आपको जिस Subject की PDF चाहिए उसे यहाँ Type करे

गोवा के नए मुख्यमंत्री बनें प्रमोद सावंत


गोवा के नए मुख्यमंत्री बनें प्रमोद सावंत
Must Read:-
गोवा के नये मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) बने है। 63 साल के मनोहर पर्रिकर का निधन के बाद विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत ने 18 मार्च 2019 की रात 1.50 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रमोद सावंत को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमोद सावंत के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री ने भी शपथ ली। उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धावलीकर बनाए गए हैं।
कौन है प्रमोद सावंत ?
डॉ. प्रमोद सावंत (45) का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को हुआ। उत्तरी गोवा स्थित संखालिम विधानसभा सीट से चुनकर आए डॉ. प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत है। उनकी मां पद्मिनी सावंत और पिता पांडुरंग सावंत हैं। प्रमोद सावंत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन पुणे की तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से किया। प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रेक्टिशनर हैं।
प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा केमिस्ट्री की शिक्षिका हैं। वह बीकोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापन करती हैं। इसके साथ ही सुलक्षणा सावंत भाजपा नेत्री हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में डॉ. प्रमोद सावंत ने 10,058 वोट हासिल करके कांग्रेस के धर्मेश प्रभुदास सगलानी को मात दी थी।
सावंत की गिनती पर्रिकर के करीबियों में होती थी। प्रमोद सावंत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 3.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि, सादगी के मामले में सावंत पार्रिकर से अलग हैं। पर्रिकर के पास एक इनोवा कार थी और स्कूटर था। वहीं सावंत के पास 5 कारें हैं।

Must Read:-

No comments:

Post a Comment