जालौर जैसलमेर सिरोही बांसवाड़ा

No:15. सर्वाधिक अनुसूचित जाति जयपुर

No:16. न्यूनतम अनुसूचित जाति डूंगरपुर

No:17. सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति उदयपुर

No:18. न्यूनतम अनुसूचित जनजाति बीकानेर

No:19. सर्वाधिक कार्यशील जनसंख्या जयपुर

No:20. न्यूनतम कार्यशील जनसंख्या जैसलमेर (Census of Rajasthan)

Recommended : Latitude and Longitude

No comments:

Post a Comment