आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

1 अप्रैल का इतिहास | Today in History 1 April


Today in History 1 April
इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया और मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है
1 अप्रैल, 1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई। पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1 अप्रैल, 1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1 अप्रैल, 1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1 अप्रैल, 1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1 अप्रैल, 1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1 अप्रैल, 1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।
1 अप्रैल, 1891 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1907 – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ।
1 अप्रैल, 1911 – भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया।
1 अप्रैल, 1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष की गई।
1 अप्रैल, 1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1 अप्रैल, 1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1 अप्रैल, 1936 – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1 अप्रैल, 1937 – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1941 – भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1956 – कंपनीज़ एक्ट 1913 में बदलाव लाकर कंपनीज़ एक्ट 1956 को लागू किया गया।
1 अप्रैल, 1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।
1 अप्रैल, 1973 – भारत के कार्बेट नेशलन पार्क में चीताओं के लिए टाइगर बचाओंअभियान चलाया गया।
1 अप्रैल, 1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1 अप्रैल, 1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1 अप्रैल, 1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित किया गया।
1 अप्रैल, 1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1 अप्रैल, 1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1 अप्रैल, 1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1 अप्रैल, 1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो।
1 अप्रैल, 1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1 अप्रैल, 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच ने किया आत्मसमर्पण।
1 अप्रैल, 2001 – नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।
1 अप्रैल, 2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
1 अप्रैल, 2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
1 अप्रैल, 2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई।
1 अप्रैल, 2008 – मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक वर्ष की सज़ा सुनाई।
1 अप्रैल, 2010 – पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड राँबर्ट्स का निधन हुआ।
1 अप्रैल, 2012 – पश्चिमी साइबेरिया में हुए विमान दुर्घटना में कम से कम 31 लोग मारे गए।
1 अप्रैल, 2015 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ।

No comments:

Post a Comment